सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कहानी: मेडिकल बिल

रामनिवास सरकारी कर्मचारी थे उन्हें कार्डिएक अरेस्ट आया तब वे प्राइवेट अस्पताल में तीन महीने भर्ती रहे थे जिसमें उनके पन्र्द्रह लाख रुपये खर्च हो गए थे लेकिन शासन द्वारा बिल में काटछाँट कर तीन लाख रुपये ही मंजूर किए गए थे इसकी लिए उन्हें काफी दौड़धूप करना पड़ी थी जब उन्हें ट्रेजरी से बिल का भुगतान मिला तब तक उनके पचास हज़ार रुपये इस पूरी प्रक्रिया में खर्च हो चुके थे। आयुष्मान योजना का उन्हें कोई लाभ नहीं मिला था।
इस संबंध में उनके एक साथी कर्मचारी ने बात करते हुए कहा कि आप को तो फिर भी तीन लाख रुपये मिल गए भले ही आपके पल्ले ढाई लाख रुपये ही पढ़े हों पर चपरासी कमला बाई को तो एक रुपया तक नहीं मिला उनकी आँतों में इन्फेक्शन हुआ था वे भी डेढ़ महीने अस्पताल में भर्ती रहीं थी उनके आठ लाख रुपये खर्च हुए थे उनके लड़के नरेश ने खूब कोशिश की दस हजार रुपये भी खर्च कर दिए पर उनका बिल उस बाबू ने जब तक दबाए रखा जब तक कि क्लेम की डेट नहीं निकल गई नरेश जब बिल की जानकारी लेने वरिष्ठ कार्यालय गया तब पता चला कि बिल तो यहाँ आया ही नहीं इसके बाद नरेश जब संबंधित बाबू के पास पहुँचा तब उसने बड़ी मुश्किल से बिल निकाल कर दिया। पर अब वो बिल बेकार हो गया था उसे बाबू पर बहुत गुस्सा आ रहा था। नरेश की गलती सिर्फ इतनी थी की उसने उस बाबू को भेंट पूजा नहीं दी थी जिसकी कसर उसने बिल रोक कर निकाल ली थी। नरेश ने तैश में आकर कहा मैं आपकी शिकायत बड़े ऑफिस में करूँगा सुनकर बाबू मुस्कुराते हुए बोला शौक से करो मेरी शिकायत तुम मेरा बाल भी बाँका नहीं कर सकोगे। मैं तुम्हें हर तरह का नुक्सान पहुँचा सकता हूँ और तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे। यह बात सुनकर नरेश को बहुत ज्यादा गुस्सा आया जिसे उसने बड़ी मुश्किल से काबू किया आज उसे अपनी ही बेबसी पर तरस आ रहा था । किसी ने उससे मीठा व्यवहार नहीं किया था। इसके बाद भी उसका काम नहीं हुआ था इसी बात का उसे दूखु था।


*****
रचनाकार
प्रदीप कश्यप

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

व्यंग्य : जीते जी रोटी को तरसाया मरने के बाद श्राद्ध

आज कल सोलह श्राद्ध का समय चल रहा है कई जगह पर श्राद्ध के आयोजन हो रहे हैं बहुत सारे लोगों को भोजन कराया जा रहा है अपने पितरों के श्राद्ध में लोग हज़ारों रुपये भी खर्च कर रहे हैं उनमें कुछ तो ऐसे हैं जिन्होंने जीते जी अपने बूढ़े माँ बाप की खबर तक नहीं ली और अब उनके मरने पर उनके श्राद्ध पर बड़ा आयोजन कर रहे हैं उनकी तस्वोर पर माला चढ़ा रहे हैं। ऐसे लोगों में शहर के रविकांत जी भी हैं उन्होंने अपने स्वर्गीय माता पिता की तिथि पर भव्य आयोजन किया था खूब पकवान खिलाए गए थे खूब दान किया गया था पर उन्होंने अपने माता पिता को जीते जी बहुत दुख दिए थे। उनके पिताजी सत्तासी वर्ष के थे माँ पिच्यासी वर्ष की दोनों अपने पुराने घर में रहते थे उनका बेटा रविकांत उनकी कभी खोज खबर नहीं लेता था बेटी विदेश में दामाद के साथ रह रही थी। वे दोनों ही एक दूसरे का ख्याल रख रहे थे एक दिन रविकांत जी के पिताजी का दुखद निधन हो गया तब रविकाँत घर?आया पिताजी की उत्तर क्रिया करने के बाद चला गया रविकाँत की माँ अकेली रह गई थीं वे सीधी सरल थी जबकि बेटा बहू चपल चालाक बेटे बहू ने बातों में लेकर उनकी सारे सोने चाँदी के जे...

