सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कहानी: ससुराल

राजेश रामा खेड़ी गाँव में दर्जी का काम करता था गाँव में ही उसकी टेलर की दुकान थी पूरे तीन साल बाद आज उसकी पत्नी विमले मायके से उसके पास आई थी विमला को अच्छी तरह से ये बात समझ में आ गई थी कि पति के साथ रहकर ही वो सुख से रह सकती है। 
राजेश की शादी पाँच साल भोपाल में रामदयाल जी की बेटी विमला से हुई थी। शादी के बाद जब विमला पहली बार ससुराल आई तो उसे गाँव का माहौल,अच्छा नहीं लगा छृ महीने तो उसने जैसे तैसे निकाले फिर वो जो मायके गई तो वापस नहीं आई राजेश जब उसे लिवाने गया तो सास ने विमला को भेजने से इंकार कर दिया कहा मेरी बेटी गाँव में नहीं जाएगी तुम्हें अगर इसके साथ रहना है तो भोपाल में आकर रहो। राजेश ने यह बात गाँव में आकर,अपनी माँ से कही इस पर उसकी माँ ने कहा बेटा तेरी खुशी में हमारी खुशी तू भोपाल चला जा बहू चे साथ सुखपूर्वक रह हमें कोई एतराज नहीं है। राजेश भोपाल आकर अपनी पत्नी के साथ रहने लगा था विमला ने मायके के पास ही एक घर किराये से ले लिया था। इसके बाद भी राजेश सुखी नहीं था यहाँ आकर राजेश ने टेलर की दुकान पर नौकरी कर ली थी। वो सास की दखलंदाजी से परेशान था। विमला के दो भाई थे मौका पढ़ने पर वे पाँचों एक हो जाते थे और राजेश को परेशान करते थे इसी दौरान विमला ने एक बेटी को जन्म दिया जिसका नाम प्राची रखा गया राजेश ने सोचा की बेटी के जन्म के बाद सब कुछ डीक हो जाएगा पर ऐसा हुआ नहीं। एक बार की बात है राजेश की किसी बात पर विमला से कहा सुनी हो गई। विमला रोते हुए माँ के पास आई तो माँ को राजेश पर बहुत गुस्सा आया दोनों भाई भी गुस्से से लाल हो गए उन्होंने मिलकर राजेश की जणकर पिटाई कर दी। विमला ने उन्हें रोका भी नहीं । राजेश ने तय कर लिया था कि अब वो भोपाल नहीं रहेगा उसने विमला से गाँव चलने को कहा तो उसने साफ मना कर दिया। तब राजेश अकेला ही गाँव में आ गया था। उसने विमला के आने की उम्मीद ही छोड़ दी थी उधर विमला भी दुखी थी उसकी दोनों भाभियों ने उसे नौकर बनाकर रख दिया था । माँ भी अपनीशबहुओं से कुछ भी नहीं कहती थी। विमला परेशान हो गई थी रह रहकर उसे राजेश की याद आती थी। एक विवाह समारोह में राजेश का विमला से आभना सामना हुआ विमला पे राजेश से माफी माँगी और कहा मैं बिना शर्य के आपके साथ रहना चाहती हं। तो राजेश ने कहा आ जाओ मैं तुम्हें रोकने वाला कौन होता हूँ फिर विमला बोली लेने नहीं आओगे मुझे। राजेश ने कहा नहीं तुम्हें आना हो तो आ जाओ मुझे कोई ऐतराज नहीं। हारकर आज विमला राजेश के पास आ ही गई थी । और बहुत खुश नजर आ रही थी।

