सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कहानी: फुरसत में

विवेक श्रीवास्तव जी को चालीस साल की सरकारी नौकरी से रिटायर हुए पूरे पाँच साल हो  गए थे। इन पाँच सालों में अब कहीं वे  अपनी सेवानिवृति को स्वीकार कर पाए थे। शुरू में तो काम के भारी बोझ से जो एकाएक उन्हें फुर्सत मिली उसे वो सहन नहीं कर पाए थे कई दिनों तक उनका मन अशाँत रहा था। श्रीवास्तव  जी एकाउण्टेण्ट के पद से सेवानिवृत्त हुए थे आजकल वे चार्टड एकाउण्टेण्ट रोहित वर्मा के साथ काम कर रहे थे तब से वे अपने आप को बेहतर महसूस करने लगे थे।।
पाँच वर्ष पूर्व जब श्रीवास्तव जी सेवानिवृत्त होने के बाद घर आए थे तो खुश थे कि काम के भारी बोझ से छुटकारा मिला कुछ दिन उनके अच्छे कटे उन रिश्तेदारों से भी मिले जिन्हें ये शिकायत रहती थी कि  वह आते ही नहीं हैं समाज के कार्यक्रम में भी शामिल हुए। लेकिन कब तक यह सब चलता  कुछ दिन बाद उनके पास फुरसत के सिवा और कुछ नहीं था वो फाइल भी नहीं थीं जिन्हेः वे घर लाकर देर रात निबटाते थे यह खाली समय उनका काटे से भी नहीं कट रहा था  एक दिन उनकी इच्छा ऑफिस जाने की हुई ऑफिस गए तो सभी ने उनका स्वागत किया साहब ने उनसे हाथ मिलाया बराबरी से बिठाया ये उन्हें बड़ा अटपटा लगा उनके लिए जो चाय मँगाई गई उसका स्वाद  उन्हें बहुत अच्छा लगा उन्होंने चपरासी मुकेश से  कहा आजकल चायवाला अच्छी चाय  बनाने लगा है। मुकेश बोला चाय तो वही है लेकिन चार महीने से आप घर की बनी चाय पी रहे हैं। इसलिए आपको यह चाय अच्छी लग रही है। श्रीवास्तव जी को पिछली याद ताजा हो गईं बोले एक समय वो भी था जब दिन भर में पैंतीस चाय तक पी जाते थे । अब तो पत्नी दिन में सिर्फ दो बार चाय देती है ।वो चाय इतनी अच्छी नहीं रहती। जब ऑफिस में थे तब  तो दिन में तीन बार नाश्ता भी कर लेते रिटायरमेन्ट के बाद वो सब बंद हो गया। वो ठाठ बाट रुतबे भी नहीं रहे। मुकेश बोला थोड़े दिनों में सब ठीक हो जाएगा  मुकेश को साहब ने बुलवा लिया। वे थोड़ी देर तक अकेले बैठे रहे सब अपने अपने कार्य में व्यस्त थे। श्रीवास्तव जी को ऐसे बैठना बड़ा अटपटा लग रहा था पुराने दिनों की याद करते हुए वे घर आ गए  मन ही मन ये तय करते हुए कि अब वे ऑफिस कभी नहीं जाएँगे। थोड़ा बहुत उन्हें एकाउण्ट का काम मिल जाता  वो करके उन्हें संतोष मिलता था सुब्ह शाम वे  मंदिर और पार्क जाने लगे थे जहाँ उनके जैसे और साथी भी आते थे धीरे धीरे उनका ग्रुप बन गया सब अपनी बातें साझा करते। श्रीवास्तव जी का भी थोड़ मन बहल जाता था  तभी एक दिन वे  चार्टर्ड एकाउण्टेण्ट रोहित वर्मा के  ऑफिस गए उनका एक सहयोगी नहीं आया था और काम बहुत सा पड़ा था श्रीवास्तव जी ने सहयोग देने की इच्छा प्रकट की  रोहित जी ने उन्हें कुछ काम  सौंपा जब वो काम उन्होंने अच्छे से कर दिया तो रहित जी ने उन्हें और काम दिया रिटायरमेन्ट के डेढ़ साल बाद  उन्होंने पहली बार पूरे पाँच घंटे लगातार काम किया था उन्हें बहुत अच्छा लग रहा था इस बीच उन्हें चार बार चाय भी मिली थी रोहित जी श्रीवास्तव जी के काम से खुश थे। उन्होंने श्रीवास्तव जी को काम पर रख लिया था। उन्हें वेतन से ज्यादा काम प्यारा था। वैसे ही उन्हें अच्छी पैंशन मिल रही थी रोहित जी के यहाँ काम करते हुए उन्हें साढ़े तीन साल हो गए थे। इस काम ने उनकी रिटायर मेन्ट के बाद  मिली उबाई फुरसत से मुक्ति दिला दी थी उनके लिए यही काफी था।
****
रचनाकार
प्रदीप कश्यप 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

