सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कहानी: कहानीकार की मौत के बाद

कहानी: कहानीकार की मौत के बाद


लखनलाल हिनोतिया कस्बे के मिस्त्री थे इसके साथ ही अच्छे कहानीकार भी। पूरे जिंदगी भर उन्हें कहानीकार के रूप में कभी पहचान नहीं मिली। कुछ छंदमुक्त कविताएँ जो उन्होंने लिखी थीं उनको लेकर कभी कभार कविगोष्ठियों में चले जाते थे। उनके निधन के तीन वर्ष बाद उनके बेटे शेखर तथा पत्नी सरिता को उनकी एक कहानी की जो रायल्टी मिली उससे उनकी जीवन भर की गरीबी दूर हो गई। उन्हें पूरे दस करोड़ रुपये मिले थे जिसे पाकर दोनों माँ बेटों की आँखों में ख़ुशी के आँसू आ गए थे।
असल में हुआ ये था कि लखनलाल जी की एक कहानी लोकल मेगजीन मुखर वाणी में दस वर्ष पहले प्रकाशित हुई थी। जिसका पारिश्रमिक उन्हें कुछ नहीं मिला था। वे यही सोचकर ख़ुश थे कि कम से कम कहानी तो प्रकाशित हुई ये भी कम नहीं था। बाद में वो पत्रिका भी बंद हो गई थी। उस पत्रिका का वो अंक जो रद्दी में बेचा गया था वो किसी तरह फिल्म निर्माता निर्देशक नवरतन जी को मिल गया। उसमें उन्होंने लखनलाल जी की कहानी पढ़ी पढ़कर वे मंत्र मुग्ध हो गए। जैसी कहानी की वे खोज में थे वैसी ही कहानी लखनलाल की मैगजीन में छपी थी। उसमें लेखक का नाम तो था लेकिन पता और मोबाइल नंबर नहीं था। फिल्म वो जल्दी शुरू करना चाहते थे इसलिए उन्होंने कहानीकार की कोई खोज खबर नहीं ली। पिक्चर आठ महीने में तैयार हो गई थी। रिलीज होने के बाद उसकी दमदार कहानी ने उसे बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट बना दिया। शेखर के पास भी उस पत्रिका का अंक था। फिल्म की कहानी हूबहू वही थी। वो चुप नहीं बैठा वो इस को मीडिया में ले गया। मीडिया ने उसे खूब उछाला। नवरतन जी एक दिन शेखर के झोपड़ीनुमा घर में आए और उसे दस करोड़ रुपये देकर कॉपीराइट ले लिया। इतने सारे पैसे उन्होंने अपने जीवन में कभी नहीं देखे थे। लखनलाल जो मिस्त्री का काम करते थे उससे उन्हें एक दिन के मात्र पाँच सौ रुपये मिलते थे। जिसने उन्हें और उनके परिवार को दो वक्त का अत्यंत साधारण  खाना मिलता था। साहित्य से उनकी आज तक कोई आय नहीं हुई थी। वे जीवनभर मिस्त्री का काम करते रहे थे। बड़ा होकर उनका लड़का शेखर भी मिस्त्री का काम करने लगा था। तीन वर्ष पूर्व जब वे एक मकान में मिस्त्री का काम कर रहे थे तब उन्हें अचानक हार्ट अटेक आ गया और उनकी वहीं मौत हो गई थी। तबसे शेखर की कमाई से ही घर का खर्च चल रहा था। ये रुपये तो उनको अप्रत्याशित रूप से मिले थे। इसके बाद उनकी सारी कहानियाँ ढूँढी जा रहीं थीं। मरने के तीन साल बाद लखनलाल के सृजन को पहचान मिली थी। उनकी कहानियों पर धाराविक बन रहे थे, फिल्म बन रहीं थी, नाटकों का मंचन हो रहा था। लोग बता रहे थे कि आगामी दो महीने में शेखर हमारे कस्बे का सबसे अमीर आदमी बन जाएगा। और भी कई उनकी कहानियों के कॉपीराइट लेने के लिए इच्छुक थे। ऑफर भी अच्छे आ रहे थे। शेखर और सरिता को इसी बात का दुख था कि आज अगर वे जीवित होते तो कितने खुश होते।


