सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कहानी: बरसात में स्कूल

शहर से बीस किलोमीट दूर के गाँव बिसन खेड़ा  के स्कूल में  पदस्थ विकलाँग शिक्षिका पुष्पलता जी का आज बरसात का दिन बड़ा भारी बीता था। वह शाम को  घर पर आने पर सहज तो दिखाई दे रही थीं पर अंदर अंदर ही काफी डरी हुई थीं। आज बरसाती नाले को उन्होंने कितनी कठिनाई से पार किया था ये वो ही जानती हैं। सड़क के स्कूल में इस बार भी उनका तवादला नहीं हुआ था अभी तो बरसात का पूरा सीजन बाकी था आगे क्या होगा वे ये सोचकर ही काँप जाती थीं। 
पुष्प लता अनूपनगर में रहतीं थी अनूप नगर से सतरह किलोमीटर की सड़क तो पक्की थी लेकिन इससे आगे का तीन किलोमीटर का रास्ता कच्चा था उसी के बीच में तीन छोटे नाले भी पढ़ते थे जो बरसात में  जानलेवा हो जाते थे। पुष्पलता मेडम  उनके स्कूल में पदस्थ राकेश सर के साथ मोटर सायकिल से रोज बिसनखेड़ा आती थीं। आज जब वे स्कूल के लिए निकलीं तब आसमान साफ था बारिश के कोई आसार नहीं थे वे सवा दस बजे गाँव में आ गई थी सर ने केशरसिंह के आँगन में मोटर सायकिल खड़ी की  आगे पाँच सौ मीटर का रस्ता बारिश के मौसम में मोटर सायकिल चलाने लायक नहीं रहता था  उस रस्ते के बीच में  एक नाला पडता  था जिसमें बारिश होने पर उफान आ जाता था। स्कूल के आसपास कोई बस्ती  नहीं थी जंगल खेत के अलावा स्कूल के पास गाँव का श्मशान घाट भी था।  स्कूल की अस्सी प्रतिशत जगह पर दबंगों ने कब्जा कर लिया था स्कूल तक जाने का रास्ता पगड॔डी में बदल चुका था। उसी पर चलकर बच्चे स्कूल आते थे सारे बच्चे गरीबों के तथा दलितों के थे दबंगों के बच्चे गाँव के अंदर बने सर्वसुविधायुक्त प्राइवेट स्कूल में पढ़ते थे सरकारी स्कूल मिडिल तक था जिसमें पाँच शिक्षक पदस्थ थे उनमें पुष्पलता मेडम भी शामिल थीं । आज जब वे स्कूल,आईं  तो प्रार्थना के बाद सातवीं का छात्र सोहन जब टाट पट्टी बिछा रहा था तब उसे बिच्छू ने काट खाया। उसकी तड़प दर्द से पीड़ित होकर रोना मेडम से देखा नहीं जा रहा था।  सोहन को जैसे तैसे घर भैजा गया  लंच में मध्यान्ह भोजन के बाद स्कूल फिर से लगा  मेडम कक्षा में पढ़ा रही थीं बाहर मौसम बिगड़ गया बादलों से पूरा आकाश भर गया पूरे एक घंटे जोरदार बारिश हुई।  जिसके कारण नाला उफान पर आ गया। जब वे स्कूल की छुट्टी कर नाले के पास आए तो नाले में बाढ़ आ गई थी।  वे नाले किनारे चलते हुए उस जगह आए जहाँ नाला उथला था पर वहाँ भी पानी कमर से ऊपर था गाँव के बच्चे तो धीरे धीरे उस पार निकल गए थे लेकिन मेडम की हिम्मत नाला पार करने की नहीं हो रही थी  दो सर नाला पार कर चुके थे और उस पार खड़े होकर मेडम  और उनके साथ खड़े दोनो सर से  नाला पार करने का कहने लगे उन्होंने कहा भी अगर नाला जल्दी पार नहीं किया गया तो इसका जल स्तर और बढ़ जाएगा  फिर इसे पार करना संभव नहीं होगा मेडम की आँखों में आँसू भर आए थे वे बोलीं सर आप भी नाला पार कर  लीजिए मैं स्कूल में ही ठहर जाऊँगी सर बोले मेढम यहाँ रात में कोई नहीं ठहरता रात में यह जगह खतरनाक हो जाती है मेडम बोली मत डराओ  मुझे मैं तो रह लूँगी तभी दोनों सर ने देखा की जल्दी ही जोर की बरसात शुरू होने वाली है दोनों सर ने आपस में इशारा किया एक ने मेडम का एक हाथ पकड़ा और दूसरे ने दूसरा  और जबरदस्ती  उन्हें लटकती हुई अवस्था में नाला पार करा दिया। उस पार आकर मेडम डर से थर थर काँप रही थीं  पर नाला पार करने पर उनके मन को संतोष था। वहाँ से वे केशरसिंह के घर पहुँचे राकेश सर ने  अपनी भोटर सायकिल उठाई और मेडम जी को बिठाकर चल दिए रास्ते में कई जगह पर पहियों में कीचड़ भर गया गाड़ी जाम हो गई सर ने लकडी से कीचड निकाला कुछ दूर तक चले और फिर गाडी जाम हो गई सर ने फिर कीचड़ निकाला वे पसीने में  लथपथ हो गए बीच में तीन  नाले भी पड़े वे उन्होंने खतरा उठाकर मोटर सायकिल से ही पार कर लिए कड़ी मशक्कत के बाद वे पक्की सड़क पर आए तब कहीं उन्होंने राहत की साँस ली। रास्ते में मेडम ने सर से कहा सर आप मेरे घर जब मुझे छोड़ने जाओ तो मेरे पापा से कुछ मत बताना उनको दुख पहुँचेगा मेरे तबादले के लिए उन्होंने बड़े प्रयास किए थे  लेकिन समय पर एक लाख रुपये की व्यवस्था नहीं कर पाए  जिससे मेरा तबादला  सड़क किनारे के स्कूल में  नहीं हो सका  वे पहले ही इस बात से दुखी हैं और आप उन्हें अगर ये बात बताएँगे तो वे और भी अधिक दुखी हो जाएँगे पुष्पलता मेडम की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी सात सदस्यों के परिवार में वे अकेली कमाने वाली थीं। शाम को जब वे स्कूल से घर पहुँची तो सहज दिखाई दे रही थीं।
****
रचनाकार
प्रदीप कश्यप 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

