सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

व्यंग्य : समाज सुधारने की चिंता में मोटे हुए लोग।

वो ज़माना कब का बीत गया जब समाज सुधार का काम करने वाले समाज सेवी दुबले पतले होते थे वे लोग अपना घर बार खेती बाडी सब कुछ बेचकर समाज सेवा करते थे । यह नया दौर है। इस दौर में कई समाज सेवी समाज सेवा करते करते खूब मुटिया गए हैं ।कई तो गरीबी रेखा को पार करके अमीरों की जमात में शामिल हो गए हैं ऐसे लोगों ने बेशकीमती जमीन हडप ली है सरकारी मकान हासिल कर लिया है।
हर साल लाखों रुपयों का अनुदान हड़प जाते हैं हैं और मुफ्त का माल खाकर मुटिया जाते हैं इनकी समाज सेवा के कारण गंदी बस्तियाँ सलामत हैं गरीबों की अच्छी खासी संख्या है।जो इन्हें समाज सेवा का अवसर प्रदान करती है।
शहर के एक समाज सेवी ने समाज सेवा के नाम पर शहर की बेशकीमती दो एकड़ जमीन हथिया ली थी और शानदार सरकारी बंग्ला भी एलाॅट करा लिया था आज उस जमीन से हर महीने वे लाखों रुपये कमा रहे थे निराश्रित भवन होटल में बदल गए थे सभागृह शादी हाल में और?गरीबों के लिए बनाई रसोई में भोजनालय चल रहे थे इसके नाम पर शासन से उन्हें लाखों रुपयों का अनुदान भी मिल रहा था वे शहर के वी वी आई पी थे उनके खिलाफ कोई कुछ बोल नहीं सकता था । समाज सेवा के क्षेत्र का भविष्य उज्जवल देखकर नौकरी पाने की उम्र से से ओवर एज हुआ बेरोजगार युवक अशोक पाँच साल पहले समाज सेवा की लाईन में आया था इन पाँच सालो में वो फर्श से अर्श पर पहुँच गया था जबकि पीड़ीत लोगों के हाल पहले से बदतर हो गए थे। अशोक मुफ्त में मिली दवाएँ तथा उन्य सामग्री बेचकर लाखों रुपया महीना कमा रहा था। हमने सुना कि वो बड़ा सरकारी सम्मान हासिल करने के प्रयास में है इसके लिए उसने पूरी सेटिंग भी कर ली है। कुछ लोग कह रहे हैं कि वो इस सम्मान का हकदार है।
हमें तो अब अखबार में छपने वाली उस ख़बर का इंतजार है जिसमें सम्मानों की घोषणा होगी उस सूची में यकीनन उनका नाम रहेगा ये अटल सत्य है।


*****
रचनाकार
प्रदीप कश्यप

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

व्यंग्य : जीते जी रोटी को तरसाया मरने के बाद श्राद्ध

आज कल सोलह श्राद्ध का समय चल रहा है कई जगह पर श्राद्ध के आयोजन हो रहे हैं बहुत सारे लोगों को भोजन कराया जा रहा है अपने पितरों के श्राद्ध में लोग हज़ारों रुपये भी खर्च कर रहे हैं उनमें कुछ तो ऐसे हैं जिन्होंने जीते जी अपने बूढ़े माँ बाप की खबर तक नहीं ली और अब उनके मरने पर उनके श्राद्ध पर बड़ा आयोजन कर रहे हैं उनकी तस्वोर पर माला चढ़ा रहे हैं। ऐसे लोगों में शहर के रविकांत जी भी हैं उन्होंने अपने स्वर्गीय माता पिता की तिथि पर भव्य आयोजन किया था खूब पकवान खिलाए गए थे खूब दान किया गया था पर उन्होंने अपने माता पिता को जीते जी बहुत दुख दिए थे। उनके पिताजी सत्तासी वर्ष के थे माँ पिच्यासी वर्ष की दोनों अपने पुराने घर में रहते थे उनका बेटा रविकांत उनकी कभी खोज खबर नहीं लेता था बेटी विदेश में दामाद के साथ रह रही थी। वे दोनों ही एक दूसरे का ख्याल रख रहे थे एक दिन रविकांत जी के पिताजी का दुखद निधन हो गया तब रविकाँत घर?आया पिताजी की उत्तर क्रिया करने के बाद चला गया रविकाँत की माँ अकेली रह गई थीं वे सीधी सरल थी जबकि बेटा बहू चपल चालाक बेटे बहू ने बातों में लेकर उनकी सारे सोने चाँदी के जे...

