सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कहानी: पक्षपात

सौतेली माँ रेशम बाई के द्वारा किए गए पक्षपात से हुए अन्याय के शिकार राकेश पाँच साल में अपने सौतेले भाईयों से अधिक सक्षम और संपन्न हो गए थे। शहर में उन्होंने बहुत शानदार मकान बनवाया था। और परिवार सहित इमलिया गाँव से शहर में शिफ्ट हो गए थे। और अच्छा जीवन जी रहे थे। सब्जी मंडी आढ़त का काम उनका अच्छा चल रहा था खेती और डेरी से भी अच्छी आमदानी हो रही थी। जबकि उनके दोनों सौतैले भाई सारी संपत्ति और जमापूँजी मिटाने के बाद प्राइवेट नौकरी कर अपनी गुजर बसर कर रहे थे। आज राकेश की सौतैली माँ राकेश का मकान और वैभव देखकर ईर्ष्या की आग में जलने लगी थी। वो कुछ कहने की स्थिति मैं भी नहीं रही थी अनमनी होकर अपने घर आई थी।
राकेश जब दस साल के थे तब उनकी माँ निर्मला का कैंसर से निधन हो गया था राकेश के पिता संतोश ने दूसरी शादी कर ली थी। रेशम बाई राकेश की सौतैली माँ बनकर आ गई थी रेशम बाई का कुछ दिनों तक तो राकेश के प्रति ठीक बर्ताव रहा लेकिन जब उसके बेटे राहुल का जन्म हुआ तो उसके व्यवहार में परिवर्तन आ गया। दूसरे बेटे रितेश के जन्म के बाद उसका पूरा ध्यान अपने बच्चों की तरफ चला गया। राकेश ने हायर सेकेण्डरी तक पढ़ाई की इसके बाद वो पिता जी की दुकान पर बैठने लगे थे। राकेश की मेहनत तथा सूझबूझ से पिताजी के कारोबार में खूब बढ़ोतरी हुई जिससे उन्होंने पक्का मकान बनवा लिया। राकेश का फाइनेन्स का काम अच्छा चल रहा था उन पैसों से राकेश ने इमलिया गाँव में जो शहर से अठारह किलोमीटर दूर था पन्द्रह एकड़ जमीन खरीद ली थी। जमीन की रजिस्ट्री पिताजी के नाम की गई थी। उस जमीन से लगा हुआ घना जंगल था जहाँ बाघ का मूवमेन्ट था। लोग दिन में भी वहाँ जाने से डरते थे। जमीन काफी कम दाम में मिल गई थी। जमीन खरीद तो ली थी पर वो ऐसी ही उजड़ी पड़ी रही कोई वहाँ रहकर खेती करने को तैयार नहीं था। राकेश की शादी गाँव की लड़की सीमा से हुई थी जो पाँचवी तक पढ़ी थी। किसान परिवार से होने के कारण उसे खेती किसानी करना आती थी। सीमा के पिता हेमराज जी ने भी यही सोचकर राकेश से अपनी बेटी की शादी की थी क्योंकि उनके पास पन्द्रह एकड़ जमीन थी। भले ही उस पर खेती नहीं हो रही थी। राकेश की सौतैली माँ को वो जमीन बिल्कुल पसंद नहीं आई थी पर वो राकेश की कमाई से खरीदी गई थी इसलिए वो कुछ कह नहीं पा रही थी पर उसकी मंशा यही थी की वो जमीन बेचकर कोई और काम में वो पैसा लगा दिया जाए लेकिन उसे खरीदने के लिए कोई ग्राहक ही नहीं मिल रहा था। राकेश के दोनों सौतैले भाई बड़े हो गए थे। उनकी भी शादी हो गई थी दोनों भाई भी पिताजी के कारोबार में ही सहयोग दे रहे थे। सब कुछ ठीक चल रहा था कि अचानक हार्ट अटेक आ जाने से राकेश के पिता सतीश जी की मौत हो गई। सतीश जी की मौत के बाद उनकी सारी जमीन जायदाद मकान दुकान पर रेशम बाई का कब्जा हो गया था। रेशम बाई ने राकेश को इमलिया की पन्द्रह एकड़ जमीन देकर अलग कर दिया था। बाकी सारी संपत्ति अपने दोनों बेटों को दे दी थी। राकेश इसे हरि इच्छा मान रहे थे। राकेश जी ने शहर छोड़ दिया और पत्नी तथा बच्चों के साथ खेत पर मकान बनाकर रहने लगे थे। सीमा को गाँव में रहने की आदत थी उसने खेती में राकेश जी का पूरा सहयोग दिया उसमें दो जगह नलकूप खनन कराए गए जिनमें खूब पानी निकला उनकी जमीन से लगकर प्रधानमंत्री सड़क बन गई थी। राकेश जी ने जमीन पर डेरी भी खोल ली थी। पाँच साल की अथक मेहनत ने उन्हें संपन्न और सुखी बना दिया था। जमीन पर चार नौकर उन्होंने लगा रखे थे वे ही खेती भी करते थे और डेरी भी सम्हालते थे। राकेश ने रहने के लिए उन्हें मकान बनाकर दिए थे वे सब ईमानदारी से अपना काम कर रहे थे। राकेश जी मंडी में सब्जी लेकर बेचने जाते थे वहीं वे सब्जी की आढ़त करने लगे थे। जरूरतमंदों को कर्ज भी देते थे। जिससे उन्हें अच्छी आय हो रही थी। तभी वे शहर में छः हजार वर्गफीट में फैला अपना शानदार मकान बनाया था और शहर में ही रहने लगे थे।

