सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कहानी: धंधा

हरीश वर्मा ऑफिस में एकाउण्टेन्ट थे जहाँ से उन्हें सत्तर हज़ार रुपये प्रतिमाह तनख्वाह मिलती थी। उन्हीं के बगल में एक ठेले पर धंधा करने वाला फेरीवेला श्यामलाल भी रहता था। आज हरीश नौ बजे ऑफिस गए थे और पूरे बारह घंटे में नौ बजे रात को घर आए थे। सर दर्द से फटा जा रहा था। दिन भर खूब काम किया था। लंच करने के लिए सिर्फ दस मिनट का वक्त मिला था। जबकि श्याम लाल ने कुल तीन घंटे ठैले की फेरी लगाई थी बाकी पूरे दिन घर रहा था। हरीश उसके ठाठ बाट देखकर हैरान रहते थे। आज श्यामलाल ने उनसे पूछ ही लिया था कि बाबूजी ऐसी कौन सी नौकरी कर रहे हैं आप जो रोज नौ बजे जाते हो और रात के नौ बजे घर आते हो।
हरीश जी ने कहा सरकारी विभाग में एकाउन्टेन्ट हूँ। श्यामलाल ने पूछा कितनी सैलरी मिलती है, हरीश गर्व से बोले पूरे सत्तर हज़ार रुपये महीने। यह सुनकर श्यामलाल बोला बस इतनी कम तनख्वाह और इतना सारा काम। रोज के तेइस सौ रुपये पड़ते हैं आपको घर का खर्च मुश्किल से निकलता होगा। यह सुनकर हरीश जी को तैश आ गया बोले- बोल तो ऐसा रहा है जैसे खुद लाखों रुपये रोज के कमा रहा हो। इस पर श्यामलाल ने कहा लाख रुपये रोज तो नहीं पर हाँ रोज ठीक-ठाक ही कमा लेता हूँ। इस पर हरीश बोले आज कितने रुपये कमा लिए। श्यामलाल बोला आज ज्यादा कमाई नहीं हुई तीन घंटे ही तो फेरी लगाई फिर भी खर्च काटकर पंद्रह हजार रुपये का लाभ हो गया। हरीश बोले में महीने भर की कमाई नहीं पूछ रहा हूँ, आज की कमाई पूछ रहा हूँ। तब श्यामलाल ने कहा मैं भी आप को अपनी एक दिन की कमाई ही बता रहा हूँ। आज मैंने साबूदाने और मूँगफली का ठेला लगाया था उस से ये लाभ हुआ है। फिर श्यामलाल कहने लगा पूरे पाँच क्विंटल साबूदाना और एक क्विंटल मूँगफली दाने ही बैच पाया था। साबूदाने का भरा बोरा एक क्विंटल भारी चार हजार रुपया क्विंटल के भाव से और फुटकर में सात हजार रुपये क्विंटल बेचा था। पाँच क्विंटल से पंद्रह हजार रुपये का लाभ हुआ था। हरीश वर्मा को ग्रेज्यूएट होने के बाद भी सत्तर हजार रुपये मिलते थे। और यह आठवीं पास महीने के पाँच लाख रुपये कमा रहा था। और उन से कई गुना अधिक ठाठ से रह रहा था। हरीश बाबू साल में इन्कम टेक्स देते थे। उसे टेक्स नहीं देना पड़ता था। गरीबी रेखा वाला कार्ड भी उस के पास है। जिस से महीने में एक बार मुफ्त के भाव राशन मिलता था। इसलिए वो खुश दिखाई देता था और हरीश बाबू परेशान हाल रहते थे।

