सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कहानी: नई मोटर सायकिल

तकीपुर ग्राम के स्कूल के शाला प्रभारी रामदीन के सारे गिले शिकवे दूर हो गए थे ।आज उन्हें नई मोटर सायकिल मिल गई थी इसके साथ ही पुरानी खटारा मोटर सायकिल से उनका पीछा छूट गया था और ये सब क्षेत्रीय विधायक नवीन चन्द्र की बदौलत हुआ था जिन्हें वे गलत मानकर चल रहे थे।
रामदीन के साथ पिछले एक महीने से जो घटनाएँ घटीं उन्होंने विचलित कर दिया था । लेकिन आज वे बहुत ख़ुश थे उन घटनाओं का उन्हें कोई मलाल नहीं था हुआ ये था कि एक महीने पहले उनका तबादला चालीस किलोमीटर दूर के गाँव बरखेड़ा में कर दिया गया था जबकि यहाँ से उनकी कोई शिकायत नहीं थी वे सबके चहेते शिक्षक थे अच्छा पढ़ाते थे शाला का संचालन भी ठीक से कर रहे थे । उनकी बिटिया के विवाह की भी उन्हें चिंता थी बूढ़े माँ बाप थे तकीपुर से शहर दस किलोमीटर दूर था सड़क पक्की थी गाँव भी बड़ा था यहाँ स्वास्थ्य केन्द्र भी था वे तबादले पर जाना नहीं चाहते थे पर उनके पास ऐसा कोई जरिया नहीं था जिससे वे अपना तबादला रुकवा सकें। वे स्कूल में बैठकर यही सब सोच रहे थे कि स्कूल परिसर की सफाई करने वाला राजू आ गया। राजू को वे पन्द्रह सौ रुपये महीने अपनी जेब से परिसर की सफाई के देते थे शासन से इसके लिए कोई पैसा नहीं आता था पंचायत से भी एक रुपया तक इसके लिए नहीं मिलता था बच्चों से सफाई करा नहीं सकते थे। इसलिए हर माह वे इसका व्यय खुद ही वहन करते थे । राजू ने उन्हें उदास देखा तो इसका कारण पूछा सर के बताने पर राजू बोला सर यदि आपका तबादल रुक जाए तो रामदीन बोले इससे अच्छी और क्या बात हो सकती है वो बोला मैं विधायक जी से बात कर बताऊँगा राजू पार्टी का कार्यकर्ता भी था। बोला कि कुछ खर्च करना पड़ेगा वे बोले कोई बात नहीं बस तुम मेरा तबादला रुकवा दो। उन्होंने इस संबंध में और भी कई लोगों से बात की थी सब यहो कह रहे थे कि एक लाख रुपये से कम में बात बनेगी नहीं हिस्सा ऊपर तक पहुँचाना पड़ता है वही बात दो दिन बाद राजू ने आकर कही सर आपका काम हो जाएगा पर एक लाख रुपये लगेंगे विधायक जी से मेरी बात हो गई है । सुनकर रामदीन जी को बड़ा धक्का लगा वे विधायक जी को निहायत ही ईमानदार समझते थे पहले तो उन्होंने मना कर दिया पर राजू ने कहा अच्छी तरह विचार कर बताना अभी हमारे पास दो दिन का समय है। रामदीन के सामने इतनी बड़ी रकम जुटाने की समस्या थी तभी उन्हें ख्याल आया कि अपनी खटारा मोटर सायकिल की जगह नई मोटर सायकिल खरीदने के लिए दो साल से वे पाई पाई जोड़कर बैंक में रख रहे थे। अगले माह दिवाली पर वे मोटर सायकिल खरीदने वाले थे मगर ये समस्या उससे बड़ी थी जिसका समाधान करना जरूरी था। उन्होने तय कर लिया कि ये पैसे राजू को दे दूँगा क्योंकि तबादला रुकवाना बहुत जरूरी था राजू की विधायक जी से अच्छी पहचान थी रामदीन ने सोचा तब तक खटारा मोटरसायकिल से ही काम चलाना पड़ेगा सर ने वो पैसे राजू को दे दिए राजू ने अपने वायदे के मुताबिक तीन दिन में उन्हें आर्डर लाकर दे दिया। जिसे पाकर वे गदगद हो गए थे। पैसा तो खर्च हुआ था पर काम हो गया उनके लिए यही बड़ी बात थी चौथे दिन जब राजू स्कूल में आया तो उसके पास नई मोदर सायकिल थी जो उसने कल शाम को शोरुम से खरीदी थी। पूरे एक लाख रुपये में। वे यही बोल सके भाई अपना अपना नसीब है बधाई हो राजू तुम्हे। सुनकर राजू बोला धन्यवाद सर जी । परसों जब सर मोटर सायकिल से स्कूल से घर की ओर जा रहे थे तो गाड़ी खराब हो गई उसको सुधरवाकर जब वो घर पहुँचे तो देखा कि खाना ठंडा हो गया है वे वैसा ही खाना खाकर सो गए उनकी पत्नी पहले ही उनका इंतजार करते हुए सो गई थी। कल भी उन्हें मेकेनिक के पास जाना पड़ा था। आज जब वे स्कूल से घर पहुँचे तो उन्हें उनकी पत्नी ने बताया मोटर सायकिल के शोरुम से कोई आदमी आया था जो आपको लेकर जाना चाहता था अभी वो फिर आने वाला है। वे कुछ समझ न पाए पर शोरूम पर चले गए वहाँ जाते ही मैनेजर सतीश ने उनका उठकर स्वागत किया। फिर कहा कि आप अपनी मोटर सायकिल पसंद कर लीजिए रामदीन बोले मैंने तो मोटर सायकिल आपसे खरीदने की कोई बात ही नहीं की सतीश बोला आपका पेमेन्ट आ चुका है आप तो बस माडल पसंद कीजिए वे बोले पहले ये बताओ ये पैसा किसने दिया है तब सतीश को मजबूरन बताना पड़ा की यह पैसा विधायक जी ने अदा किया है वे कह रहे थे कि ये पैसा आपका ही है जो आपने उनके पास जमा किया था वे समझे कि विधायक जी ने शायद उनके पैसे लौटा दिए हैं। और वे नई मोटर सायकिल लेकर घर आ गए सब बहुत ख़ुश थे शाम को उनका परिचित मोहन उनसे मिलने आया उसने उन्हें नई मोटर सायकिल की बधाई दी फिर सारी बात बताते हुए कहा कि आज सुब्ह विधायक जी ने राजू को बहुत डाँटा तथा चहा कि आइंदा कभी ऐसा किया तो तुझे जेल भिजवाकर ही दम लूँगा मैं तो तेरे लिए बहुत कुछ करना चाहता था। पर अब तू मेरी नजर से उतर गया है। राभदीन सर मेरे बारे में क्या सोच रहे होंगे एक ईमानदार की निगाह में गिरना बडी दुखद बात होती है। वो एक ईमानदार शिक्षक हैं मैने उनकी बहुत चर्चा सुनी है। यही सोचकर विधायक जी को बहुत दुख हुआ जब तक उन्होंने शो रूम पर पैसे जमा नही किए तब तक उन्हे जरा भी चैन नहीं मिला था । इस बात से रामदीन को आज बहुत ख़ुशी हुई थो। 


