सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कहानी: टिफिन सेंटर का खाना

विनोद और नरेश एक ही शहर के रहने वाले थे नौकरी भी एक ही ऑफिस में कर रहे थे अंतर ये था कि विनोद ट्रेजरी ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे और नरेश कार्यालय सहायक के पद पर। जबकि नरेश  सेवानिवृत लेखाधिकारी राम मोहन का लडका था और विनोद  के पिता माखनलाल मजदूरी करते थे। वैसे तो दोनों बचपन के दोस्त थे मगर ऑफिस में मर्यादा का पालन करते थे। आज बहुत दिनों बाद  नरेश के पिता राम मोहन से विनोद की भेंट हुई थी उनका कोई बिल पेंडिग था जिसका मुगतान होना था। उनका काम तो हो गया। वे विनोद के प्रति आभार प्रगट करने आए बोले बेटा तुम्हें देखकर टिफिन सेंटर के खाने की याद आ जाती है ।तुम्हारा वो अहसान में कभी भूल नहीं पाऊँगा जिसके कारण नरेश मौत के मुँह में जाने से बचा था। राममोहन की बात सुनकर विनोद को भी वो पुरानी बातें याद आ गईं थीं विनोद घर पर बैठे उन्हीं  यादों में खोए हुए थे।
यह बात उन दिनों की है जब  विनोद बी कॉम प्रथम वर्ष में पढ़ते थे  वहीं नरेश और उसके तीन दोस्त अजीत, राकेश तथा रोशन भी पढते थे। वे चारों फ्लेट में किराये से रहते थे जिसका किराया पन्द्रह  हजार रुपये महीना था।  जबकि विनोद   जिस  कमरे में रहते थे  वो साधारण था उसमें सीमेंट  के चादरों की छत थी जिसका नरेश सात सौ रुपये प्रतिमाह किराया देता था  वहीं विनोद कोयले की सिगड़ी पर अपना भोजन तैयार करते थे।  नरेश और उसके तीनों दोस्त  फ्लेट   में रहकर टिफिन सेंटर से खाना मँगवाते थे।  नतीजा यह हुआ कि टिफिन सेंटर का खाना खाने से  नरेश की   तबियत खराब हो गई थी। इसके पहले  उन्होंने कभी टिफिन  सेंटर का खाना नही खाया था। नरेश को टायफाईड हो गया था  उसके तीनों साथियों की भी तबीयत खराब हो रही थी।  जबकि विनोद पूरी तरह स्व्स्थ थे।  नरेश पूरे दो माह  बीमार पड़ा रहा था जब ठीक हुआ तो  फ्लेट में रहने आ गया उसके पिता राम मोहन भी साथ थे वे   टिफिन सेंटर से भोजन   कराना नहीं चाहते थे कुछ समझ नहीं पा रहे थे  कि क्या करें तभी विनोट आता दिखाई दिया राम मोहन जी  की विनोद से बातें होने लगीं  राम मोहन जी ने पूछा खाना किस होटल में खाते हो इस पर विनोद ने  कहा मेरी  इतनी हैसियत कहाँ कमरे पर हाथ बे खाना बनाकर खा लेता हूँ इस पर राम भोहन जी ने कहा तुम तो जानते ही हो नरेश टिफिन सेंटर का खाना खाकर गंभीर रूप से बीमार हो गया था।  अगर तुम मेरी बात मान जाओ तो इस समस्या का समाधान हो सकेगा  अगर तुम इन चारों के ,लिए दो वक्त का भोजन बनाकर दे सको तो हम प्रतिमाह बीस हजार रुपये  देंगे  सामग्री तुम्हारी ही रहेगी । विनोद के  परिवार  की हालत खराब थी  इस बार पिताजी ने एक रुपया भी नहीं दिया था बल्कि ये  कहा था बहुत हो गई पढ़ाई  अब घर आ जाओ और हमारी तरह खेतों में मजदूरी  करो तुम्हारे बस की पढ़ाई नहीं है।  विनोद ने राममोहन जी की  बात  मान ली थी   राम मोहन भी खुश थे। उन्होंने पूरे  बीस हजार महीने भर  के एडवाँस के रूप  में  दे दिए थे।
विनोदने  पूरे तीन साल  तक उनको खाना खिलाया था जिससे वे फिर कभी  बीमार  नहीं पड़े । विनोद को इससे पूरे दस हजार रुपये  की  बचत होती जो वो पिता के  पास भिजवा देता था उसकी माँ  की तबीयत खराब थी ये पैसे उनके इलाज भें खर्च हो जाते थे।  नरेश ने बताया कि परसों मैं अपने मित्र सोहन के घर गया था उसका घर साप्ताहिक बाजार से लगा हुआ था वे टहलते हुए रात  के साढ़े दस बजे उस बाजार में आ गए अब बाजार बंद हो रहा था। तभी नरेश ने देखा कि वो टिफिन सेंटर वाला सडी गली बची सब्जी खरीद रहा था। उसने बाजार से उसे घटिया गेहूँ चावल लाते हुए भी देखा था  उसे अपनी बीमारी का कारण समझ में आ गया था बी कॉम करने के बाद सभी उसी शहर में रहकर पीएस सी की तैयारी कर  रहे थे  विनोद भी उनके साथ वहीं रुक गया था उसे एक मंदिर में सुब्ह शाम झाडू लगाने का  काम मिल  गया था।  डेढ वर्ष बाद  विनोद ट्रेजरी ऑफिसर के पद  पर चयनित हो गए थे  बाकी वे चारों भी  सरकारी दफ्तर में क्लर्क हो गए थे। उनमें सबसे अच्छी नौकरी विनोद को मिली थी उसकी तो किस्मत ही सँवर गई थी। 
****
रचनाकार
प्रदीप कश्यप 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

