सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कहानी: मिलनसार

मिलनसार स्वभाव के सेवानिशृत प्रशासनिक अधिकारी वीरेन्द्र जी की जान अपने इस स्वभाव के कारण बची थी सुब्ह जब वे पार्क में नहीं दिखे तो उनके साथी उनके घर आए उन्हें बेसुध देखकर तुरंत अस्पताल ले गए इससे उनका समय पर इलाज हो गया और उनकी जान बच गई थी डॉक्टरों ने कहा था यदि थोड़ी देर हो जाती तो इन्हें बचाना मुश्किल हो जाता आज उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी वहाँ उनसे मिलने वालों का ताँता लगा रहता था ।उनकी पत्नी विमला उनको ह्रदय से धन्यवाद दे रही थी जिन्होंने उन्हें समय पर अस्पताल पहुँचाया था।
वीरेन्द्र जी की उम्र अड़साठ साल की थी वे एक उच्च पद के अधिकारी से रिटायर हुए थे। जब तक वे पद पर रहे तब तक उनका लोगों से अधिक मेलजोल नहीं था क्योंकि उन्हें तटस्थ रहना पड़ता था ताकि कोई उन पर पक्षपात करने आरोप न लगा सके लेकिन जब वे रिटायर हो गए तो फिर उन पर यह बंधन नहीं रहा । उन्होंने तय कर लिया था कि वे सब से घुल मिल चर रहेंगे छोटे बड़े का भेद नहीं रखेंगे एक दूसरे की दुख मुसीबत में काम आएँगे वे हर सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगे इसका कारण यह था कि उनसे पूर्व एक वरिष्ठ अधिकारी योगेन्द्र जी सेवानिवृत हुए थे। उनका किसी से कोई मेलजोल नहीं था वे किसी से कोई संपर्क ही नहीं रखते थे मोहल्ले पड़ोस के लोगों से ही उनकी बातचीत नहीं होती थी । कोई उनसे मिलने जुलने भी नहीं आता था जब पद पर थे तो उनका रुतबा था काफी पूछ परख थी पद से हटने के बाद वे किसी के काम के नहीं रह गए थे इसलिए लोगों ने उनसे अपना वास्ता खत्म कर लिया था सेवानिवृत होने के बाद भी उनका अभिमान कम नहीं हुआ था। उनका बहुत बड़ा मकान था जिसमें वे अकेले ही रहते थे एच दिन की बात है उनका नौकर उस दिन नहीं आया था वो पाँच दिन की छुट्टी लेकर गया था। उन्हें रात को बेचैनी हुई घबराहट होती रही वे समझे गैस की तकलीफ होगी इसकी गोली भी खाई पर कोई लाभ नहीं हुआ वे अचेत हो गए थे उन्हें दिल में बहुत पीड़ा हो रही थी। हार्ट अटेक आया था। उसी में उनके प्राण पखेरू उड़ गए पाँच दिन बाद जब उनका नौकर आया तब तक उनका शव बुरी तरह खराब हो गया था। बड़ी मुश्किल से उनका अंतिम संस्कार हुआ था। कोठी बंग्ला धन दौलत कोई काम नहीं आया था। इस सत्य को जानकार ही वीरेन्द्र जी मिलन सार हो गए थे। जिस दिन वे बीमार हुए उस दिन उनकी पत्नी विमला अपने बेटे बहं के यहाँ कान पुर गई थीं वे कहीं डिनर कर के आए थे रात में अचानक उनकी तबियत खराब हो गई पहले उन्हें उल्टी हुई फिर डायरिया हो गया। ठिसने उनकी हालत गंभीर कर दी डी हाइड़ेशन से वे अचेत हो गए थे। जिसके कारण वे सुब्ह की सैर पर नहीं जा सके थे सैर के बाद सभी लोग पार्क में इकठ्ठे होते थे फिर सब खूब हँसी मजाक करते थे और तरोताजा होकर घर आते थे। वीरेन्द्र जी सभी को खूब हँसाते थे। जब वे पार्क में दिखाई नहीं दिए तब सभी को चिंता हुई और कुछ उनका हाल जानने के लिए उनके घर आए थे उन्हें अचेत अवस्था में देखकर ही लोग उन्हें अस्पताल ले गए थे। और उनकी जान बच गई थी। इंसान ही इंसान के काम आया था। 


