सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कहानी: बड़े साहब की बेटी की शादी

आज कमाऊ विभाक के बड़े साहब निरंजन खरे की बेटी प्रगति की शादी बड़े धूमधाम से संपन्न हो गई थी ताज्जुब की बात तो ये थी की शादी में साहब की जेब से एक रुपया भी खर्च नहीं हुआ था जबकि शादी में पूरी तीन करोड़ रुपये की पड़ी थी थे पूरे संभाज से पैसे इकठ्ठे किए गए थे अधीनस्थ कर्मचारियों तथा अधिकारियों से भी मोटी रकम वसूल की गई थी गिफ्ट तो इतने मिले थे जिसकी कोई गिनती नहीं थी साहब ने जो डिनर दिया था उसमें भी उनका एक रूपया भी खर्च नहीं हुआ था। 
आम आदमी जहाँ बेटी की शादी मैं ऊपनी जीवन भर की पूँजी लुटा बैठता है वहीं खरे जी को यह शादी लाभदायक साबित हुई थी इससे वे बड़े ख़ुश नजर आ रहे थे।
निरंजन सर की बेटी की शादी में पिछले सात दिनों से भृत्य रामदयाल लगातार काम में जुटा रहा था बेटी की विदाई के बाद वो अपने घर आया था उसको साहब ने एक मिठाई का डब्बा तक नहीं दिया था शादी में दिन रात कठोर श्रम के बदले सिवाय उसे झिढ़किया॔ डाँट फटकार बेइज्जती के अलावा और कुछ नहीं मिला था साहब के मुँह से दो बोल उसकी तारीफ के लिए भी नहीं निकले थे पैसा देना तो दूर की बात है। 
रामदयाल दुखी मन से अपनी पत्नी दीपिका से कह रहा था गत वर्ष जब अपनी बिटिया रजनी की शादी हुई थी तब तुझे याद है स्टॉफ की तरफ से क्या मिला था पत्नी बोली हाँ याद है पूरे स्टॉफ ने पचास पचास रुपये इकठ्ठे कर साढ़े ग्यारस सौ रुपये का लिफाफा पकड़ा दिया था। स्टॉफ के तीस लोगों ने खाना खाया था पूरे ग्यारह सौ रुपये की थाली थी पर किसी ने इस विषय में पूछा तक नहीं था। रामदयाल को अच्छी तरह याद हैं उसे अपनी बिटिया की शादी के लिए जो जी पी फ निकाला था उसके लिए भी उसे दसहजार रुपये देने पड़े थे। तब कहीं उसका बिल पास हुआ था। हाँलाँकि रामदयाल जी की बेटी के ससुराल वाले बहुत अच्छे थे उन्होंने दहेज की बिल्कुल माँग नही रखी थी फिर भी रामदयाल जी ने अपनी ओर से उन्हें खूब दहेज दिया था । इसके विपरीत साहब की बेटी की शादी में जो भोजन परोसा गया था उसका स्वाद अच्छा नहीं था जबकि रामदयाल की बेटी की शादी में दिए गए भोज को लोग आज तक नहीं भूले थे खरे साहब बढ़े हैं उनके तो दुर्गुण भी लोगों को अच्छे लगते थे और उसका भला स्वभाव भी किसी गिनती में नहीं आता था। 