*****
रचनाकार
प्रदीप कश्यप 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

व्यंग्य : जीते जी रोटी को तरसाया मरने के बाद श्राद्ध

आज कल सोलह श्राद्ध का समय चल रहा है कई जगह पर श्राद्ध के आयोजन हो रहे हैं बहुत सारे लोगों को भोजन कराया जा रहा है अपने पितरों के श्राद्ध में लोग हज़ारों रुपये भी खर्च कर रहे हैं उनमें कुछ तो ऐसे हैं जिन्होंने जीते जी अपने बूढ़े माँ बाप की खबर तक नहीं ली और अब उनके मरने पर उनके श्राद्ध पर बड़ा आयोजन कर रहे हैं उनकी तस्वोर पर माला चढ़ा रहे हैं। ऐसे लोगों में शहर के रविकांत जी भी हैं उन्होंने अपने स्वर्गीय माता पिता की तिथि पर भव्य आयोजन किया था खूब पकवान खिलाए गए थे खूब दान किया गया था पर उन्होंने अपने माता पिता को जीते जी बहुत दुख दिए थे। उनके पिताजी सत्तासी वर्ष के थे माँ पिच्यासी वर्ष की दोनों अपने पुराने घर में रहते थे उनका बेटा रविकांत उनकी कभी खोज खबर नहीं लेता था बेटी विदेश में दामाद के साथ रह रही थी। वे दोनों ही एक दूसरे का ख्याल रख रहे थे एक दिन रविकांत जी के पिताजी का दुखद निधन हो गया तब रविकाँत घर?आया पिताजी की उत्तर क्रिया करने के बाद चला गया रविकाँत की माँ अकेली रह गई थीं वे सीधी सरल थी जबकि बेटा बहू चपल चालाक बेटे बहू ने बातों में लेकर उनकी सारे सोने चाँदी के जे...

