सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कहानी: बेटे बेटी में भेद

रजनी वैसे तो प्राथमिक शिक्षक थी पर स्कूल में बच्चों की पिटाई पर प्रतिबंध के कारण स्कूल में तो बच्चों की पिटाई नहीं करती थी पर अपनी बेटी प्रगति जो दसवीं में पढ़ती थी उस की बेरहमी से पिटाई करती थी। आज सुब्ह उसने अपनी बेटी को बड़ी बेरहमी से मारा था उसका होंठ फट गया था खून निकल आया था पर वो उसे रोता हुआ छोड़कर स्कूल आ गई थी पड़ोस की रोशनी भाभी ने प्रगति को चुप कराया था उसका खून पौंछा था प्रगति फिर तैयार होकर स्कूल चली गई थी। उसे मालूम था कि अगर वह सकूल नहीं जाती तो शाम को उसकी मम्मी उसकी पिटाई और ज्यादा करती लेकिन जब शाम को प्रगति स्कूल से घर आई तो पता चला कि उसकी मम्मी को पुलिस पकड़कर ले गई है । वो यह सुनकर घबरा गई पापा और भैया प्रवीर भी थाने में मम्मी को छुड़ाने गए थे। 
उसने रोशनी भाभी से पूछा तो वो बोलीं तुम्हारे कारण पुलिस उन्हें पकड़कर ले गई है।
प्रगति बोली मेरे कारण कैसे तब रोशनी ने बताया कि आज जब सुबह तुम्हारी मम्मी तुम्हारी बेरहमी से पिटाई कर रही थी तब किसी ने उस पिटाई का वीडियो बना लिया तथा उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया पुलिस तुम्हारे भाई प्रवीर को भी ले गई है क्योंकि जब तुम्हारी मम्मी तुम्हें पीट रही थीं तब वो तुम्हें पिटते हुए देख रहा था उसने मम्मी को तुम्हें पीटने से नहीं रोका था पुलिस ने उसे भी अभियुक्त बनाया था।
प्रगति यह स्थिति देखकर अपनी पिटाई का दुःख भूलकर मम्मी की चिंता करने लगी थी तभी उसके पापा उमेश आए बोले मम्मी को जमानत नहीं मिली है पुलिस ने उन्हें सात दिन की रिमाण्ड पर ले लिया है। प्रगति ने दिमाग पर जोर लगाया कि ये विडियो किसने बनाया होगा तभी उसे ख्याल आया सुब्ह उसे होम वर्क करना था तो उसने मम्मी से मोबाइल लिया था तब मम्मी ने कहा था मोबाइल पर फालतू वीडियो मत देखना पर वो होमवर्क खत्म कर डांस के विडियो देखने लगी थी उसके साथ उसकी क्लास मेट स्वाति भी थी उसके पास भी मोबाइल था वो भी होमवर्क करने के बाद अपने मोबाइल पर वीडियो देख रही थी तभी उसने देखा कि प्रगति की मम्भी दबे पाँव से उनकी ओर आ रही है यह देखकर वो डर के मारे अल्मारी के बगल में छिप गई थी । उधर जब उसकी मम्मी ने उसे वीडियों देखते हुए देखा तो गुस्से से बेकाबू होकर उसके जोर से बाल पकड़ कर घसीट दिया और फिर उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी स्वाति ने अपने मोबाइल से इस पिटाई का पूरा विडियो बना लिया था उस विडियों को उसने इंस्टाग्राम पर तधा व्हाट्स एप पर डाल दिया वो वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया कई सामाजिक संगठन उस वीडियो को देखकर सक्रिय हो गए तथा पिटाई करने वाली महिला को गिरफ्तार करने की माँग लगे निगेटिव कमेण्ट की भरमार हो गई थी पुलिस थाने में किसी ने एफ आइ आर दर्ज करा दी पुलिस ने पता लगा लिया कि किसने ये पिटाई की है और पुलिस म्ममी को गिरफ्तार कर के ले गई। पापा कह रहे थे मम्मी को डी ई ओ साहब ने सस्पेण्ड कर दिया है। प्रगति को यह सब सुनकर बहुत दुख हो रहा था पर वो क्या कर सकती थी उसके मम्मी पापा उसके साथ बहुत दिनों से ऐसा व्यवहार कर रहे थे आस पड़ोस के लोग यह सब देखकर उसकी मम्मी से नफरत करने लगे थे मम्मी पापा भैया को तो बड़े लाड़ प्यार से रखते थे और उसके साथ ऐसा क्रूर व्यवहार करते थे जो देखने वालों को भी बुरा लगता था जबकि वो प्रगति की सगी माँ थी अगर सौतैली माँ होती तो कोई और बात थी। माँ के और भैया के पुलिस हिरासत में होने के कारण पापा काफी डरे हुए थे वे अब प्रगति से अच्छा व्यवहार कर रहे थे हमेशा की तरह उन्होंने उसे डाँटना फटकारना बंद कर दिया था। 