*****
रचनाकार
प्रदीप कश्यप

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

व्यंग्य : जीते जी रोटी को तरसाया मरने के बाद श्राद्ध

आज कल सोलह श्राद्ध का समय चल रहा है कई जगह पर श्राद्ध के आयोजन हो रहे हैं बहुत सारे लोगों को भोजन कराया जा रहा है अपने पितरों के श्राद्ध में लोग हज़ारों रुपये भी खर्च कर रहे हैं उनमें कुछ तो ऐसे हैं जिन्होंने जीते जी अपने बूढ़े माँ बाप की खबर तक नहीं ली और अब उनके मरने पर उनके श्राद्ध पर बड़ा आयोजन कर रहे हैं उनकी तस्वोर पर माला चढ़ा रहे हैं। ऐसे लोगों में शहर के रविकांत जी भी हैं उन्होंने अपने स्वर्गीय माता पिता की तिथि पर भव्य आयोजन किया था खूब पकवान खिलाए गए थे खूब दान किया गया था पर उन्होंने अपने माता पिता को जीते जी बहुत दुख दिए थे। उनके पिताजी सत्तासी वर्ष के थे माँ पिच्यासी वर्ष की दोनों अपने पुराने घर में रहते थे उनका बेटा रविकांत उनकी कभी खोज खबर नहीं लेता था बेटी विदेश में दामाद के साथ रह रही थी। वे दोनों ही एक दूसरे का ख्याल रख रहे थे एक दिन रविकांत जी के पिताजी का दुखद निधन हो गया तब रविकाँत घर?आया पिताजी की उत्तर क्रिया करने के बाद चला गया रविकाँत की माँ अकेली रह गई थीं वे सीधी सरल थी जबकि बेटा बहू चपल चालाक बेटे बहू ने बातों में लेकर उनकी सारे सोने चाँदी के जे...

दुर्भावना रखकर निंदा करने वाले लोग (व्यंग्य)

कबीर जी ने निंदक को इसलिए हितकारी कहा है क्योंकि वो हमारी बुराइयों को उजागर करते हैं और हम उन्हें दूर करते चले जाते हैं। इस तरह हमारा स्वभाव निर्मल हो जाता है। लेकिन आज के दौर में दुर्भावना रखकर निंदा करने वालों की संख्या ज्यादा हो गई है। ऐसे लोग हमारी बुराईयों को उजागर नहीं करते बल्कि हमारी खूबियों को छिपाकर मन में दुर्भावना रखते हुए हमारी निंदा करते हैं। इन लोगों से दूर रहने में ही भलाई है। अगर इनको साथ रखा तो ये हमारा मनोबल तोड़कर रख देंगे। हमें नकारा साबित करने की कोशिश करेंगे हमारे आत्मविश्वास को डगमगा देंगे। ये दुर्भावना रखकर निंदा करने वाले लोग अपने विरोधियों को निपटाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। उसके सारे अवसर या तो खत्म कर देते हैं या छीन लेते हैं। ये लोग हद दर्जे के मतलबी इंसान होते हैं। जिस से मतलब निकालना हो उसकी झूठी तारीफों के पुल बाँधते हैं। उसकी खूब चापलूसी करते हैं उसे महान सिद्ध कर देते हैं और समाज में एक भ्रम की स्थिति पैदा कर देते हैं। ये ग्रुप बनाने में माहिर होते हैं। जो इनके गुट में शामिल हो जाता है ये उसके हर ऐब ढँक लेते हैं। उसे स्थापित करने के हर स...

कहानी: बकरी

वनक्षेत्र के समीप स्थित गाँव खुशामदा के बकरी पालक रमणलाल ने इस बार के पशु मेले में पाँच लाख रुपये के बकरे बेचे थे। दो महीने पहले वो तीन लाख रुपये की बकरियाँ बेच चुका था इसके अलावा हर महीने वो चालीस हज़ार रुपये का बकरी का दूध भी बेच देता था। उसने गाँव में पक्का मकान बनवा लिया था और अच्छे से अपना जीवन यापन कर रहा था। जबकि दूसरी और उसका पड़ोसी किसान ओम प्रकाश दस एकड़ का भूमि स्वामी होने के बाद भी गले-गले तक कर्ज में डूबा हुआ था। दो लाख रुपये कर्ज तो रमणलाल ने भी उसे दे रखा था। रमणलाल के पास आठ साल पहले कुछ नहीं था। वो अत्यंत गरीब खेतिहर मजदूर था। महीने में कभी बीस दिन तो कभी दस दिन ही उसे काम मिलता था। जिसमें उसका मुश्किल से गुजर बसर होता था। रमणलाल ने तब गाँव के किसान हेमराज के यहाँ कुआँ की खुदाई के कार्य में मजदूरी की थी उसके एक हज़ार रुपये बकाए थे। वो अपने रुपये का तकाजा करने हेमराज के पास गया था। हेमराज को उदास देखकर उसने कारण पूछा तो हेमराज ने दौखक होकर कहा कि बच्चे को बकरी का दूध पिलाने का परामर्श वैद्य जी ने दिया था। उसके लिए मैं बाजार से बकरी लाया था जो दो चार दिन में जनने वाली थी...