व्यंग्य : जीते जी रोटी को तरसाया मरने के बाद श्राद्ध

आज कल सोलह श्राद्ध का समय चल रहा है कई जगह पर श्राद्ध के आयोजन हो रहे हैं बहुत सारे लोगों को भोजन कराया जा रहा है अपने पितरों के श्राद्ध में लोग हज़ारों रुपये भी खर्च कर रहे हैं उनमें कुछ तो ऐसे हैं जिन्होंने जीते जी अपने बूढ़े माँ बाप की खबर तक नहीं ली और अब उनके मरने पर उनके श्राद्ध पर बड़ा आयोजन कर रहे हैं उनकी तस्वोर पर माला चढ़ा रहे हैं। ऐसे लोगों में शहर के रविकांत जी भी हैं उन्होंने अपने स्वर्गीय माता पिता की तिथि पर भव्य आयोजन किया था खूब पकवान खिलाए गए थे खूब दान किया गया था पर उन्होंने अपने माता पिता को जीते जी बहुत दुख दिए थे। उनके पिताजी सत्तासी वर्ष के थे माँ पिच्यासी वर्ष की दोनों अपने पुराने घर में रहते थे उनका बेटा रविकांत उनकी कभी खोज खबर नहीं लेता था बेटी विदेश में दामाद के साथ रह रही थी। वे दोनों ही एक दूसरे का ख्याल रख रहे थे एक दिन रविकांत जी के पिताजी का दुखद निधन हो गया तब रविकाँत घर?आया पिताजी की उत्तर क्रिया करने के बाद चला गया रविकाँत की माँ अकेली रह गई थीं वे सीधी सरल थी जबकि बेटा बहू चपल चालाक बेटे बहू ने बातों में लेकर उनकी सारे सोने चाँदी के जे...

दुर्भावना रखकर निंदा करने वाले लोग (व्यंग्य)

कबीर जी ने निंदक को इसलिए हितकारी कहा है क्योंकि वो हमारी बुराइयों को उजागर करते हैं और हम उन्हें दूर करते चले जाते हैं। इस तरह हमारा स्वभाव निर्मल हो जाता है। लेकिन आज के दौर में दुर्भावना रखकर निंदा करने वालों की संख्या ज्यादा हो गई है। ऐसे लोग हमारी बुराईयों को उजागर नहीं करते बल्कि हमारी खूबियों को छिपाकर मन में दुर्भावना रखते हुए हमारी निंदा करते हैं। इन लोगों से दूर रहने में ही भलाई है। अगर इनको साथ रखा तो ये हमारा मनोबल तोड़कर रख देंगे। हमें नकारा साबित करने की कोशिश करेंगे हमारे आत्मविश्वास को डगमगा देंगे। ये दुर्भावना रखकर निंदा करने वाले लोग अपने विरोधियों को निपटाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। उसके सारे अवसर या तो खत्म कर देते हैं या छीन लेते हैं। ये लोग हद दर्जे के मतलबी इंसान होते हैं। जिस से मतलब निकालना हो उसकी झूठी तारीफों के पुल बाँधते हैं। उसकी खूब चापलूसी करते हैं उसे महान सिद्ध कर देते हैं और समाज में एक भ्रम की स्थिति पैदा कर देते हैं। ये ग्रुप बनाने में माहिर होते हैं। जो इनके गुट में शामिल हो जाता है ये उसके हर ऐब ढँक लेते हैं। उसे स्थापित करने के हर स...

कहानी: बकरी

वनक्षेत्र के समीप स्थित गाँव खुशामदा के बकरी पालक रमणलाल ने इस बार के पशु मेले में पाँच लाख रुपये के बकरे बेचे थे। दो महीने पहले वो तीन लाख रुपये की बकरियाँ बेच चुका था इसके अलावा हर महीने वो चालीस हज़ार रुपये का बकरी का दूध भी बेच देता था। उसने गाँव में पक्का मकान बनवा लिया था और अच्छे से अपना जीवन यापन कर रहा था। जबकि दूसरी और उसका पड़ोसी किसान ओम प्रकाश दस एकड़ का भूमि स्वामी होने के बाद भी गले-गले तक कर्ज में डूबा हुआ था। दो लाख रुपये कर्ज तो रमणलाल ने भी उसे दे रखा था। रमणलाल के पास आठ साल पहले कुछ नहीं था। वो अत्यंत गरीब खेतिहर मजदूर था। महीने में कभी बीस दिन तो कभी दस दिन ही उसे काम मिलता था। जिसमें उसका मुश्किल से गुजर बसर होता था। रमणलाल ने तब गाँव के किसान हेमराज के यहाँ कुआँ की खुदाई के कार्य में मजदूरी की थी उसके एक हज़ार रुपये बकाए थे। वो अपने रुपये का तकाजा करने हेमराज के पास गया था। हेमराज को उदास देखकर उसने कारण पूछा तो हेमराज ने दौखक होकर कहा कि बच्चे को बकरी का दूध पिलाने का परामर्श वैद्य जी ने दिया था। उसके लिए मैं बाजार से बकरी लाया था जो दो चार दिन में जनने वाली थी...