दुर्भावना रखकर निंदा करने वाले लोग (व्यंग्य)

कबीर जी ने निंदक को इसलिए हितकारी कहा है क्योंकि वो हमारी बुराइयों को उजागर करते हैं और हम उन्हें दूर करते चले जाते हैं। इस तरह हमारा स्वभाव निर्मल हो जाता है। लेकिन आज के दौर में दुर्भावना रखकर निंदा करने वालों की संख्या ज्यादा हो गई है। ऐसे लोग हमारी बुराईयों को उजागर नहीं करते बल्कि हमारी खूबियों को छिपाकर मन में दुर्भावना रखते हुए हमारी निंदा करते हैं। इन लोगों से दूर रहने में ही भलाई है। अगर इनको साथ रखा तो ये हमारा मनोबल तोड़कर रख देंगे। हमें नकारा साबित करने की कोशिश करेंगे हमारे आत्मविश्वास को डगमगा देंगे। ये दुर्भावना रखकर निंदा करने वाले लोग अपने विरोधियों को निपटाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। उसके सारे अवसर या तो खत्म कर देते हैं या छीन लेते हैं। ये लोग हद दर्जे के मतलबी इंसान होते हैं। जिस से मतलब निकालना हो उसकी झूठी तारीफों के पुल बाँधते हैं। उसकी खूब चापलूसी करते हैं उसे महान सिद्ध कर देते हैं और समाज में एक भ्रम की स्थिति पैदा कर देते हैं। ये ग्रुप बनाने में माहिर होते हैं। जो इनके गुट में शामिल हो जाता है ये उसके हर ऐब ढँक लेते हैं। उसे स्थापित करने के हर स...

कहानी: बकरी

वनक्षेत्र के समीप स्थित गाँव खुशामदा के बकरी पालक रमणलाल ने इस बार के पशु मेले में पाँच लाख रुपये के बकरे बेचे थे। दो महीने पहले वो तीन लाख रुपये की बकरियाँ बेच चुका था इसके अलावा हर महीने वो चालीस हज़ार रुपये का बकरी का दूध भी बेच देता था। उसने गाँव में पक्का मकान बनवा लिया था और अच्छे से अपना जीवन यापन कर रहा था। जबकि दूसरी और उसका पड़ोसी किसान ओम प्रकाश दस एकड़ का भूमि स्वामी होने के बाद भी गले-गले तक कर्ज में डूबा हुआ था। दो लाख रुपये कर्ज तो रमणलाल ने भी उसे दे रखा था। रमणलाल के पास आठ साल पहले कुछ नहीं था। वो अत्यंत गरीब खेतिहर मजदूर था। महीने में कभी बीस दिन तो कभी दस दिन ही उसे काम मिलता था। जिसमें उसका मुश्किल से गुजर बसर होता था। रमणलाल ने तब गाँव के किसान हेमराज के यहाँ कुआँ की खुदाई के कार्य में मजदूरी की थी उसके एक हज़ार रुपये बकाए थे। वो अपने रुपये का तकाजा करने हेमराज के पास गया था। हेमराज को उदास देखकर उसने कारण पूछा तो हेमराज ने दौखक होकर कहा कि बच्चे को बकरी का दूध पिलाने का परामर्श वैद्य जी ने दिया था। उसके लिए मैं बाजार से बकरी लाया था जो दो चार दिन में जनने वाली थी...