****
रचपाकार
प्रदीप कश्यप

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

व्यंग्य : जीते जी रोटी को तरसाया मरने के बाद श्राद्ध

आज कल सोलह श्राद्ध का समय चल रहा है कई जगह पर श्राद्ध के आयोजन हो रहे हैं बहुत सारे लोगों को भोजन कराया जा रहा है अपने पितरों के श्राद्ध में लोग हज़ारों रुपये भी खर्च कर रहे हैं उनमें कुछ तो ऐसे हैं जिन्होंने जीते जी अपने बूढ़े माँ बाप की खबर तक नहीं ली और अब उनके मरने पर उनके श्राद्ध पर बड़ा आयोजन कर रहे हैं उनकी तस्वोर पर माला चढ़ा रहे हैं। ऐसे लोगों में शहर के रविकांत जी भी हैं उन्होंने अपने स्वर्गीय माता पिता की तिथि पर भव्य आयोजन किया था खूब पकवान खिलाए गए थे खूब दान किया गया था पर उन्होंने अपने माता पिता को जीते जी बहुत दुख दिए थे। उनके पिताजी सत्तासी वर्ष के थे माँ पिच्यासी वर्ष की दोनों अपने पुराने घर में रहते थे उनका बेटा रविकांत उनकी कभी खोज खबर नहीं लेता था बेटी विदेश में दामाद के साथ रह रही थी। वे दोनों ही एक दूसरे का ख्याल रख रहे थे एक दिन रविकांत जी के पिताजी का दुखद निधन हो गया तब रविकाँत घर?आया पिताजी की उत्तर क्रिया करने के बाद चला गया रविकाँत की माँ अकेली रह गई थीं वे सीधी सरल थी जबकि बेटा बहू चपल चालाक बेटे बहू ने बातों में लेकर उनकी सारे सोने चाँदी के जे...

दुर्भावना रखकर निंदा करने वाले लोग (व्यंग्य)

कबीर जी ने निंदक को इसलिए हितकारी कहा है क्योंकि वो हमारी बुराइयों को उजागर करते हैं और हम उन्हें दूर करते चले जाते हैं। इस तरह हमारा स्वभाव निर्मल हो जाता है। लेकिन आज के दौर में दुर्भावना रखकर निंदा करने वालों की संख्या ज्यादा हो गई है। ऐसे लोग हमारी बुराईयों को उजागर नहीं करते बल्कि हमारी खूबियों को छिपाकर मन में दुर्भावना रखते हुए हमारी निंदा करते हैं। इन लोगों से दूर रहने में ही भलाई है। अगर इनको साथ रखा तो ये हमारा मनोबल तोड़कर रख देंगे। हमें नकारा साबित करने की कोशिश करेंगे हमारे आत्मविश्वास को डगमगा देंगे। ये दुर्भावना रखकर निंदा करने वाले लोग अपने विरोधियों को निपटाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। उसके सारे अवसर या तो खत्म कर देते हैं या छीन लेते हैं। ये लोग हद दर्जे के मतलबी इंसान होते हैं। जिस से मतलब निकालना हो उसकी झूठी तारीफों के पुल बाँधते हैं। उसकी खूब चापलूसी करते हैं उसे महान सिद्ध कर देते हैं और समाज में एक भ्रम की स्थिति पैदा कर देते हैं। ये ग्रुप बनाने में माहिर होते हैं। जो इनके गुट में शामिल हो जाता है ये उसके हर ऐब ढँक लेते हैं। उसे स्थापित करने के हर स...

कहानी: बकरी

वनक्षेत्र के समीप स्थित गाँव खुशामदा के बकरी पालक रमणलाल ने इस बार के पशु मेले में पाँच लाख रुपये के बकरे बेचे थे। दो महीने पहले वो तीन लाख रुपये की बकरियाँ बेच चुका था इसके अलावा हर महीने वो चालीस हज़ार रुपये का बकरी का दूध भी बेच देता था। उसने गाँव में पक्का मकान बनवा लिया था और अच्छे से अपना जीवन यापन कर रहा था। जबकि दूसरी और उसका पड़ोसी किसान ओम प्रकाश दस एकड़ का भूमि स्वामी होने के बाद भी गले-गले तक कर्ज में डूबा हुआ था। दो लाख रुपये कर्ज तो रमणलाल ने भी उसे दे रखा था। रमणलाल के पास आठ साल पहले कुछ नहीं था। वो अत्यंत गरीब खेतिहर मजदूर था। महीने में कभी बीस दिन तो कभी दस दिन ही उसे काम मिलता था। जिसमें उसका मुश्किल से गुजर बसर होता था। रमणलाल ने तब गाँव के किसान हेमराज के यहाँ कुआँ की खुदाई के कार्य में मजदूरी की थी उसके एक हज़ार रुपये बकाए थे। वो अपने रुपये का तकाजा करने हेमराज के पास गया था। हेमराज को उदास देखकर उसने कारण पूछा तो हेमराज ने दौखक होकर कहा कि बच्चे को बकरी का दूध पिलाने का परामर्श वैद्य जी ने दिया था। उसके लिए मैं बाजार से बकरी लाया था जो दो चार दिन में जनने वाली थी...