*****
रचनाकार
प्रदीप कश्यप

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

व्यंग्य : जीते जी रोटी को तरसाया मरने के बाद श्राद्ध

आज कल सोलह श्राद्ध का समय चल रहा है कई जगह पर श्राद्ध के आयोजन हो रहे हैं बहुत सारे लोगों को भोजन कराया जा रहा है अपने पितरों के श्राद्ध में लोग हज़ारों रुपये भी खर्च कर रहे हैं उनमें कुछ तो ऐसे हैं जिन्होंने जीते जी अपने बूढ़े माँ बाप की खबर तक नहीं ली और अब उनके मरने पर उनके श्राद्ध पर बड़ा आयोजन कर रहे हैं उनकी तस्वोर पर माला चढ़ा रहे हैं। ऐसे लोगों में शहर के रविकांत जी भी हैं उन्होंने अपने स्वर्गीय माता पिता की तिथि पर भव्य आयोजन किया था खूब पकवान खिलाए गए थे खूब दान किया गया था पर उन्होंने अपने माता पिता को जीते जी बहुत दुख दिए थे। उनके पिताजी सत्तासी वर्ष के थे माँ पिच्यासी वर्ष की दोनों अपने पुराने घर में रहते थे उनका बेटा रविकांत उनकी कभी खोज खबर नहीं लेता था बेटी विदेश में दामाद के साथ रह रही थी। वे दोनों ही एक दूसरे का ख्याल रख रहे थे एक दिन रविकांत जी के पिताजी का दुखद निधन हो गया तब रविकाँत घर?आया पिताजी की उत्तर क्रिया करने के बाद चला गया रविकाँत की माँ अकेली रह गई थीं वे सीधी सरल थी जबकि बेटा बहू चपल चालाक बेटे बहू ने बातों में लेकर उनकी सारे सोने चाँदी के जे...

व्यंग्य: चापलूसी से मिली उपलब्धियाँ।

चापलूसी से मिली उपल्बिधियों का जब लोग बड़े गर्व से बखान कर के फूले नहीं समाते । तब खुद्दार टाइप के लोग उन पर अधिक ध्यान नहीं देते पर कुछ चापलूस टाइप के लोग उन्हें बड़ी हसरत से देखते हैं वे उनके जैसा बनकर वे सब उलब्धियाँ हासिल करने के ख्वाब देखने लगते हैं। ऐसे ही एक सेवानिवृत कर्मी अपनी उपलब्धियों का बखान कर रहे थे कुछ गौर से सुन रहे थे कुछ ऊब रहे थे वहीं सुरेश जी उनकी बात सुनकर मन ही मन मुस्का रहे थे क्योंकि उन्हें उनकी असलियत पता थी। किसी ने उन से पूछ लिया आप भी सतीश जी के विभाग में कार्यरत थे आपकी और इनकी नौकरी की शुरूआत एक ही पद से हुई थी फिर ये इतनी तरक्की क्यों कर गए जरा इस विषय में कुछ बताएँगे वे बोले अगर हम बताएँगे तो ये नाराज हो जाएँगे लोगों ने कहा कुछ भी हो आप तो बताइए वे बोले तो सुनो। नौकरी से पहले हम मित्र थे तब हमें मालूम नहीं था कि ये खुदगर्ज टाइप के चापलूस इंसान हैं। हम दोनों की पोस्टिंग फील्ड में हुई थी। हम किसी की चापलूसी नहीं करते थे और अपने काम से मतलब रखते थे। जबकि इन्होंने मुख्य कार्यालय में अपनी चापलूसी से घुसफैठ कर ली थी कहीं जातिवाद कहीं क्षेत्रवाद कही भाषाव...

व्यंग्य: समझदारी या मूर्खता

सामान्य ध्यमवर्गीय परिवार में नौकरी को प्राथमिकता दी जाती है । उस परिवार में अगर कोई युवक पढ़ लिखकर सरकारी नौकरी हासिल करने में सफल हो जाए तो उसे उसकी बहुत बड़ी उपलब्धि माना जाता है उसके पिता का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है । विवाह योग्य कन्याओं के पिताओं का आना उनके यहाँ शुरू हो जाता है लाखों रुपये दहेज के ऑफर मिलते हैं। धूमधाम से शादी होती है लडके के हर नाज नखरे ससुराल वालों द्वारा उठाए जाते हैं ऐसे में अगर लड़के को रिश्वत की कमाई हो रही हो तो उसे अच्छा मान लिया जाता है उसका रुतबा ऐसे लोगों के बीच बढ़ जाता है। इस तरह के परिवारों में अगर कोई लड़का मेधावी हो अच्छे अंकों से उच्च शिक्षित हो और वो नौकरी नहीं करना चाहे तो उसके परिजनों को यह नागवार लगता है।  रोहित ने हमेशा कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। उसने बि ई में यूनिवर्सिटी में टॉप किया था। नौकरी करने की उसकी इच्छा नहीं थी इससे उसके पिता दुखी रहा करते थे। एक बार एक सरकारी विभाग में क्लर्क की नौकरी निकली तो उसके पिता ने जोर देकर उसका आवेदन जमा करा दिया चयन मैरिट बेस पर होना था। उसका स्कोर अच्छा था । इसलिए उसका चयन ह...