व्यंग्य : जीते जी रोटी को तरसाया मरने के बाद श्राद्ध

आज कल सोलह श्राद्ध का समय चल रहा है कई जगह पर श्राद्ध के आयोजन हो रहे हैं बहुत सारे लोगों को भोजन कराया जा रहा है अपने पितरों के श्राद्ध में लोग हज़ारों रुपये भी खर्च कर रहे हैं उनमें कुछ तो ऐसे हैं जिन्होंने जीते जी अपने बूढ़े माँ बाप की खबर तक नहीं ली और अब उनके मरने पर उनके श्राद्ध पर बड़ा आयोजन कर रहे हैं उनकी तस्वोर पर माला चढ़ा रहे हैं। ऐसे लोगों में शहर के रविकांत जी भी हैं उन्होंने अपने स्वर्गीय माता पिता की तिथि पर भव्य आयोजन किया था खूब पकवान खिलाए गए थे खूब दान किया गया था पर उन्होंने अपने माता पिता को जीते जी बहुत दुख दिए थे। उनके पिताजी सत्तासी वर्ष के थे माँ पिच्यासी वर्ष की दोनों अपने पुराने घर में रहते थे उनका बेटा रविकांत उनकी कभी खोज खबर नहीं लेता था बेटी विदेश में दामाद के साथ रह रही थी। वे दोनों ही एक दूसरे का ख्याल रख रहे थे एक दिन रविकांत जी के पिताजी का दुखद निधन हो गया तब रविकाँत घर?आया पिताजी की उत्तर क्रिया करने के बाद चला गया रविकाँत की माँ अकेली रह गई थीं वे सीधी सरल थी जबकि बेटा बहू चपल चालाक बेटे बहू ने बातों में लेकर उनकी सारे सोने चाँदी के जे...

