सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कहानी: माँ जाई बहन

सुमन पूरे साल भर बाद राखी पर मायके आई थी सभी उसके आने से बहुत खुश थे। सुमन की मम्मी   सुनीता की आँखों से तो ख़ुशी के आँसू छलक पड़े थे।, दोनों भाई विजय और अजय ने  भी सुमन के आने पर कहा था अब हमारी राखी भी अच्छे से मनेगी बड़ी बहन जो आ गई है सुमन को  पापा सोहन लिवाकर लाए थे वो ही कह रहे थे कि त्यौहार पर बिटिया घर न हो तो बुरा लगता है। सुमन की बिटिया रवीना तथा बेटे विकास की तो ख़ुशी का ठिकाना नहीं था।
आज सब भले ही एक दूसरे से घुले मिले लग रहे थे लेकिन पच्चीस वर्ष पहले ऐसा नहीं था।  ये तब की बात है जब सुनीता के पति  रात को मोटर सायकिल से घर आ रहे थे। रात का गहरा अंधेरा था  अचानक गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और वे तीस फीट गहरे सूखे नाले में मोटर सायकिल समेत गिर गए उन्होंने उस समय हेलमेट नहीं पहना उनके सिर में जबर्दस्त चोट लगी थी  वे वहीं खत्म हो गए थे  तब सुमन तीन साल की थी । पति के मरने पर सुनीता के  ससुराल वालों ने उससे मुँह मोड लिया था सुनीता सुमन को लेकर मायके आ गई थी मायके में सुनीता के भाई मुकेश  भाभी मंजू  और भतीजा रोहन था मम्मी सुलोचना थी। सुनीता के पिता  शिव प्रसाद का स्वर्गवास हो गया था  वे शिक्षा विभाग में बड़े बाबू थे। उनके मरने के बाद मुकेश को अनुकंपा नौकरी मिली थी। तथा सुलोचना  को पेंशन  कुछ दिनों तक तो सब ठीक चलता रहा फिर  सुनीता की भाभी मंजू ने परेशान करना शुरू कर दिया जबसे उसे पता चला कि सुनीता हमेशा के लिए मायके आ गई है तबसे वो उसे और अधिक परेशान करने लगी थी यह सुनीता की मम्मी सुलोचना को  बर्दाश्त नहीं हुआ और वो बहू बेटे से अलग होकर सुनीता और सुमन के साथ रहने लगीं   तब भी मंजू का मन नहीं माना वो ताने कसने लगी एक दिन सुलोचना ने बहू  और बेटे मुकेश से कहा ये घर मेरे नाम से है  यहाँ ठीक से रहो अगर ऐसे रहोगे तो मैं सहन नही करूँगी तुम्हें ये घर छोडकर जाना पड़ेगा यह सुनते ही मुकेश और मंजू काँप गए।  मुकेश जानता था कि  इस शहर में मकान किराया बहुत ज्यादा है अगर वो किराये से घर ले लेता है तो उसकी आधी तनख्वाह तो इसी में चली जाएगी दोनों ने गिरगिट की तरह रंग बदलते हुए माँ के पैर पकड़कर माफी माँग ली थी । सुलोचना ने उन्हें माफ कर घर में तो रहने दिया लेकिन  अपना चूल्हा अलग कर लिया था। उन्हें लग रहा था कि उनके मरने के बाद  सुनीता का क्या होगा ये सोचकर  उन्होंने सुनीता की शादी किसी अच्छे से लड़के से कराने का विचार किया इसका पहले तो सुनीता ने विरोध किया फिर माँ की बात मान ली।  माँ को सोहन पसंद आया पर सोहन ने शर्त रखी कि मैं सुनीता की लड़की सुमन को नहीं अपनाऊँगा। इस पर सुनीता नाराज हो गई पर जब माँ ने कहा मेरी भी इच्छा सुमन को अपने साथ रखने की है तो सुनीता ने  शादी के लिए हाँ कर दी  सोहन सुनीता को लेकर चला गया सुमन नानी के पास रह गई। सुनीता को साल भर बाद  बेटा हुआ जिसका नाम विजय रखा। सोहन चाहते थे कि लड़की   हो पर लड़का हो गया सुनीता ने दूसरी बार भी जब बेटे अजय को जन्म दिया तो  उनकी आखिरी उम्मीद भी टूट गई। सुनीता जब मायके जाती तो अपने दोनों बेटों को भी ले जाती थी वहीं पर विजय और अजय का  सुमन से  लगाव बढ़ा  वे कहते  क्या हुआ मम्मी अगर हमारे पिता अलग हैं माँ तो हमारी एक है इसलिए हम तोनों माँ जाए भाई बहन है। वहाँ से जब दोनों भाई पापा के पास आए तो हर वक्त दीदी सुमन की बात करते रहते उनकी जिद के आगे उन्हें झुकना पड़ा  वो एक हफ्ते के लिए सुमन को घर   ले आए। इस एक हफ्ते ने सोहन के मन और विचार धारा को पूरी तरह बदल दिया था। सुमन के मन से सौतेले पिता का डर खत्म हो गया था । उसकी जगह स्नेह और प्रेम ने ले ली थी।  अब सोहन सुनीता को बेटी के रूप में स्वीकार कर रखने को तैयार हो गए थे। सुमन को वहाँ रहते हुए दो महीना हो गए था एक दिन खबर आई की नानी गंभीर रूप से बीमार हैं उनका  टाईफाइड बिगड गया था बहू बेटे ने उनका समय पर इलाज नहीं कराया था। सुनीता फौरन सुमन को तथा दोनो बेटो  को ले  सोहन के साथ मायके आ गई  सुलोचना  सुनीता से बोलीं अब लगता है कि मैं बचूँगी मुझे  सुमन के भविष्य की चिंता है मेरे बिन  इसका  क्या होगा तभी सोहन ने कहा आप चिंता मत करै। मैंने सुमन को अपनी  बेटी स्वीकार कर ली है  इसकी पूरी जिम्मेदारी मेरी है ये बात सुनकर  सुलोचना को बडा संतोष हुआ  । मानो यह बात सुनने के लिए ही उनकी साँस अटकी हुई थी। उन्हों ने  अपने प्राण त्याग दिए  सुमन को लेकर सुनीता  मायके  से  अपने घर आ गई थी  सोहन को अब अपना परिवार भरा पूरा लग रहा था।  सुमन ने एम बी ए किया सोहन ने उसकी शादी करा दी थी ।विदाई के बाद कई दिनों तक उनकी आँखों से आँसू नहीं सूखे थे। आज जब सुमन राखी पर मायके आई तो सबसे अधिक खुश सोहन ही  थे।
*****
रचनाकार
प्रदीप कश्यप 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

