सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कहानी: सेकेन्ड हैन्ड कार

रमेश जी ने जबसे सेकेण्ड हैन्ड कार खरीदी थी तभी से परेशान थे वे अब तक उसमें साढ़े चार लाख रुपये खर्च कर चुके थे फिर भी वो अक्सर धोखा दे जाती थी। जिसके कारण वे ऑफिस में लेट पहुँचते और साहब की डाँट खाते थे। साल  भर पहले उन्होंने वो कार दो लाख रुपये में खरीदी थी। साढ़े चार लाख रुपये खर्च करने के बाद भी कोई उसके पचास हजार रुपये से ज्यादा देने को तैयार नहीं था। छः लाख का नुक्सान कैसे उठाएँ लेकिन बार बार परेशान होने  से बचने के लिए आखिर  उन्होंने वो कार पचास हजार रुपये  में बेच ही दी बेचने के बाद उन्हें  खुशी ही हुई क्योंकि वे उससे तँग आ चुके थे । नई कार साढ़े आठ लाख रुपये में आ रही थी कुल मिलाकर  पन्द्रह लाख रुपये की चपत लग रही थी। उनके एक गलत निर्णय का  यह नतीजा था जो उन्हें बहुत अखर रहा था।
साल भर पहले तक वे मोटर सायकिल से ऑफिस जाते थे पर दो महीने के भीतर तीन एक्सीडेन्ट होने पर वे घबरा गए हालाँकि दुर्घटना में उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई थी पर उनके मन में डर बैठ गया था। किसी दिन ज्यादा चोट आ गई तो क्या होगा।  यही सोचकर वे कार के शोरूम पर नई कार खरीदने  गए थे नई कार साढ़े सात लाख रुपये में मिल रही थी ये कीमत उन्हें कुछ  ज्यादा लगी उनके एक परिचित ने उनसे जाने किस जन्म का वैर निकाला उनसे कहा एक सैकेण्ड कार बिकाऊ है  कार अच्छी है मात्र दो लाख में मिल रही है रमेश उसकी बातों में आ गए उन्होंने वो कार देखी देखने में वो उन्हें ठीक लगी फिर उन्हें उस परिचित की बात पर भरोसा भी था इसलिए उन्होंने दो लाख रुपये में वो कार खरीद ली चार दिन तक तो वो कार ठीक चली पाँचवे  दिन वे आधे रास्ते में जो चलते चलते बंद हुई तो फिर स्टार्ट नहीं हो सकी  मेकेनिक को बुलाकर उसे  वर्कशॉप पहुँचाया मेकेनिक ने पूछा ये कार आपने कितने में खरीदी। रमेश जी ने कहा दो लाख रुपये में  मैकेनिक बोला किसने दिलवाई वे बोले एक परिचित ने मैकेनिक कहा आपकी क्या उस परिचित से कोई दुश्मनी थी क्या वे बोले नहीं ऐसी कोई बात नहीं थी मैकेनिक ने कहा  इस कार की रिसेल वेल्यू पचास हजार रुपये से अधिक नहीं है।  आपको उस परिचित ने तगड़ी चपत लगाई है यह कार बारह साल पुरानी है तीन साल बाद आप इस कार को नही चला सकेंगे आपको ये स्क्रेप में देना पड़ेगी।  मैकेनिक ने वो कार ठीक तो कर दी पर कोई गारंटी नहीं ली ये कब तक चलेगी।  रमेश जी को उस दिन ऑफिस से छुट्टी लेना पड़ी थी जब घर पहुँचे तो पत्नी ये बात सुनकर बहुत दुखी  हुई।  रमेश जी को पता चला कि उस परिचित ने बीस हजार  रुपये की दलाली के बदले में यह कार  उन्हें टिपा दी थी। पत्नी बोली आज के जमाने में कोई भरोसे के लायक नहीं है। हर आठ पन्द्रह दिन में वो कार खराब हो जाती वे मैकेनिक से उसे सुधरवाते और वो कुछ दिन चलकर फिर बिगड़ जाती थी। जब वो उसे ठीक करवाते तो  उनकी पत्नी उन्हें उलाहना जरूर देती थी कहती बड़ा कार रखने का शौक था अब करो इस खटारा से अपना शौक पूरा। पहली कार का उनका तजुर्बा अच्छा साबित नहीं हुआ था। तंग आकर आखिर उन्होंने वो कार पचास हजार रुपये में ही बेच दी और बेचकर खटारा कार से मुक्ति पा ली थी। इस लिए आज वो थोड़े खुश दिखाई दे रहे थे अब उन्होंने नई  कार खरीदने का मन बना लिया था। कम से कम चार साल तक तो उसमें कोई काम  निकलेगा नहीं। रोज रोज साहब की डाँट से भी निजात मिलेगी।

