सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कहानी: बँटवारा

सतीश और रमेश दोनों सगे भाई थे। दोनों के हिस्से पंद्रह  पंद्रह एकड़ कृषि भूमि आई थी पर बड़ा भाई सतीश कर्ज में डूबा हुआ परेशान रहता था जबकि रमेश उतनी ही जमीन में खुशहाल था। जबकि उसके पास उसके बूढ़े पिता रामप्रसाद और माँ सियाबाई भी रहती थी। दोनों भाईयों के बीच मनोमुटाव था। दोनों एक दूसरे से बात तक नहीं करते, देवरानी जेठानी में भी खूब बैर था जिसका कारण भी सतीश ही था। रमेश तो कई बार भाई से बोलने की कोशिश करता था पर सतीश हमेशा उसे देख कर मुँह फेर लेता था। वो उसकी तरक्की से बहुत जलता भी था जबकि सतीश ने बँटवारे के समय ट्रेक्टर जबरन हथिया लिया था और रमेश ने ट्रेक्टर अपने पैसों से खरीदा था। सतीश का ट्रेक्टर कबाड़खाने में पड़ा था और रमेश का ट्रेक्टर खूब चल रहा था रमेश उससे कमाई भी कर रहा था। उसके पास बड़ा थ्रेशर था और अनेक कृषि यंत्र थे जिनके किराये से उसकी अतिरिक्त आमदानी हो जाती थी। हाल ही में सतीश ने पाँच एकड़ जमीन पच्चीस लाख रुपये में खरीद थी उसमें बोर लगवाया था जिसमें भरपूर मात्रा में पानी निकला था। यह जानकर सतीश जल-भुनकर खाक हो गया था पर इसके अलावा और वो कर भी क्या सकता था। रमेश की पूरे गाँव में इज्जत थी वो ग्राम पंचायत का पँच भी था और रमेश की कोई इज्जत नहीं करता था। उसे लोग इतना महत्व भी नहीं देते थे कि उसकी बात का कोई ठिकाना नहीं था अपनी बात से पलट जाना उसका स्वभाव था।
उनके बीच पाँच साल पहले बँटवारा हुआ था। इसकी पहल सतीश ने ही की थी। रामप्रसाद जी के पास तीस एकड़ जमीन थी। उन्होंने दस दस एकड़ जमीन दोनों बेटों में बाँट दी थी व दस एकड़ जमीन अपने पास रखी थी। तब यह बात हुई थी की वो दोनों जिस बेटे के साथ रहेंगे वही उनकी दस एकड़ जमीन पर खेती करेगा तथा उनका सारा खर्च उठाएगा। तब सतीश ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया था कि मैं किसी भी हाल में माँ बाप को अपने पास नहीं रखूँगा। रमेश ने खुशी खुशी अपने माता पिता के साथ रहना मंजूर कर लिया। यह व्यवस्था छः महीने चल पाई छः महीने बाद सतीश इस बात पर अड़ गया कि उस दस एकड़ जमीन में मुझे भी हिस्सा चाहिए। इस पर रामप्रसाद बोले तो फिर तुम हमें छः महीने अपने साथ रखो छः महीने रमेश हमें रखेगा। इस पर रमेश ने तो हाँ कह दी पर सतीश ने साफ इंकार दिया। इसी बात पर एक दिन खेत पर दोनों भाइयों में कहासुनी हो गई जिसने मारपीट का रूप धारण कर लिया। सतीश ने बेरहमी से अपने सगे भाई रमेश को पीटा। रमेश ने अपने बड़े भाई पर हाथ नहीं उठाया चुपचाप पिटता रहा। पिटते पिटते बेहोश हो गया तब तक और लोग भी आ गए और रमेश को अस्पताल ले गए। उसे कोई गँभीर चोट नहीं लगी पर उसके दिल पर गहरी चोट लगी थी। सबने कहा सतीश के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट लिखाओ मगर रमेश ने सख्ती से मना कर दिया। रमेश ने अपने पिताजी से कहा आप भैया को पाँच एकड़ जमीन देकर हमेशा के लिए झगड़ा खत्म कर दो। मैं आपके साथ आजीवन रहूँगा पर आपको कोई कष्ट नहीं आने दूँगा। रामप्रसाद जी ने रमेश की बात मानकर सतीश को पाँच एकड़ जमीन भी दे दी। अब हिसाब बराबर हो गया था। तहसील में नामांतरण दोनों के नाम होने के बाद उनके बीच कोई विवाद नहीं रहा था। ट्रेक्टर तो सतीश पहले ही छीन चुका था रमेश तो पिटाई के बाद पाँच दिन में ठीक हो गया था पर सतीश का जो हाल हुआ उससे उसे छः महीने तक बिस्तर पर रहना पड़ा। हुआ यह कि वो शहद के लिए छत्ता तोड़ने पेड़ पर चढ़ा और संतुलन बिगड़ने से गिर पड़ा जिससे उसके पैर और हाथ की हड्डी टूट गई थी। जिसे देखकर लोग यही कह रहे थे कि सतीश को अपने किए की सजा मिली है। जबकि रमेश अपने बड़े भाई को इस हालत में देखकर बहुत दुखी हो रहा था। अब रमेश ने पूरा ध्यान खेती पर केन्द्रित कर दिया था। पिताजी के कहने पर उसने दो भैंस और दो गाएँ भी पाल ली थीं। जिनकी देखभाल रमेश के माता पिता करते थे। उनके दूध बेचने से रमेश जी को ऊतिरिक्त आय भी होने लगी थी। सतीश आलसी किस्म का इंसान था जबकि रमेश फुर्तीला। यही कारण रहा की मात्र दो साल में उसने नया ट्रेक्टर खरीद लिया था। उसने जो नलकूप खनन कराए थे उनमें भरपूर मात्रा में पानी निकला था जिसने रमेश जी की तस्वीर ही बदल दी थी। इन पाँच सालों में रमेश पूरे बीस एकड़ जमीन का मालिक हो गया थे जबकि दूसरी ओर सतीश अपनी पाँच एकड़ जमीन बेचने के लिए ग्राहक ढूँढ रहा था।


