सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कहानी: बुढ़ापे में कमाई

सोमनाथ जी बहत्तर वर्ष की उम्र में पैदल ही गली गली में घूमकर समोसे बेचते थे तब कहीं उन्हें तथा उनकी पत्नी को दो वक्त की रोटी मिलती थी कभी खूब धन संपन्न सोमनाथ जी की आज यह हालत थी ।
सोमनाथ जी के दो बेटे अमित और सुमित थे तथा बेटी सुनिधि थी जिसका दो साल पहले दुखद निधन हो गया था । सोमनाथ जी की दो दुकानें थीं एक दुकान उन्होंने किराये पर दे रखी थी तथा एक दुकान वे खुद चलाते थे दुकान किराने की थी और खूब चलती थी। उसकी आमदानी से सोमनाथ जी ने दो फ्लेट खरीदे थे अमित और सुमित के नाम से दोनों बेटों की जैसे ही शादी हुई तो वे अपनी अपनी पत्नियों को लेकर फ्लेट में रहने लगे दोनों भाईयों ने एक एक दुकान पर कब्जा कर लिया था सोमनाथ जी पुत्र मोह के कारण कुछ कर न सके न ही उन्होंने इसकी पुलिस में कोई रिपोर्ट दर्ज कराई सुनिधि की शादी हो चुकी थी ।उसकी शादी में उन्होंने खूब दहेज दिया था यह शादी अमित सुमित की शादी से पहले हुई थी दोनों फ्लेट तथा दोनों दुकानों पर बेटों का कब्जा होने के बाद भी उनके पास जो मकान था उसमें चार किरायेदार रह रहे थे जिसके किराये से उनका खर्च चल रहा था। जब सोमनाथ जी के हाथ में पैसाथा तब वे सुनिधि को पैसे देकर सुनिधि के लालची दामाद एवं ससुराल वालों को संतुष्ट करते रहते थे जब उनकी दुकान छिन गई तो उनके पास पैसे की कमी हो गई फिर भी वे कुछ महीनों तक सुनिधि को जैसे तैसे पैसे देते रहे। जब उनकी हैसियत नहीं रही तो उन्होंने पैसे देने बंद कर दिए इसके भीषण पराणाम का उन्हें अंदाजा नहीं था सुनिधि के ससुराल वाले सोमनाथ जी को सुनिधि से मिलने नहीं देते थे न ही फोन करने देते थे एक दिन अचानक पुलिस ने उन्हें खबर दी कि वे जल्दी अस्पताल पहुँचे सुनिधि की सालत खराब वो अस्सी प्रतिशत जल गई है। सोमनाथ जी तथा सुनिधि की माँ घबराये हुए अस्पताल पहुँचे तो उसकी हालत देखकर उनकी आँखों से आँसू निकल पड़े सुनिधि को लालची ससुराल वालों ने जलाया था जिसमें उसका पति भी शामिल था सुनिधि की कॉलोनी वाले दहेज की खातिर जलाने वालों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे जब सुनिधि थोड़ी होश में आई और उसने बयान दिए तब पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार,किया सुनिधि का आठ महीने इलाज चला सोमनाथ जी ने उसमें खूब रुपया खर्च किया उनका मकान तक बिक गया सुनिधि ठीक होने लगी थी कुछ घावों में संक्रमण ज्यादा हो गया बाद में उसकी किडनी ने काम करना बंद कर दिया खून की कमी हो गई और अंत में सुनिधि ने दम तोड़ दिया सोमनाथ जी के दोनों बेटों पर कोई फर्क नहीं पड़ा वे अपनी पत्नी बच्चों में मगन रहे उन्हें इस बात की बड़ी शिकायत थी की उन्होंने सुनिधि के इलाज में मकान बेच दिया जब उसे मरना ही था तो उसके इलाज पर इतना रुपया खर्च करने की क्या जरूरत थी। । सोमनाथ जी ने एक छोटा किराये का मकान ले लिया था पास में कोई पूँजी तो थी नहीं क्या करते भीख माँगना उन्हें गवारा नहीं था आज भी उन्हें लोग सेठजी कहकर बुलाते थे बहत्तर वर्ष की उनकी उम्र हो गई थी सोमनाथ जी की पत्नी ने उन्हें,एक हजार रुपये देते हुए कहा कि अल्मारी की सफाई करते समय,ये रुपये मिले हैं इससे कुछ राशन पानी ले आओ सोमनाथ जी ने कुछ और ही सोचा वे समोसे की दुकान पर गए जो फेरीवालों को आठ रुपये में समोसे बेचता था फेरी वाले उन्हें दस से बारह रुपये में बेचकर,लाभ कमाते थे सोमनाथ जी ने आठ सौ रुपये में सौ समोसे लिए और झोले में रखकर गलि गली घूमकर बेचना शुरू किया दोपहर तक उनके पूरे समोसे बिक गए थे सोमनाथ जी की जेब में पूरे बारह सौ रुपये थे जिसमें दो सौ रुपये का वे आटा सामान लाए जिससे शाम को घर में रोटी बनी तथा दोनों को पेटभर भोजन मिला । अब वे दिनभर में दो सौ समोसे बेच लेते थे चार सौ रुपये का उन्हें लाभ होता था जिससे उनकी गुजर बसर आराम से चल रसी थी।