*****
रचनाकार
प्रदीप कश्यप 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

व्यंग्य : जीते जी रोटी को तरसाया मरने के बाद श्राद्ध

आज कल सोलह श्राद्ध का समय चल रहा है कई जगह पर श्राद्ध के आयोजन हो रहे हैं बहुत सारे लोगों को भोजन कराया जा रहा है अपने पितरों के श्राद्ध में लोग हज़ारों रुपये भी खर्च कर रहे हैं उनमें कुछ तो ऐसे हैं जिन्होंने जीते जी अपने बूढ़े माँ बाप की खबर तक नहीं ली और अब उनके मरने पर उनके श्राद्ध पर बड़ा आयोजन कर रहे हैं उनकी तस्वोर पर माला चढ़ा रहे हैं। ऐसे लोगों में शहर के रविकांत जी भी हैं उन्होंने अपने स्वर्गीय माता पिता की तिथि पर भव्य आयोजन किया था खूब पकवान खिलाए गए थे खूब दान किया गया था पर उन्होंने अपने माता पिता को जीते जी बहुत दुख दिए थे। उनके पिताजी सत्तासी वर्ष के थे माँ पिच्यासी वर्ष की दोनों अपने पुराने घर में रहते थे उनका बेटा रविकांत उनकी कभी खोज खबर नहीं लेता था बेटी विदेश में दामाद के साथ रह रही थी। वे दोनों ही एक दूसरे का ख्याल रख रहे थे एक दिन रविकांत जी के पिताजी का दुखद निधन हो गया तब रविकाँत घर?आया पिताजी की उत्तर क्रिया करने के बाद चला गया रविकाँत की माँ अकेली रह गई थीं वे सीधी सरल थी जबकि बेटा बहू चपल चालाक बेटे बहू ने बातों में लेकर उनकी सारे सोने चाँदी के जे...

दुर्भावना रखकर निंदा करने वाले लोग (व्यंग्य)

कबीर जी ने निंदक को इसलिए हितकारी कहा है क्योंकि वो हमारी बुराइयों को उजागर करते हैं और हम उन्हें दूर करते चले जाते हैं। इस तरह हमारा स्वभाव निर्मल हो जाता है। लेकिन आज के दौर में दुर्भावना रखकर निंदा करने वालों की संख्या ज्यादा हो गई है। ऐसे लोग हमारी बुराईयों को उजागर नहीं करते बल्कि हमारी खूबियों को छिपाकर मन में दुर्भावना रखते हुए हमारी निंदा करते हैं। इन लोगों से दूर रहने में ही भलाई है। अगर इनको साथ रखा तो ये हमारा मनोबल तोड़कर रख देंगे। हमें नकारा साबित करने की कोशिश करेंगे हमारे आत्मविश्वास को डगमगा देंगे। ये दुर्भावना रखकर निंदा करने वाले लोग अपने विरोधियों को निपटाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। उसके सारे अवसर या तो खत्म कर देते हैं या छीन लेते हैं। ये लोग हद दर्जे के मतलबी इंसान होते हैं। जिस से मतलब निकालना हो उसकी झूठी तारीफों के पुल बाँधते हैं। उसकी खूब चापलूसी करते हैं उसे महान सिद्ध कर देते हैं और समाज में एक भ्रम की स्थिति पैदा कर देते हैं। ये ग्रुप बनाने में माहिर होते हैं। जो इनके गुट में शामिल हो जाता है ये उसके हर ऐब ढँक लेते हैं। उसे स्थापित करने के हर स...

कहानी: बकरी

वनक्षेत्र के समीप स्थित गाँव खुशामदा के बकरी पालक रमणलाल ने इस बार के पशु मेले में पाँच लाख रुपये के बकरे बेचे थे। दो महीने पहले वो तीन लाख रुपये की बकरियाँ बेच चुका था इसके अलावा हर महीने वो चालीस हज़ार रुपये का बकरी का दूध भी बेच देता था। उसने गाँव में पक्का मकान बनवा लिया था और अच्छे से अपना जीवन यापन कर रहा था। जबकि दूसरी और उसका पड़ोसी किसान ओम प्रकाश दस एकड़ का भूमि स्वामी होने के बाद भी गले-गले तक कर्ज में डूबा हुआ था। दो लाख रुपये कर्ज तो रमणलाल ने भी उसे दे रखा था। रमणलाल के पास आठ साल पहले कुछ नहीं था। वो अत्यंत गरीब खेतिहर मजदूर था। महीने में कभी बीस दिन तो कभी दस दिन ही उसे काम मिलता था। जिसमें उसका मुश्किल से गुजर बसर होता था। रमणलाल ने तब गाँव के किसान हेमराज के यहाँ कुआँ की खुदाई के कार्य में मजदूरी की थी उसके एक हज़ार रुपये बकाए थे। वो अपने रुपये का तकाजा करने हेमराज के पास गया था। हेमराज को उदास देखकर उसने कारण पूछा तो हेमराज ने दौखक होकर कहा कि बच्चे को बकरी का दूध पिलाने का परामर्श वैद्य जी ने दिया था। उसके लिए मैं बाजार से बकरी लाया था जो दो चार दिन में जनने वाली थी...