*****
रचनाकार
प्रदीप कश्यप

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

व्यंग्य : जीते जी रोटी को तरसाया मरने के बाद श्राद्ध

आज कल सोलह श्राद्ध का समय चल रहा है कई जगह पर श्राद्ध के आयोजन हो रहे हैं बहुत सारे लोगों को भोजन कराया जा रहा है अपने पितरों के श्राद्ध में लोग हज़ारों रुपये भी खर्च कर रहे हैं उनमें कुछ तो ऐसे हैं जिन्होंने जीते जी अपने बूढ़े माँ बाप की खबर तक नहीं ली और अब उनके मरने पर उनके श्राद्ध पर बड़ा आयोजन कर रहे हैं उनकी तस्वोर पर माला चढ़ा रहे हैं। ऐसे लोगों में शहर के रविकांत जी भी हैं उन्होंने अपने स्वर्गीय माता पिता की तिथि पर भव्य आयोजन किया था खूब पकवान खिलाए गए थे खूब दान किया गया था पर उन्होंने अपने माता पिता को जीते जी बहुत दुख दिए थे। उनके पिताजी सत्तासी वर्ष के थे माँ पिच्यासी वर्ष की दोनों अपने पुराने घर में रहते थे उनका बेटा रविकांत उनकी कभी खोज खबर नहीं लेता था बेटी विदेश में दामाद के साथ रह रही थी। वे दोनों ही एक दूसरे का ख्याल रख रहे थे एक दिन रविकांत जी के पिताजी का दुखद निधन हो गया तब रविकाँत घर?आया पिताजी की उत्तर क्रिया करने के बाद चला गया रविकाँत की माँ अकेली रह गई थीं वे सीधी सरल थी जबकि बेटा बहू चपल चालाक बेटे बहू ने बातों में लेकर उनकी सारे सोने चाँदी के जे...

दुर्भावना रखकर निंदा करने वाले लोग (व्यंग्य)

कबीर जी ने निंदक को इसलिए हितकारी कहा है क्योंकि वो हमारी बुराइयों को उजागर करते हैं और हम उन्हें दूर करते चले जाते हैं। इस तरह हमारा स्वभाव निर्मल हो जाता है। लेकिन आज के दौर में दुर्भावना रखकर निंदा करने वालों की संख्या ज्यादा हो गई है। ऐसे लोग हमारी बुराईयों को उजागर नहीं करते बल्कि हमारी खूबियों को छिपाकर मन में दुर्भावना रखते हुए हमारी निंदा करते हैं। इन लोगों से दूर रहने में ही भलाई है। अगर इनको साथ रखा तो ये हमारा मनोबल तोड़कर रख देंगे। हमें नकारा साबित करने की कोशिश करेंगे हमारे आत्मविश्वास को डगमगा देंगे। ये दुर्भावना रखकर निंदा करने वाले लोग अपने विरोधियों को निपटाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। उसके सारे अवसर या तो खत्म कर देते हैं या छीन लेते हैं। ये लोग हद दर्जे के मतलबी इंसान होते हैं। जिस से मतलब निकालना हो उसकी झूठी तारीफों के पुल बाँधते हैं। उसकी खूब चापलूसी करते हैं उसे महान सिद्ध कर देते हैं और समाज में एक भ्रम की स्थिति पैदा कर देते हैं। ये ग्रुप बनाने में माहिर होते हैं। जो इनके गुट में शामिल हो जाता है ये उसके हर ऐब ढँक लेते हैं। उसे स्थापित करने के हर स...

कहानी: शादी के लिए नौकरी

रवीन्द्रसिंह को एक प्राईवेट दवा कंपनी में नौकरी किए अभी एक महीना भी नहीं हुआ था कि वह नौकरी छोड़ने का इरादा करने लगा था  लेकिन उसकी  माँ कंचन  का कहना था  जब तक  तेरी शादी न हो जाए  तब तक नौकरी करता रह जब शादी हो जाए तब नौकरी छोड़ना जबकि रवीन्द्र सिंह सोच रहा था कि एक महीना गुजारना मुश्किल हो रहा है कब तो उसकी शादी होगी और कब वो ऐसी नौकरी से पीछा छुड़ाएगा रवीन्द्र सिंह की  उम्र पैंतीस वर्ष की होने जा रही थी  और वो अभी तक कुँवारा  था कंचन जी का वह इकलौता लड़का था  उनकी दो लड़कियाँ थीं दोनों रवीन्द्द से बड़ीं थीं दोनों की शादी हो गईं थी दोनों के बच्चे   कोई छठी में तो कोई सातवीं में तो कोई आठवीं में पढ़ रहा था।  कंचन जी कस्बे के  एक सरकारी दफ्तर में चपरासी की नौकरी कर रही थीं  उनके पति सुरेन्द्रसिंह  सरकारी दफ्तर में बाबू थे  सरकारी काम से जब वे कहीं जा रहे थे तब  एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी थी जिससे उनका वहीं दुखद निधन हो गया था।  जब रवीन्द्र एक साल का था तब उसके पिता का निधन हुआ था उसकी दोन...