सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कहानी: दूसरी पत्नी

गाँव की सीधी सरल स्वभाव की पत्नी शीला को छोड़कर सुधीर ने शहर की चंचल चपल लकड़ी रिया से शादी की थी जिसने उसे पूरी तरह बर्बाद कर दिया था रिया उसे छोड़कर अपने प्रेमी के साथ रह रही थी उसने चालीस लाख रुपये सुधीर से कोर्ट में केस दायर कर झूठे आरोप लगाकर वसूल कर ,विए थे तथा हर महीने बीस हज़ार रुपये का गुजारा मत्ता ले र रही थी वो सुधीर को दो बार गुंडों से बुरी तरह पिटवा भी चुकी थी तथा धमकियाँ देती रहती थी की तेरी सरकारी नौकरी खा जाऊँगी एक दिन देखना तेरे हाथ पैर तुड़वाकर तुझे दर दर भिखारी बनाकर ही दम लंगी सुधीर गहरे तनाव में जिंदगी जी रहा था दूसरी ओर शीला महिला बाल विकास विभाग में सुपर वायजर बन गई थी उसकी शादी बहुत अच्छे लड़केसोमेश से हुई थी और सुखपूर्वक रह रही थी उसका दो साल का बेटा अंकुर था सुधीर के पास सिवाय पछतावा और दुख कू कुछ नहीं बचा था।
सुधीर गाँव का रहने वाला था उसने बी एस सी कृषि में की थी तथा कृषि विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत था उसकी शादी शीला से उसके पिता के जोर देने पर हुई थी शीला आठवीं तक पढ़ी थी वो देखने में सुंदर सुशील थी सरल,स्वभाव की थी तथा पति का बहुत खूयाल रखती थी पर सुधीर को वो बिल्कुल पसंद नहीं थी वो शीला से ठीक से बात तक नहीं करता था न उसे कहीं अपने साथ ले जाता था उसका अपमान करता था फिर भी शीला उसे बहुत चाहती थी तथा उसका बड़ा खयाल रखती थी । सुधीर को शहर की चंचल चपल लड़की चाहिए थी। एक बार वो शीला को मायके छोड़ने गया तो फिर कभी लेने नहीं नहीं आया , शीला ने पढ़ाई पर ध्यान देना शुरू कर दिया अभी उसकी उम्र उन्नीस साल की थी उसने दसवीं की परीक्षा अच्छे अंकों से पास कर ली इक्कीस साल की उम्र में हायर सेकेण्डरी और चौबीस साल की उम्र में ग्रेज्यूएशन कर लिया था तथा पच्चीस साल की उम्र में वह सरकारी महिला बाल विकास विभाग में सुपर वायजर बन गई थी इसका पता सुधीर को नहीं था क्योंकि सुधीर उससे बहुत पहले ही तलाक ले चुका था उससे तलाक लेने के बाद सुधीर ने अपने मन की मर्जी से चंचल चपल शहर की लड़की रिया से शादी कर ली थी जो उसके जीवन की सबसे बडी भूल साबित हुई शादी के पहले जो आदत उसकी अच्छी लगती थीं वे बुरी लगने लगी थीं उसकी जुआ खेलने की लत थी वो ड्रिंक करती थी उसके बहुत सारे पुरुष मित्र,थे जिन्हें वो अपने घर पर बुलाती थी तथा उनके साथ पार्टी करती थी सुधीर के सारे पैसे उड़ा देती थी इसके बाद भी वो अपने दोस्तों के साभने सुधीर का अपमान करती थी उसे जलील करने में रिया को मजा आता था । दूसरी ओर जब शीला की नौकरी लग गई तो वो एक मीटिंग में शामिल होने विकास ख॔ड कार्यालय गई वहाँ उसकी पहचान विकास खण्ड अधिकारी सोमेश से हुई धीरे धीरे उनमें निकटता बढ़ती चली गई और एक दिन सोमेश से उससे विवाह का प्रस्ताव रख दिया तब शीला ने अपनी आप बीती उसे बताई सुनकर सोमेश ने कहा मैं ऐसा नहीं हूँ मुझे तुम पसंद हो और मै तुम्हें हमेशा खुश रखूँगा इस तरह उनकी शादी हो गई थी इस शादी से दोनों खुश थे। जबकी सुधीर रिया के साथ नारकीय जिंदगी जी रहा था आखिर रिया ने उसे इतना मजबूर कर दिया कि सुधीर को उसे छोड़ना पड़ा रिया ने उस पर कई झूठे आरोप लगाकर केस लगा दिया था सुधीर को पूरी तरह बर्बाद कर देने के बाद भी रिया को तसल्ली नहीं मिली थी।


