सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कहानी: किराये के मकान की दुकान

सुरेश ने एक साल पहले जो किराये के मकान में दुकान खोली थी वो अब खूब चल निकली तो मकान मालिक राजेश के मन में लोभ आ गया पहले तो उसने किराया बढ़ाया फिर उससे भी संतोष हुआ तो उसने सुरेश से वो मकान खाली करवा लिया और वो दुकान अपने बेटे को सौंप दी थी। सुरेश ने पास में ही दूसरा मकान किराये से ले लिया था परंतु उसमें दुकान खोलने की उसने गलती नहीं की थी बल्कि एक पुराना लोडिंग ऑटो खरीदकर उसी में फल सब्जी की दुकान की सेटिंग कर ली थी। उसकी यह दुकान भी उसे अच्छा मुनाफा दे रही थी। चलित दुकान खोले हुए सतीश को पूरे चार महीने हो गए थे।
साल भर पहले की बात है जब सुरेश ने मकान में सब्जी की दुकान खोली थी। वह सब्जी का ठैला लगाता था लेकिन अचानक उसे हार्ट अटेक आ गया तो तीन छल्ले उसकी हृदय की नसों में डाले गए थे। सतीश बहुत कमजोर हो गया था डॉक्टरों ने उसे भारी काम करने को मना किया था। अब वो चार क्विंटल सब्जी ठेले में भरकर उसे धकाते हुए बेच नहीं सकता था। काम धंधा करे बिना काम कैसे चलता वैसे भी बीमारी में उसकी जमा पूँजी सब खर्च हो गई थी। तभी उसके मन में विचार आया कि क्यों न वो घर में ही सब्जी की दुकान खोल ले उसका घर किराये का था जिसका वो छः हज़ार रुपये प्रतिमाह किराया देता था। बीमारी के कारण पाँच माह का किराया भी चढ़ा सुआ था। यह सोचकर सुरेश ने आगे वाले कमरे में फल सब्जी की दुकान खोल ली अब उसे ठेला धकाने की कोई जरूरत नहीं थी। वहाँ से सब्जी मंडी बहुत दूर थी जो सब्जी बेचने ठेले वाले आते थे वे चौगुने दाम पर सब्जी बेचते थे। सुरेश ने वाजिब दामों पर सब्जी बेचना शुरू किया। भाग्य ने सुरेश का साथ दिया दुकान अच्छी चल निकली सुबह आठ बजे से रात को आठ बजे तक उसे फुर्सत नहीं मिलती थी। सुरेश ने दो महीने में अगला पिछला पूरा किराया चुका दिया था। यह देखकर मकान मालिक राजेश को बड़ी हैरत हुई। एक दिन अचानक राजेश उस वक्त सुरेश के घर आया जब सुरेश दुकान बंद कर दिन भर की कमाई का हिसाब लगा रहा था। उसके सामने नोटों का ढेर लगा हुआ था। उसने पूछा क्या ये आज की बिक्री से मिली रकम है। सुरेश ने हाँ कहा तो राजेश को एक झटका लगा। उसका बड़ा बेटा सोमेश बेरोजगार था उसकी शादी हो चुकी थी। राजेश की तनख्वाह और मकान के किराये से घर का खर्च चल रहा था। राजेश के रवैये से सुरेश ने अनुमान लगा लिया था  कि अब राजेश उसे इस मकान में ज्यादा दिन नहीं रहने देगा। ठेला धकाने की उसमें ताकत नहीं थी। तभी उसे पता चला कि उसके परिचित घनश्याम अपना पुराना लोडिंग ऑटो बेच रहे हैं। क्योंकि उन्होंने नया ऑटो खरीद लिया था। सतीश को पुराना ऑटो उन्होंने बहुत कम कीमत पर दे दिया था। सुरेश ने उस ऑटो को चलित सब्जी फल की दुकान में बदल लिया था। वही हुआ जिसका सुरेश को डर था राजेश ने सुरेश को एक महीने में मकान खाली करने का नोटिस दे दिया था। सुरेश इसके लिए पहले से ही तैयार था। उसने उसी मोहल्ले में आठ घर छोड़कर किराये का मकान ले लिया था और उसमें शिफ्ट हो गया। इधर राजेश ने अपनी सब्जी फल की दुकान खोल ली थी पर वो अनुभवी नहीं था। सुरेश ने अपनी चलित दुकान नुक्कड़ पर जमा ली थी वहाँ उसकी दुकान और अच्छी चलने लगी थी। इधर राजेश की दुकान कुछ दिन तो ठीक चली बाद में सभी ग्राहक सुरेश की दुकान से सब्जी फल खरीदने लगे थे। हारकर राजेश को अपनी दुकान बंद करना पड़ी थी और वापस उसने किराये से किसी और को वो तीन कमरे दे दिए थे। अब सुरेश को दुकान खाली करने का तनाव नहीं था न उसे दुकान का किराया देना पड़ रहा था और दुकान भी अच्छी चल रही थी, इससे वो बहुत खुश था।