व्यंग्य: चापलूसी से मिली उपलब्धियाँ।

चापलूसी से मिली उपल्बिधियों का जब लोग बड़े गर्व से बखान कर के फूले नहीं समाते । तब खुद्दार टाइप के लोग उन पर अधिक ध्यान नहीं देते पर कुछ चापलूस टाइप के लोग उन्हें बड़ी हसरत से देखते हैं वे उनके जैसा बनकर वे सब उलब्धियाँ हासिल करने के ख्वाब देखने लगते हैं। ऐसे ही एक सेवानिवृत कर्मी अपनी उपलब्धियों का बखान कर रहे थे कुछ गौर से सुन रहे थे कुछ ऊब रहे थे वहीं सुरेश जी उनकी बात सुनकर मन ही मन मुस्का रहे थे क्योंकि उन्हें उनकी असलियत पता थी। किसी ने उन से पूछ लिया आप भी सतीश जी के विभाग में कार्यरत थे आपकी और इनकी नौकरी की शुरूआत एक ही पद से हुई थी फिर ये इतनी तरक्की क्यों कर गए जरा इस विषय में कुछ बताएँगे वे बोले अगर हम बताएँगे तो ये नाराज हो जाएँगे लोगों ने कहा कुछ भी हो आप तो बताइए वे बोले तो सुनो। नौकरी से पहले हम मित्र थे तब हमें मालूम नहीं था कि ये खुदगर्ज टाइप के चापलूस इंसान हैं। हम दोनों की पोस्टिंग फील्ड में हुई थी। हम किसी की चापलूसी नहीं करते थे और अपने काम से मतलब रखते थे। जबकि इन्होंने मुख्य कार्यालय में अपनी चापलूसी से घुसफैठ कर ली थी कहीं जातिवाद कहीं क्षेत्रवाद कही भाषाव...

व्यंग्य: समझदारी या मूर्खता

सामान्य ध्यमवर्गीय परिवार में नौकरी को प्राथमिकता दी जाती है । उस परिवार में अगर कोई युवक पढ़ लिखकर सरकारी नौकरी हासिल करने में सफल हो जाए तो उसे उसकी बहुत बड़ी उपलब्धि माना जाता है उसके पिता का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है । विवाह योग्य कन्याओं के पिताओं का आना उनके यहाँ शुरू हो जाता है लाखों रुपये दहेज के ऑफर मिलते हैं। धूमधाम से शादी होती है लडके के हर नाज नखरे ससुराल वालों द्वारा उठाए जाते हैं ऐसे में अगर लड़के को रिश्वत की कमाई हो रही हो तो उसे अच्छा मान लिया जाता है उसका रुतबा ऐसे लोगों के बीच बढ़ जाता है। इस तरह के परिवारों में अगर कोई लड़का मेधावी हो अच्छे अंकों से उच्च शिक्षित हो और वो नौकरी नहीं करना चाहे तो उसके परिजनों को यह नागवार लगता है।  रोहित ने हमेशा कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। उसने बि ई में यूनिवर्सिटी में टॉप किया था। नौकरी करने की उसकी इच्छा नहीं थी इससे उसके पिता दुखी रहा करते थे। एक बार एक सरकारी विभाग में क्लर्क की नौकरी निकली तो उसके पिता ने जोर देकर उसका आवेदन जमा करा दिया चयन मैरिट बेस पर होना था। उसका स्कोर अच्छा था । इसलिए उसका चयन ह...