व्यंग्य : जीते जी रोटी को तरसाया मरने के बाद श्राद्ध

आज कल सोलह श्राद्ध का समय चल रहा है कई जगह पर श्राद्ध के आयोजन हो रहे हैं बहुत सारे लोगों को भोजन कराया जा रहा है अपने पितरों के श्राद्ध में लोग हज़ारों रुपये भी खर्च कर रहे हैं उनमें कुछ तो ऐसे हैं जिन्होंने जीते जी अपने बूढ़े माँ बाप की खबर तक नहीं ली और अब उनके मरने पर उनके श्राद्ध पर बड़ा आयोजन कर रहे हैं उनकी तस्वोर पर माला चढ़ा रहे हैं। ऐसे लोगों में शहर के रविकांत जी भी हैं उन्होंने अपने स्वर्गीय माता पिता की तिथि पर भव्य आयोजन किया था खूब पकवान खिलाए गए थे खूब दान किया गया था पर उन्होंने अपने माता पिता को जीते जी बहुत दुख दिए थे। उनके पिताजी सत्तासी वर्ष के थे माँ पिच्यासी वर्ष की दोनों अपने पुराने घर में रहते थे उनका बेटा रविकांत उनकी कभी खोज खबर नहीं लेता था बेटी विदेश में दामाद के साथ रह रही थी। वे दोनों ही एक दूसरे का ख्याल रख रहे थे एक दिन रविकांत जी के पिताजी का दुखद निधन हो गया तब रविकाँत घर?आया पिताजी की उत्तर क्रिया करने के बाद चला गया रविकाँत की माँ अकेली रह गई थीं वे सीधी सरल थी जबकि बेटा बहू चपल चालाक बेटे बहू ने बातों में लेकर उनकी सारे सोने चाँदी के जे...

दुर्भावना रखकर निंदा करने वाले लोग (व्यंग्य)

कबीर जी ने निंदक को इसलिए हितकारी कहा है क्योंकि वो हमारी बुराइयों को उजागर करते हैं और हम उन्हें दूर करते चले जाते हैं। इस तरह हमारा स्वभाव निर्मल हो जाता है। लेकिन आज के दौर में दुर्भावना रखकर निंदा करने वालों की संख्या ज्यादा हो गई है। ऐसे लोग हमारी बुराईयों को उजागर नहीं करते बल्कि हमारी खूबियों को छिपाकर मन में दुर्भावना रखते हुए हमारी निंदा करते हैं। इन लोगों से दूर रहने में ही भलाई है। अगर इनको साथ रखा तो ये हमारा मनोबल तोड़कर रख देंगे। हमें नकारा साबित करने की कोशिश करेंगे हमारे आत्मविश्वास को डगमगा देंगे। ये दुर्भावना रखकर निंदा करने वाले लोग अपने विरोधियों को निपटाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। उसके सारे अवसर या तो खत्म कर देते हैं या छीन लेते हैं। ये लोग हद दर्जे के मतलबी इंसान होते हैं। जिस से मतलब निकालना हो उसकी झूठी तारीफों के पुल बाँधते हैं। उसकी खूब चापलूसी करते हैं उसे महान सिद्ध कर देते हैं और समाज में एक भ्रम की स्थिति पैदा कर देते हैं। ये ग्रुप बनाने में माहिर होते हैं। जो इनके गुट में शामिल हो जाता है ये उसके हर ऐब ढँक लेते हैं। उसे स्थापित करने के हर स...

कहानी: बकरी

वनक्षेत्र के समीप स्थित गाँव खुशामदा के बकरी पालक रमणलाल ने इस बार के पशु मेले में पाँच लाख रुपये के बकरे बेचे थे। दो महीने पहले वो तीन लाख रुपये की बकरियाँ बेच चुका था इसके अलावा हर महीने वो चालीस हज़ार रुपये का बकरी का दूध भी बेच देता था। उसने गाँव में पक्का मकान बनवा लिया था और अच्छे से अपना जीवन यापन कर रहा था। जबकि दूसरी और उसका पड़ोसी किसान ओम प्रकाश दस एकड़ का भूमि स्वामी होने के बाद भी गले-गले तक कर्ज में डूबा हुआ था। दो लाख रुपये कर्ज तो रमणलाल ने भी उसे दे रखा था। रमणलाल के पास आठ साल पहले कुछ नहीं था। वो अत्यंत गरीब खेतिहर मजदूर था। महीने में कभी बीस दिन तो कभी दस दिन ही उसे काम मिलता था। जिसमें उसका मुश्किल से गुजर बसर होता था। रमणलाल ने तब गाँव के किसान हेमराज के यहाँ कुआँ की खुदाई के कार्य में मजदूरी की थी उसके एक हज़ार रुपये बकाए थे। वो अपने रुपये का तकाजा करने हेमराज के पास गया था। हेमराज को उदास देखकर उसने कारण पूछा तो हेमराज ने दौखक होकर कहा कि बच्चे को बकरी का दूध पिलाने का परामर्श वैद्य जी ने दिया था। उसके लिए मैं बाजार से बकरी लाया था जो दो चार दिन में जनने वाली थी...