दुर्भावना रखकर निंदा करने वाले लोग (व्यंग्य)

कबीर जी ने निंदक को इसलिए हितकारी कहा है क्योंकि वो हमारी बुराइयों को उजागर करते हैं और हम उन्हें दूर करते चले जाते हैं। इस तरह हमारा स्वभाव निर्मल हो जाता है। लेकिन आज के दौर में दुर्भावना रखकर निंदा करने वालों की संख्या ज्यादा हो गई है। ऐसे लोग हमारी बुराईयों को उजागर नहीं करते बल्कि हमारी खूबियों को छिपाकर मन में दुर्भावना रखते हुए हमारी निंदा करते हैं। इन लोगों से दूर रहने में ही भलाई है। अगर इनको साथ रखा तो ये हमारा मनोबल तोड़कर रख देंगे। हमें नकारा साबित करने की कोशिश करेंगे हमारे आत्मविश्वास को डगमगा देंगे। ये दुर्भावना रखकर निंदा करने वाले लोग अपने विरोधियों को निपटाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। उसके सारे अवसर या तो खत्म कर देते हैं या छीन लेते हैं। ये लोग हद दर्जे के मतलबी इंसान होते हैं। जिस से मतलब निकालना हो उसकी झूठी तारीफों के पुल बाँधते हैं। उसकी खूब चापलूसी करते हैं उसे महान सिद्ध कर देते हैं और समाज में एक भ्रम की स्थिति पैदा कर देते हैं। ये ग्रुप बनाने में माहिर होते हैं। जो इनके गुट में शामिल हो जाता है ये उसके हर ऐब ढँक लेते हैं। उसे स्थापित करने के हर स...

कहानी: बकरी

वनक्षेत्र के समीप स्थित गाँव खुशामदा के बकरी पालक रमणलाल ने इस बार के पशु मेले में पाँच लाख रुपये के बकरे बेचे थे। दो महीने पहले वो तीन लाख रुपये की बकरियाँ बेच चुका था इसके अलावा हर महीने वो चालीस हज़ार रुपये का बकरी का दूध भी बेच देता था। उसने गाँव में पक्का मकान बनवा लिया था और अच्छे से अपना जीवन यापन कर रहा था। जबकि दूसरी और उसका पड़ोसी किसान ओम प्रकाश दस एकड़ का भूमि स्वामी होने के बाद भी गले-गले तक कर्ज में डूबा हुआ था। दो लाख रुपये कर्ज तो रमणलाल ने भी उसे दे रखा था। रमणलाल के पास आठ साल पहले कुछ नहीं था। वो अत्यंत गरीब खेतिहर मजदूर था। महीने में कभी बीस दिन तो कभी दस दिन ही उसे काम मिलता था। जिसमें उसका मुश्किल से गुजर बसर होता था। रमणलाल ने तब गाँव के किसान हेमराज के यहाँ कुआँ की खुदाई के कार्य में मजदूरी की थी उसके एक हज़ार रुपये बकाए थे। वो अपने रुपये का तकाजा करने हेमराज के पास गया था। हेमराज को उदास देखकर उसने कारण पूछा तो हेमराज ने दौखक होकर कहा कि बच्चे को बकरी का दूध पिलाने का परामर्श वैद्य जी ने दिया था। उसके लिए मैं बाजार से बकरी लाया था जो दो चार दिन में जनने वाली थी...