दुर्भावना रखकर निंदा करने वाले लोग (व्यंग्य)

कबीर जी ने निंदक को इसलिए हितकारी कहा है क्योंकि वो हमारी बुराइयों को उजागर करते हैं और हम उन्हें दूर करते चले जाते हैं। इस तरह हमारा स्वभाव निर्मल हो जाता है। लेकिन आज के दौर में दुर्भावना रखकर निंदा करने वालों की संख्या ज्यादा हो गई है। ऐसे लोग हमारी बुराईयों को उजागर नहीं करते बल्कि हमारी खूबियों को छिपाकर मन में दुर्भावना रखते हुए हमारी निंदा करते हैं। इन लोगों से दूर रहने में ही भलाई है। अगर इनको साथ रखा तो ये हमारा मनोबल तोड़कर रख देंगे। हमें नकारा साबित करने की कोशिश करेंगे हमारे आत्मविश्वास को डगमगा देंगे। ये दुर्भावना रखकर निंदा करने वाले लोग अपने विरोधियों को निपटाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। उसके सारे अवसर या तो खत्म कर देते हैं या छीन लेते हैं। ये लोग हद दर्जे के मतलबी इंसान होते हैं। जिस से मतलब निकालना हो उसकी झूठी तारीफों के पुल बाँधते हैं। उसकी खूब चापलूसी करते हैं उसे महान सिद्ध कर देते हैं और समाज में एक भ्रम की स्थिति पैदा कर देते हैं। ये ग्रुप बनाने में माहिर होते हैं। जो इनके गुट में शामिल हो जाता है ये उसके हर ऐब ढँक लेते हैं। उसे स्थापित करने के हर स...

कहानी: बकरी

वनक्षेत्र के समीप स्थित गाँव खुशामदा के बकरी पालक रमणलाल ने इस बार के पशु मेले में पाँच लाख रुपये के बकरे बेचे थे। दो महीने पहले वो तीन लाख रुपये की बकरियाँ बेच चुका था इसके अलावा हर महीने वो चालीस हज़ार रुपये का बकरी का दूध भी बेच देता था। उसने गाँव में पक्का मकान बनवा लिया था और अच्छे से अपना जीवन यापन कर रहा था। जबकि दूसरी और उसका पड़ोसी किसान ओम प्रकाश दस एकड़ का भूमि स्वामी होने के बाद भी गले-गले तक कर्ज में डूबा हुआ था। दो लाख रुपये कर्ज तो रमणलाल ने भी उसे दे रखा था। रमणलाल के पास आठ साल पहले कुछ नहीं था। वो अत्यंत गरीब खेतिहर मजदूर था। महीने में कभी बीस दिन तो कभी दस दिन ही उसे काम मिलता था। जिसमें उसका मुश्किल से गुजर बसर होता था। रमणलाल ने तब गाँव के किसान हेमराज के यहाँ कुआँ की खुदाई के कार्य में मजदूरी की थी उसके एक हज़ार रुपये बकाए थे। वो अपने रुपये का तकाजा करने हेमराज के पास गया था। हेमराज को उदास देखकर उसने कारण पूछा तो हेमराज ने दौखक होकर कहा कि बच्चे को बकरी का दूध पिलाने का परामर्श वैद्य जी ने दिया था। उसके लिए मैं बाजार से बकरी लाया था जो दो चार दिन में जनने वाली थी...