व्यंग्य : जीते जी रोटी को तरसाया मरने के बाद श्राद्ध

आज कल सोलह श्राद्ध का समय चल रहा है कई जगह पर श्राद्ध के आयोजन हो रहे हैं बहुत सारे लोगों को भोजन कराया जा रहा है अपने पितरों के श्राद्ध में लोग हज़ारों रुपये भी खर्च कर रहे हैं उनमें कुछ तो ऐसे हैं जिन्होंने जीते जी अपने बूढ़े माँ बाप की खबर तक नहीं ली और अब उनके मरने पर उनके श्राद्ध पर बड़ा आयोजन कर रहे हैं उनकी तस्वोर पर माला चढ़ा रहे हैं। ऐसे लोगों में शहर के रविकांत जी भी हैं उन्होंने अपने स्वर्गीय माता पिता की तिथि पर भव्य आयोजन किया था खूब पकवान खिलाए गए थे खूब दान किया गया था पर उन्होंने अपने माता पिता को जीते जी बहुत दुख दिए थे। उनके पिताजी सत्तासी वर्ष के थे माँ पिच्यासी वर्ष की दोनों अपने पुराने घर में रहते थे उनका बेटा रविकांत उनकी कभी खोज खबर नहीं लेता था बेटी विदेश में दामाद के साथ रह रही थी। वे दोनों ही एक दूसरे का ख्याल रख रहे थे एक दिन रविकांत जी के पिताजी का दुखद निधन हो गया तब रविकाँत घर?आया पिताजी की उत्तर क्रिया करने के बाद चला गया रविकाँत की माँ अकेली रह गई थीं वे सीधी सरल थी जबकि बेटा बहू चपल चालाक बेटे बहू ने बातों में लेकर उनकी सारे सोने चाँदी के जे...