*****
रचनाकार 
प्रदीप कश्यप

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

व्यंग्य : जीते जी रोटी को तरसाया मरने के बाद श्राद्ध

आज कल सोलह श्राद्ध का समय चल रहा है कई जगह पर श्राद्ध के आयोजन हो रहे हैं बहुत सारे लोगों को भोजन कराया जा रहा है अपने पितरों के श्राद्ध में लोग हज़ारों रुपये भी खर्च कर रहे हैं उनमें कुछ तो ऐसे हैं जिन्होंने जीते जी अपने बूढ़े माँ बाप की खबर तक नहीं ली और अब उनके मरने पर उनके श्राद्ध पर बड़ा आयोजन कर रहे हैं उनकी तस्वोर पर माला चढ़ा रहे हैं। ऐसे लोगों में शहर के रविकांत जी भी हैं उन्होंने अपने स्वर्गीय माता पिता की तिथि पर भव्य आयोजन किया था खूब पकवान खिलाए गए थे खूब दान किया गया था पर उन्होंने अपने माता पिता को जीते जी बहुत दुख दिए थे। उनके पिताजी सत्तासी वर्ष के थे माँ पिच्यासी वर्ष की दोनों अपने पुराने घर में रहते थे उनका बेटा रविकांत उनकी कभी खोज खबर नहीं लेता था बेटी विदेश में दामाद के साथ रह रही थी। वे दोनों ही एक दूसरे का ख्याल रख रहे थे एक दिन रविकांत जी के पिताजी का दुखद निधन हो गया तब रविकाँत घर?आया पिताजी की उत्तर क्रिया करने के बाद चला गया रविकाँत की माँ अकेली रह गई थीं वे सीधी सरल थी जबकि बेटा बहू चपल चालाक बेटे बहू ने बातों में लेकर उनकी सारे सोने चाँदी के जे...

दुर्भावना रखकर निंदा करने वाले लोग (व्यंग्य)

कबीर जी ने निंदक को इसलिए हितकारी कहा है क्योंकि वो हमारी बुराइयों को उजागर करते हैं और हम उन्हें दूर करते चले जाते हैं। इस तरह हमारा स्वभाव निर्मल हो जाता है। लेकिन आज के दौर में दुर्भावना रखकर निंदा करने वालों की संख्या ज्यादा हो गई है। ऐसे लोग हमारी बुराईयों को उजागर नहीं करते बल्कि हमारी खूबियों को छिपाकर मन में दुर्भावना रखते हुए हमारी निंदा करते हैं। इन लोगों से दूर रहने में ही भलाई है। अगर इनको साथ रखा तो ये हमारा मनोबल तोड़कर रख देंगे। हमें नकारा साबित करने की कोशिश करेंगे हमारे आत्मविश्वास को डगमगा देंगे। ये दुर्भावना रखकर निंदा करने वाले लोग अपने विरोधियों को निपटाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। उसके सारे अवसर या तो खत्म कर देते हैं या छीन लेते हैं। ये लोग हद दर्जे के मतलबी इंसान होते हैं। जिस से मतलब निकालना हो उसकी झूठी तारीफों के पुल बाँधते हैं। उसकी खूब चापलूसी करते हैं उसे महान सिद्ध कर देते हैं और समाज में एक भ्रम की स्थिति पैदा कर देते हैं। ये ग्रुप बनाने में माहिर होते हैं। जो इनके गुट में शामिल हो जाता है ये उसके हर ऐब ढँक लेते हैं। उसे स्थापित करने के हर स...

कहानी: बकरी

वनक्षेत्र के समीप स्थित गाँव खुशामदा के बकरी पालक रमणलाल ने इस बार के पशु मेले में पाँच लाख रुपये के बकरे बेचे थे। दो महीने पहले वो तीन लाख रुपये की बकरियाँ बेच चुका था इसके अलावा हर महीने वो चालीस हज़ार रुपये का बकरी का दूध भी बेच देता था। उसने गाँव में पक्का मकान बनवा लिया था और अच्छे से अपना जीवन यापन कर रहा था। जबकि दूसरी और उसका पड़ोसी किसान ओम प्रकाश दस एकड़ का भूमि स्वामी होने के बाद भी गले-गले तक कर्ज में डूबा हुआ था। दो लाख रुपये कर्ज तो रमणलाल ने भी उसे दे रखा था। रमणलाल के पास आठ साल पहले कुछ नहीं था। वो अत्यंत गरीब खेतिहर मजदूर था। महीने में कभी बीस दिन तो कभी दस दिन ही उसे काम मिलता था। जिसमें उसका मुश्किल से गुजर बसर होता था। रमणलाल ने तब गाँव के किसान हेमराज के यहाँ कुआँ की खुदाई के कार्य में मजदूरी की थी उसके एक हज़ार रुपये बकाए थे। वो अपने रुपये का तकाजा करने हेमराज के पास गया था। हेमराज को उदास देखकर उसने कारण पूछा तो हेमराज ने दौखक होकर कहा कि बच्चे को बकरी का दूध पिलाने का परामर्श वैद्य जी ने दिया था। उसके लिए मैं बाजार से बकरी लाया था जो दो चार दिन में जनने वाली थी...