*****
रचनाकार
प्रदीप कश्यप

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

व्यंग्य : जीते जी रोटी को तरसाया मरने के बाद श्राद्ध

आज कल सोलह श्राद्ध का समय चल रहा है कई जगह पर श्राद्ध के आयोजन हो रहे हैं बहुत सारे लोगों को भोजन कराया जा रहा है अपने पितरों के श्राद्ध में लोग हज़ारों रुपये भी खर्च कर रहे हैं उनमें कुछ तो ऐसे हैं जिन्होंने जीते जी अपने बूढ़े माँ बाप की खबर तक नहीं ली और अब उनके मरने पर उनके श्राद्ध पर बड़ा आयोजन कर रहे हैं उनकी तस्वोर पर माला चढ़ा रहे हैं। ऐसे लोगों में शहर के रविकांत जी भी हैं उन्होंने अपने स्वर्गीय माता पिता की तिथि पर भव्य आयोजन किया था खूब पकवान खिलाए गए थे खूब दान किया गया था पर उन्होंने अपने माता पिता को जीते जी बहुत दुख दिए थे। उनके पिताजी सत्तासी वर्ष के थे माँ पिच्यासी वर्ष की दोनों अपने पुराने घर में रहते थे उनका बेटा रविकांत उनकी कभी खोज खबर नहीं लेता था बेटी विदेश में दामाद के साथ रह रही थी। वे दोनों ही एक दूसरे का ख्याल रख रहे थे एक दिन रविकांत जी के पिताजी का दुखद निधन हो गया तब रविकाँत घर?आया पिताजी की उत्तर क्रिया करने के बाद चला गया रविकाँत की माँ अकेली रह गई थीं वे सीधी सरल थी जबकि बेटा बहू चपल चालाक बेटे बहू ने बातों में लेकर उनकी सारे सोने चाँदी के जे...

दुर्भावना रखकर निंदा करने वाले लोग (व्यंग्य)

कबीर जी ने निंदक को इसलिए हितकारी कहा है क्योंकि वो हमारी बुराइयों को उजागर करते हैं और हम उन्हें दूर करते चले जाते हैं। इस तरह हमारा स्वभाव निर्मल हो जाता है। लेकिन आज के दौर में दुर्भावना रखकर निंदा करने वालों की संख्या ज्यादा हो गई है। ऐसे लोग हमारी बुराईयों को उजागर नहीं करते बल्कि हमारी खूबियों को छिपाकर मन में दुर्भावना रखते हुए हमारी निंदा करते हैं। इन लोगों से दूर रहने में ही भलाई है। अगर इनको साथ रखा तो ये हमारा मनोबल तोड़कर रख देंगे। हमें नकारा साबित करने की कोशिश करेंगे हमारे आत्मविश्वास को डगमगा देंगे। ये दुर्भावना रखकर निंदा करने वाले लोग अपने विरोधियों को निपटाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। उसके सारे अवसर या तो खत्म कर देते हैं या छीन लेते हैं। ये लोग हद दर्जे के मतलबी इंसान होते हैं। जिस से मतलब निकालना हो उसकी झूठी तारीफों के पुल बाँधते हैं। उसकी खूब चापलूसी करते हैं उसे महान सिद्ध कर देते हैं और समाज में एक भ्रम की स्थिति पैदा कर देते हैं। ये ग्रुप बनाने में माहिर होते हैं। जो इनके गुट में शामिल हो जाता है ये उसके हर ऐब ढँक लेते हैं। उसे स्थापित करने के हर स...

कहानी: बकरी

वनक्षेत्र के समीप स्थित गाँव खुशामदा के बकरी पालक रमणलाल ने इस बार के पशु मेले में पाँच लाख रुपये के बकरे बेचे थे। दो महीने पहले वो तीन लाख रुपये की बकरियाँ बेच चुका था इसके अलावा हर महीने वो चालीस हज़ार रुपये का बकरी का दूध भी बेच देता था। उसने गाँव में पक्का मकान बनवा लिया था और अच्छे से अपना जीवन यापन कर रहा था। जबकि दूसरी और उसका पड़ोसी किसान ओम प्रकाश दस एकड़ का भूमि स्वामी होने के बाद भी गले-गले तक कर्ज में डूबा हुआ था। दो लाख रुपये कर्ज तो रमणलाल ने भी उसे दे रखा था। रमणलाल के पास आठ साल पहले कुछ नहीं था। वो अत्यंत गरीब खेतिहर मजदूर था। महीने में कभी बीस दिन तो कभी दस दिन ही उसे काम मिलता था। जिसमें उसका मुश्किल से गुजर बसर होता था। रमणलाल ने तब गाँव के किसान हेमराज के यहाँ कुआँ की खुदाई के कार्य में मजदूरी की थी उसके एक हज़ार रुपये बकाए थे। वो अपने रुपये का तकाजा करने हेमराज के पास गया था। हेमराज को उदास देखकर उसने कारण पूछा तो हेमराज ने दौखक होकर कहा कि बच्चे को बकरी का दूध पिलाने का परामर्श वैद्य जी ने दिया था। उसके लिए मैं बाजार से बकरी लाया था जो दो चार दिन में जनने वाली थी...