*****
रचनाकार
प्रदीप कश्यप

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

व्यंग्य : जीते जी रोटी को तरसाया मरने के बाद श्राद्ध

आज कल सोलह श्राद्ध का समय चल रहा है कई जगह पर श्राद्ध के आयोजन हो रहे हैं बहुत सारे लोगों को भोजन कराया जा रहा है अपने पितरों के श्राद्ध में लोग हज़ारों रुपये भी खर्च कर रहे हैं उनमें कुछ तो ऐसे हैं जिन्होंने जीते जी अपने बूढ़े माँ बाप की खबर तक नहीं ली और अब उनके मरने पर उनके श्राद्ध पर बड़ा आयोजन कर रहे हैं उनकी तस्वोर पर माला चढ़ा रहे हैं। ऐसे लोगों में शहर के रविकांत जी भी हैं उन्होंने अपने स्वर्गीय माता पिता की तिथि पर भव्य आयोजन किया था खूब पकवान खिलाए गए थे खूब दान किया गया था पर उन्होंने अपने माता पिता को जीते जी बहुत दुख दिए थे। उनके पिताजी सत्तासी वर्ष के थे माँ पिच्यासी वर्ष की दोनों अपने पुराने घर में रहते थे उनका बेटा रविकांत उनकी कभी खोज खबर नहीं लेता था बेटी विदेश में दामाद के साथ रह रही थी। वे दोनों ही एक दूसरे का ख्याल रख रहे थे एक दिन रविकांत जी के पिताजी का दुखद निधन हो गया तब रविकाँत घर?आया पिताजी की उत्तर क्रिया करने के बाद चला गया रविकाँत की माँ अकेली रह गई थीं वे सीधी सरल थी जबकि बेटा बहू चपल चालाक बेटे बहू ने बातों में लेकर उनकी सारे सोने चाँदी के जे...

दुर्भावना रखकर निंदा करने वाले लोग (व्यंग्य)

कबीर जी ने निंदक को इसलिए हितकारी कहा है क्योंकि वो हमारी बुराइयों को उजागर करते हैं और हम उन्हें दूर करते चले जाते हैं। इस तरह हमारा स्वभाव निर्मल हो जाता है। लेकिन आज के दौर में दुर्भावना रखकर निंदा करने वालों की संख्या ज्यादा हो गई है। ऐसे लोग हमारी बुराईयों को उजागर नहीं करते बल्कि हमारी खूबियों को छिपाकर मन में दुर्भावना रखते हुए हमारी निंदा करते हैं। इन लोगों से दूर रहने में ही भलाई है। अगर इनको साथ रखा तो ये हमारा मनोबल तोड़कर रख देंगे। हमें नकारा साबित करने की कोशिश करेंगे हमारे आत्मविश्वास को डगमगा देंगे। ये दुर्भावना रखकर निंदा करने वाले लोग अपने विरोधियों को निपटाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। उसके सारे अवसर या तो खत्म कर देते हैं या छीन लेते हैं। ये लोग हद दर्जे के मतलबी इंसान होते हैं। जिस से मतलब निकालना हो उसकी झूठी तारीफों के पुल बाँधते हैं। उसकी खूब चापलूसी करते हैं उसे महान सिद्ध कर देते हैं और समाज में एक भ्रम की स्थिति पैदा कर देते हैं। ये ग्रुप बनाने में माहिर होते हैं। जो इनके गुट में शामिल हो जाता है ये उसके हर ऐब ढँक लेते हैं। उसे स्थापित करने के हर स...

कहानी: बकरी

वनक्षेत्र के समीप स्थित गाँव खुशामदा के बकरी पालक रमणलाल ने इस बार के पशु मेले में पाँच लाख रुपये के बकरे बेचे थे। दो महीने पहले वो तीन लाख रुपये की बकरियाँ बेच चुका था इसके अलावा हर महीने वो चालीस हज़ार रुपये का बकरी का दूध भी बेच देता था। उसने गाँव में पक्का मकान बनवा लिया था और अच्छे से अपना जीवन यापन कर रहा था। जबकि दूसरी और उसका पड़ोसी किसान ओम प्रकाश दस एकड़ का भूमि स्वामी होने के बाद भी गले-गले तक कर्ज में डूबा हुआ था। दो लाख रुपये कर्ज तो रमणलाल ने भी उसे दे रखा था। रमणलाल के पास आठ साल पहले कुछ नहीं था। वो अत्यंत गरीब खेतिहर मजदूर था। महीने में कभी बीस दिन तो कभी दस दिन ही उसे काम मिलता था। जिसमें उसका मुश्किल से गुजर बसर होता था। रमणलाल ने तब गाँव के किसान हेमराज के यहाँ कुआँ की खुदाई के कार्य में मजदूरी की थी उसके एक हज़ार रुपये बकाए थे। वो अपने रुपये का तकाजा करने हेमराज के पास गया था। हेमराज को उदास देखकर उसने कारण पूछा तो हेमराज ने दौखक होकर कहा कि बच्चे को बकरी का दूध पिलाने का परामर्श वैद्य जी ने दिया था। उसके लिए मैं बाजार से बकरी लाया था जो दो चार दिन में जनने वाली थी...