*****
रचनाकार
प्रदीप कश्यप

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

व्यंग्य : जीते जी रोटी को तरसाया मरने के बाद श्राद्ध

आज कल सोलह श्राद्ध का समय चल रहा है कई जगह पर श्राद्ध के आयोजन हो रहे हैं बहुत सारे लोगों को भोजन कराया जा रहा है अपने पितरों के श्राद्ध में लोग हज़ारों रुपये भी खर्च कर रहे हैं उनमें कुछ तो ऐसे हैं जिन्होंने जीते जी अपने बूढ़े माँ बाप की खबर तक नहीं ली और अब उनके मरने पर उनके श्राद्ध पर बड़ा आयोजन कर रहे हैं उनकी तस्वोर पर माला चढ़ा रहे हैं। ऐसे लोगों में शहर के रविकांत जी भी हैं उन्होंने अपने स्वर्गीय माता पिता की तिथि पर भव्य आयोजन किया था खूब पकवान खिलाए गए थे खूब दान किया गया था पर उन्होंने अपने माता पिता को जीते जी बहुत दुख दिए थे। उनके पिताजी सत्तासी वर्ष के थे माँ पिच्यासी वर्ष की दोनों अपने पुराने घर में रहते थे उनका बेटा रविकांत उनकी कभी खोज खबर नहीं लेता था बेटी विदेश में दामाद के साथ रह रही थी। वे दोनों ही एक दूसरे का ख्याल रख रहे थे एक दिन रविकांत जी के पिताजी का दुखद निधन हो गया तब रविकाँत घर?आया पिताजी की उत्तर क्रिया करने के बाद चला गया रविकाँत की माँ अकेली रह गई थीं वे सीधी सरल थी जबकि बेटा बहू चपल चालाक बेटे बहू ने बातों में लेकर उनकी सारे सोने चाँदी के जे...

दुर्भावना रखकर निंदा करने वाले लोग (व्यंग्य)

कबीर जी ने निंदक को इसलिए हितकारी कहा है क्योंकि वो हमारी बुराइयों को उजागर करते हैं और हम उन्हें दूर करते चले जाते हैं। इस तरह हमारा स्वभाव निर्मल हो जाता है। लेकिन आज के दौर में दुर्भावना रखकर निंदा करने वालों की संख्या ज्यादा हो गई है। ऐसे लोग हमारी बुराईयों को उजागर नहीं करते बल्कि हमारी खूबियों को छिपाकर मन में दुर्भावना रखते हुए हमारी निंदा करते हैं। इन लोगों से दूर रहने में ही भलाई है। अगर इनको साथ रखा तो ये हमारा मनोबल तोड़कर रख देंगे। हमें नकारा साबित करने की कोशिश करेंगे हमारे आत्मविश्वास को डगमगा देंगे। ये दुर्भावना रखकर निंदा करने वाले लोग अपने विरोधियों को निपटाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। उसके सारे अवसर या तो खत्म कर देते हैं या छीन लेते हैं। ये लोग हद दर्जे के मतलबी इंसान होते हैं। जिस से मतलब निकालना हो उसकी झूठी तारीफों के पुल बाँधते हैं। उसकी खूब चापलूसी करते हैं उसे महान सिद्ध कर देते हैं और समाज में एक भ्रम की स्थिति पैदा कर देते हैं। ये ग्रुप बनाने में माहिर होते हैं। जो इनके गुट में शामिल हो जाता है ये उसके हर ऐब ढँक लेते हैं। उसे स्थापित करने के हर स...

कहानी: बकरी

वनक्षेत्र के समीप स्थित गाँव खुशामदा के बकरी पालक रमणलाल ने इस बार के पशु मेले में पाँच लाख रुपये के बकरे बेचे थे। दो महीने पहले वो तीन लाख रुपये की बकरियाँ बेच चुका था इसके अलावा हर महीने वो चालीस हज़ार रुपये का बकरी का दूध भी बेच देता था। उसने गाँव में पक्का मकान बनवा लिया था और अच्छे से अपना जीवन यापन कर रहा था। जबकि दूसरी और उसका पड़ोसी किसान ओम प्रकाश दस एकड़ का भूमि स्वामी होने के बाद भी गले-गले तक कर्ज में डूबा हुआ था। दो लाख रुपये कर्ज तो रमणलाल ने भी उसे दे रखा था। रमणलाल के पास आठ साल पहले कुछ नहीं था। वो अत्यंत गरीब खेतिहर मजदूर था। महीने में कभी बीस दिन तो कभी दस दिन ही उसे काम मिलता था। जिसमें उसका मुश्किल से गुजर बसर होता था। रमणलाल ने तब गाँव के किसान हेमराज के यहाँ कुआँ की खुदाई के कार्य में मजदूरी की थी उसके एक हज़ार रुपये बकाए थे। वो अपने रुपये का तकाजा करने हेमराज के पास गया था। हेमराज को उदास देखकर उसने कारण पूछा तो हेमराज ने दौखक होकर कहा कि बच्चे को बकरी का दूध पिलाने का परामर्श वैद्य जी ने दिया था। उसके लिए मैं बाजार से बकरी लाया था जो दो चार दिन में जनने वाली थी...