दुर्भावना रखकर निंदा करने वाले लोग (व्यंग्य)

कबीर जी ने निंदक को इसलिए हितकारी कहा है क्योंकि वो हमारी बुराइयों को उजागर करते हैं और हम उन्हें दूर करते चले जाते हैं। इस तरह हमारा स्वभाव निर्मल हो जाता है। लेकिन आज के दौर में दुर्भावना रखकर निंदा करने वालों की संख्या ज्यादा हो गई है। ऐसे लोग हमारी बुराईयों को उजागर नहीं करते बल्कि हमारी खूबियों को छिपाकर मन में दुर्भावना रखते हुए हमारी निंदा करते हैं। इन लोगों से दूर रहने में ही भलाई है। अगर इनको साथ रखा तो ये हमारा मनोबल तोड़कर रख देंगे। हमें नकारा साबित करने की कोशिश करेंगे हमारे आत्मविश्वास को डगमगा देंगे। ये दुर्भावना रखकर निंदा करने वाले लोग अपने विरोधियों को निपटाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। उसके सारे अवसर या तो खत्म कर देते हैं या छीन लेते हैं। ये लोग हद दर्जे के मतलबी इंसान होते हैं। जिस से मतलब निकालना हो उसकी झूठी तारीफों के पुल बाँधते हैं। उसकी खूब चापलूसी करते हैं उसे महान सिद्ध कर देते हैं और समाज में एक भ्रम की स्थिति पैदा कर देते हैं। ये ग्रुप बनाने में माहिर होते हैं। जो इनके गुट में शामिल हो जाता है ये उसके हर ऐब ढँक लेते हैं। उसे स्थापित करने के हर स...

कहानी: बकरी

वनक्षेत्र के समीप स्थित गाँव खुशामदा के बकरी पालक रमणलाल ने इस बार के पशु मेले में पाँच लाख रुपये के बकरे बेचे थे। दो महीने पहले वो तीन लाख रुपये की बकरियाँ बेच चुका था इसके अलावा हर महीने वो चालीस हज़ार रुपये का बकरी का दूध भी बेच देता था। उसने गाँव में पक्का मकान बनवा लिया था और अच्छे से अपना जीवन यापन कर रहा था। जबकि दूसरी और उसका पड़ोसी किसान ओम प्रकाश दस एकड़ का भूमि स्वामी होने के बाद भी गले-गले तक कर्ज में डूबा हुआ था। दो लाख रुपये कर्ज तो रमणलाल ने भी उसे दे रखा था। रमणलाल के पास आठ साल पहले कुछ नहीं था। वो अत्यंत गरीब खेतिहर मजदूर था। महीने में कभी बीस दिन तो कभी दस दिन ही उसे काम मिलता था। जिसमें उसका मुश्किल से गुजर बसर होता था। रमणलाल ने तब गाँव के किसान हेमराज के यहाँ कुआँ की खुदाई के कार्य में मजदूरी की थी उसके एक हज़ार रुपये बकाए थे। वो अपने रुपये का तकाजा करने हेमराज के पास गया था। हेमराज को उदास देखकर उसने कारण पूछा तो हेमराज ने दौखक होकर कहा कि बच्चे को बकरी का दूध पिलाने का परामर्श वैद्य जी ने दिया था। उसके लिए मैं बाजार से बकरी लाया था जो दो चार दिन में जनने वाली थी...