*****
रचनाकार
प्रदीप कश्यप

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

व्यंग्य : जीते जी रोटी को तरसाया मरने के बाद श्राद्ध

आज कल सोलह श्राद्ध का समय चल रहा है कई जगह पर श्राद्ध के आयोजन हो रहे हैं बहुत सारे लोगों को भोजन कराया जा रहा है अपने पितरों के श्राद्ध में लोग हज़ारों रुपये भी खर्च कर रहे हैं उनमें कुछ तो ऐसे हैं जिन्होंने जीते जी अपने बूढ़े माँ बाप की खबर तक नहीं ली और अब उनके मरने पर उनके श्राद्ध पर बड़ा आयोजन कर रहे हैं उनकी तस्वोर पर माला चढ़ा रहे हैं। ऐसे लोगों में शहर के रविकांत जी भी हैं उन्होंने अपने स्वर्गीय माता पिता की तिथि पर भव्य आयोजन किया था खूब पकवान खिलाए गए थे खूब दान किया गया था पर उन्होंने अपने माता पिता को जीते जी बहुत दुख दिए थे। उनके पिताजी सत्तासी वर्ष के थे माँ पिच्यासी वर्ष की दोनों अपने पुराने घर में रहते थे उनका बेटा रविकांत उनकी कभी खोज खबर नहीं लेता था बेटी विदेश में दामाद के साथ रह रही थी। वे दोनों ही एक दूसरे का ख्याल रख रहे थे एक दिन रविकांत जी के पिताजी का दुखद निधन हो गया तब रविकाँत घर?आया पिताजी की उत्तर क्रिया करने के बाद चला गया रविकाँत की माँ अकेली रह गई थीं वे सीधी सरल थी जबकि बेटा बहू चपल चालाक बेटे बहू ने बातों में लेकर उनकी सारे सोने चाँदी के जे...

दुर्भावना रखकर निंदा करने वाले लोग (व्यंग्य)

कबीर जी ने निंदक को इसलिए हितकारी कहा है क्योंकि वो हमारी बुराइयों को उजागर करते हैं और हम उन्हें दूर करते चले जाते हैं। इस तरह हमारा स्वभाव निर्मल हो जाता है। लेकिन आज के दौर में दुर्भावना रखकर निंदा करने वालों की संख्या ज्यादा हो गई है। ऐसे लोग हमारी बुराईयों को उजागर नहीं करते बल्कि हमारी खूबियों को छिपाकर मन में दुर्भावना रखते हुए हमारी निंदा करते हैं। इन लोगों से दूर रहने में ही भलाई है। अगर इनको साथ रखा तो ये हमारा मनोबल तोड़कर रख देंगे। हमें नकारा साबित करने की कोशिश करेंगे हमारे आत्मविश्वास को डगमगा देंगे। ये दुर्भावना रखकर निंदा करने वाले लोग अपने विरोधियों को निपटाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। उसके सारे अवसर या तो खत्म कर देते हैं या छीन लेते हैं। ये लोग हद दर्जे के मतलबी इंसान होते हैं। जिस से मतलब निकालना हो उसकी झूठी तारीफों के पुल बाँधते हैं। उसकी खूब चापलूसी करते हैं उसे महान सिद्ध कर देते हैं और समाज में एक भ्रम की स्थिति पैदा कर देते हैं। ये ग्रुप बनाने में माहिर होते हैं। जो इनके गुट में शामिल हो जाता है ये उसके हर ऐब ढँक लेते हैं। उसे स्थापित करने के हर स...

कहानी: बकरी

वनक्षेत्र के समीप स्थित गाँव खुशामदा के बकरी पालक रमणलाल ने इस बार के पशु मेले में पाँच लाख रुपये के बकरे बेचे थे। दो महीने पहले वो तीन लाख रुपये की बकरियाँ बेच चुका था इसके अलावा हर महीने वो चालीस हज़ार रुपये का बकरी का दूध भी बेच देता था। उसने गाँव में पक्का मकान बनवा लिया था और अच्छे से अपना जीवन यापन कर रहा था। जबकि दूसरी और उसका पड़ोसी किसान ओम प्रकाश दस एकड़ का भूमि स्वामी होने के बाद भी गले-गले तक कर्ज में डूबा हुआ था। दो लाख रुपये कर्ज तो रमणलाल ने भी उसे दे रखा था। रमणलाल के पास आठ साल पहले कुछ नहीं था। वो अत्यंत गरीब खेतिहर मजदूर था। महीने में कभी बीस दिन तो कभी दस दिन ही उसे काम मिलता था। जिसमें उसका मुश्किल से गुजर बसर होता था। रमणलाल ने तब गाँव के किसान हेमराज के यहाँ कुआँ की खुदाई के कार्य में मजदूरी की थी उसके एक हज़ार रुपये बकाए थे। वो अपने रुपये का तकाजा करने हेमराज के पास गया था। हेमराज को उदास देखकर उसने कारण पूछा तो हेमराज ने दौखक होकर कहा कि बच्चे को बकरी का दूध पिलाने का परामर्श वैद्य जी ने दिया था। उसके लिए मैं बाजार से बकरी लाया था जो दो चार दिन में जनने वाली थी...