*****
रचनाकार 
प्रदीप कश्यप

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

व्यंग्य : जीते जी रोटी को तरसाया मरने के बाद श्राद्ध

आज कल सोलह श्राद्ध का समय चल रहा है कई जगह पर श्राद्ध के आयोजन हो रहे हैं बहुत सारे लोगों को भोजन कराया जा रहा है अपने पितरों के श्राद्ध में लोग हज़ारों रुपये भी खर्च कर रहे हैं उनमें कुछ तो ऐसे हैं जिन्होंने जीते जी अपने बूढ़े माँ बाप की खबर तक नहीं ली और अब उनके मरने पर उनके श्राद्ध पर बड़ा आयोजन कर रहे हैं उनकी तस्वोर पर माला चढ़ा रहे हैं। ऐसे लोगों में शहर के रविकांत जी भी हैं उन्होंने अपने स्वर्गीय माता पिता की तिथि पर भव्य आयोजन किया था खूब पकवान खिलाए गए थे खूब दान किया गया था पर उन्होंने अपने माता पिता को जीते जी बहुत दुख दिए थे। उनके पिताजी सत्तासी वर्ष के थे माँ पिच्यासी वर्ष की दोनों अपने पुराने घर में रहते थे उनका बेटा रविकांत उनकी कभी खोज खबर नहीं लेता था बेटी विदेश में दामाद के साथ रह रही थी। वे दोनों ही एक दूसरे का ख्याल रख रहे थे एक दिन रविकांत जी के पिताजी का दुखद निधन हो गया तब रविकाँत घर?आया पिताजी की उत्तर क्रिया करने के बाद चला गया रविकाँत की माँ अकेली रह गई थीं वे सीधी सरल थी जबकि बेटा बहू चपल चालाक बेटे बहू ने बातों में लेकर उनकी सारे सोने चाँदी के जे...

व्यंग्य: चापलूसी से मिली उपलब्धियाँ।

चापलूसी से मिली उपल्बिधियों का जब लोग बड़े गर्व से बखान कर के फूले नहीं समाते । तब खुद्दार टाइप के लोग उन पर अधिक ध्यान नहीं देते पर कुछ चापलूस टाइप के लोग उन्हें बड़ी हसरत से देखते हैं वे उनके जैसा बनकर वे सब उलब्धियाँ हासिल करने के ख्वाब देखने लगते हैं। ऐसे ही एक सेवानिवृत कर्मी अपनी उपलब्धियों का बखान कर रहे थे कुछ गौर से सुन रहे थे कुछ ऊब रहे थे वहीं सुरेश जी उनकी बात सुनकर मन ही मन मुस्का रहे थे क्योंकि उन्हें उनकी असलियत पता थी। किसी ने उन से पूछ लिया आप भी सतीश जी के विभाग में कार्यरत थे आपकी और इनकी नौकरी की शुरूआत एक ही पद से हुई थी फिर ये इतनी तरक्की क्यों कर गए जरा इस विषय में कुछ बताएँगे वे बोले अगर हम बताएँगे तो ये नाराज हो जाएँगे लोगों ने कहा कुछ भी हो आप तो बताइए वे बोले तो सुनो। नौकरी से पहले हम मित्र थे तब हमें मालूम नहीं था कि ये खुदगर्ज टाइप के चापलूस इंसान हैं। हम दोनों की पोस्टिंग फील्ड में हुई थी। हम किसी की चापलूसी नहीं करते थे और अपने काम से मतलब रखते थे। जबकि इन्होंने मुख्य कार्यालय में अपनी चापलूसी से घुसफैठ कर ली थी कहीं जातिवाद कहीं क्षेत्रवाद कही भाषाव...

व्यंग्य: समझदारी या मूर्खता

सामान्य ध्यमवर्गीय परिवार में नौकरी को प्राथमिकता दी जाती है । उस परिवार में अगर कोई युवक पढ़ लिखकर सरकारी नौकरी हासिल करने में सफल हो जाए तो उसे उसकी बहुत बड़ी उपलब्धि माना जाता है उसके पिता का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है । विवाह योग्य कन्याओं के पिताओं का आना उनके यहाँ शुरू हो जाता है लाखों रुपये दहेज के ऑफर मिलते हैं। धूमधाम से शादी होती है लडके के हर नाज नखरे ससुराल वालों द्वारा उठाए जाते हैं ऐसे में अगर लड़के को रिश्वत की कमाई हो रही हो तो उसे अच्छा मान लिया जाता है उसका रुतबा ऐसे लोगों के बीच बढ़ जाता है। इस तरह के परिवारों में अगर कोई लड़का मेधावी हो अच्छे अंकों से उच्च शिक्षित हो और वो नौकरी नहीं करना चाहे तो उसके परिजनों को यह नागवार लगता है।  रोहित ने हमेशा कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। उसने बि ई में यूनिवर्सिटी में टॉप किया था। नौकरी करने की उसकी इच्छा नहीं थी इससे उसके पिता दुखी रहा करते थे। एक बार एक सरकारी विभाग में क्लर्क की नौकरी निकली तो उसके पिता ने जोर देकर उसका आवेदन जमा करा दिया चयन मैरिट बेस पर होना था। उसका स्कोर अच्छा था । इसलिए उसका चयन ह...