*****
रचनाकार
प्रदीप कश्यप

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

व्यंग्य : जीते जी रोटी को तरसाया मरने के बाद श्राद्ध

आज कल सोलह श्राद्ध का समय चल रहा है कई जगह पर श्राद्ध के आयोजन हो रहे हैं बहुत सारे लोगों को भोजन कराया जा रहा है अपने पितरों के श्राद्ध में लोग हज़ारों रुपये भी खर्च कर रहे हैं उनमें कुछ तो ऐसे हैं जिन्होंने जीते जी अपने बूढ़े माँ बाप की खबर तक नहीं ली और अब उनके मरने पर उनके श्राद्ध पर बड़ा आयोजन कर रहे हैं उनकी तस्वोर पर माला चढ़ा रहे हैं। ऐसे लोगों में शहर के रविकांत जी भी हैं उन्होंने अपने स्वर्गीय माता पिता की तिथि पर भव्य आयोजन किया था खूब पकवान खिलाए गए थे खूब दान किया गया था पर उन्होंने अपने माता पिता को जीते जी बहुत दुख दिए थे। उनके पिताजी सत्तासी वर्ष के थे माँ पिच्यासी वर्ष की दोनों अपने पुराने घर में रहते थे उनका बेटा रविकांत उनकी कभी खोज खबर नहीं लेता था बेटी विदेश में दामाद के साथ रह रही थी। वे दोनों ही एक दूसरे का ख्याल रख रहे थे एक दिन रविकांत जी के पिताजी का दुखद निधन हो गया तब रविकाँत घर?आया पिताजी की उत्तर क्रिया करने के बाद चला गया रविकाँत की माँ अकेली रह गई थीं वे सीधी सरल थी जबकि बेटा बहू चपल चालाक बेटे बहू ने बातों में लेकर उनकी सारे सोने चाँदी के जे...

दुर्भावना रखकर निंदा करने वाले लोग (व्यंग्य)

कबीर जी ने निंदक को इसलिए हितकारी कहा है क्योंकि वो हमारी बुराइयों को उजागर करते हैं और हम उन्हें दूर करते चले जाते हैं। इस तरह हमारा स्वभाव निर्मल हो जाता है। लेकिन आज के दौर में दुर्भावना रखकर निंदा करने वालों की संख्या ज्यादा हो गई है। ऐसे लोग हमारी बुराईयों को उजागर नहीं करते बल्कि हमारी खूबियों को छिपाकर मन में दुर्भावना रखते हुए हमारी निंदा करते हैं। इन लोगों से दूर रहने में ही भलाई है। अगर इनको साथ रखा तो ये हमारा मनोबल तोड़कर रख देंगे। हमें नकारा साबित करने की कोशिश करेंगे हमारे आत्मविश्वास को डगमगा देंगे। ये दुर्भावना रखकर निंदा करने वाले लोग अपने विरोधियों को निपटाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। उसके सारे अवसर या तो खत्म कर देते हैं या छीन लेते हैं। ये लोग हद दर्जे के मतलबी इंसान होते हैं। जिस से मतलब निकालना हो उसकी झूठी तारीफों के पुल बाँधते हैं। उसकी खूब चापलूसी करते हैं उसे महान सिद्ध कर देते हैं और समाज में एक भ्रम की स्थिति पैदा कर देते हैं। ये ग्रुप बनाने में माहिर होते हैं। जो इनके गुट में शामिल हो जाता है ये उसके हर ऐब ढँक लेते हैं। उसे स्थापित करने के हर स...

कहानी: बकरी

वनक्षेत्र के समीप स्थित गाँव खुशामदा के बकरी पालक रमणलाल ने इस बार के पशु मेले में पाँच लाख रुपये के बकरे बेचे थे। दो महीने पहले वो तीन लाख रुपये की बकरियाँ बेच चुका था इसके अलावा हर महीने वो चालीस हज़ार रुपये का बकरी का दूध भी बेच देता था। उसने गाँव में पक्का मकान बनवा लिया था और अच्छे से अपना जीवन यापन कर रहा था। जबकि दूसरी और उसका पड़ोसी किसान ओम प्रकाश दस एकड़ का भूमि स्वामी होने के बाद भी गले-गले तक कर्ज में डूबा हुआ था। दो लाख रुपये कर्ज तो रमणलाल ने भी उसे दे रखा था। रमणलाल के पास आठ साल पहले कुछ नहीं था। वो अत्यंत गरीब खेतिहर मजदूर था। महीने में कभी बीस दिन तो कभी दस दिन ही उसे काम मिलता था। जिसमें उसका मुश्किल से गुजर बसर होता था। रमणलाल ने तब गाँव के किसान हेमराज के यहाँ कुआँ की खुदाई के कार्य में मजदूरी की थी उसके एक हज़ार रुपये बकाए थे। वो अपने रुपये का तकाजा करने हेमराज के पास गया था। हेमराज को उदास देखकर उसने कारण पूछा तो हेमराज ने दौखक होकर कहा कि बच्चे को बकरी का दूध पिलाने का परामर्श वैद्य जी ने दिया था। उसके लिए मैं बाजार से बकरी लाया था जो दो चार दिन में जनने वाली थी...