सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कहानी: जिम्मेदारी

मनोज की उम्र अभी बीस वर्ष की भी नहीं हुई थी और वो परिवार की पूरी जिम्मेदारी निभा रहा था पिछले महीने ही उसने अपनी बड़ी बहन तेइस वषीया सुमन की शादी की थी जिसमें खूब दहेज दिया था मनोज के पिताजी शंकर लाल का निधन डेढ़  वर्ष पूर्व  एक सड़क दुर्घटना में हो गया था था तब मनोज की उम्र अठारह साल की थी ।  उसने इस उम्र में  ही अपने परिवार का सारा बोझ अपने कंधे पर ले लिया था।
मनोज के पिता शंकरलाल लोडिंग ऑटो चलाते थे उन्होंने दीपावली पर एक और लोडिंग ऑटो खरीदा था उसका कारण यह था कि मनोज तीन साल से लगातार नवमी कक्षा में फेल हो रहा था चौथे साल उसे स्कूल से निकाल दिया गया था। स्कूल से निकाले जाने से शंकर लाल मनोज पर खूब गुस्सा हुए तो मनोज ने भी कह दिया कि पढ़ना लिखना अपने बस का नहीं है। आप तो हमें  कहीं काम पर लगा दो। शंकरलाल जी को मनोज की बात कुछ जमी  और उन्होंने दीपावली पर एक और लोडिंग ऑटो खरीद लिया तथा एक सप्ताह में मनोज को ऑटो चलाना सिखा दिया । इस पर शंकरलाल बोले कि जब तू एक हफ्ते में अच्छी तरह लोढिंग ऑटो चलाना सीख सकता है तो पढाई में इतना फिसड्डी क्यों है मनोज ने इसका कोई जवाब नहीं दिया । इसके बाद मनोज ने भी ऑटो चलाना शुरू कर दिया था अभी उसे  लोडिंज ऑटो चलाते  हुए सिर्फ दो दैन ही हुए थे कि  रात को तीन बजे  पुलिस का फोन आया  पुलिस ने फोन पर बताया कि शंकरलाल का एक्सीडेन्ट हो गया है सीधे सरकारी अस्पताल आ जाओ। यह सब घबराते हुए जब अस्पताल पहुँचे तो  पता चला कि  उनकी मृत्यू तो ऑन स्पॉट ही हो गई थी शंकर,लाल जी का एक्सीडेन्ट हाई वे पर नहीं हुआ था वे  नगर से बारह किलोमीटर दंर स्थित ग्राम खजूरिया में लोडिंग ऑटो माल भरकर लाए थे माल खाली कर के वे वापस लौट रहे थे रात के बारह बज रहे थे । तभी यह दुर्घटना हुई  जिस वाहन ने उन्हें टक्कर मारी उसका पता नहीं चल सका लेकिन इससे लोडिंग ऑटो पलटकर  पुल के नीचे पन्द्रह फीट गहराई में गिर गया था । पूरे एक घंटे तक वो  ऐसे ही पड़ा रहा रात के एक बजे कीसी ने पुलिस को सूचना दी तब पुलिस आई तथा उसे अस्पताल ले गई जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया मनोज ने अपने पिता की मृत देह देखी तो  उसे चक्कर आ गए उसकी मम्मी पछाड़ खाकर गिर पड़ी  मनोज की बहन सुमन 
रोने लगी।  सुब्ह पोस्ट मार्टम के बाद  दिन के ग्यारह बजे मनोज ने श्मशान  में पिताजी की मृत देह का दाह संस्कार कर दिया।  शंकर लाल के अंतिम संस्कार में बहुत लोग  शामिल थे पिताडी की तेरहवीं तक घर में रिश्तेदार रहे लोगों का  आना जाना लगा रहा सब उसे खूब दिलासा देते रहे कइयों ने हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया  लेकिन तेरहवीं के बाद सारे  बंधु बांधव और रिश्तेदार चले गए फिर किसी ने उन्हें मुड़कर भी नहीं देखा कि वे किस हाल में रह रहे हैं ।  शंकरलाल जी का लोडिंग ऑटो तो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था जो  थाने में खड़ा था।  पिताजी ने जो नया ऑटो खरीदा था  उसे लेकर जब मनोज काम पर जाने लगा तो उसकी मम्मी ममता की आँखों में आँसू आ गए वे बोलीं बेटा मत जा हम ये लोडिंग ऑटो बेच देंगे ओर कोई दूसरा काम धंधा कर के अपना  जीवन यापन कर लेंगे पर मनोज नहीं माना तथा लोडिंग ऑटो लेकर चला गया  फिर  रात को साढ़े आठ बजे  घर आया तब ममता की जान में जान आई। धीरे धीरे सब कुछ सामान्य हो गया  पिताजी की कमी तो कोई पूरा नहीं कर सकता था  मगर मनोज ने घर की व्यवस्था अच्छी तरह सँभाल ली थी। शंकरलाल ने  अपने जीवित रहते इतना बड़ा घर बनवा लिया था जिसमें उसके परिवार के साथ तीन किरायेदार भी रह रहे थे।  घर में नगद धन राशि की कमी थी  पर प्रापर्टी खूब थी  वो परिवार को  अच्छी संपत्ति देकर गया था। जबकि शंकर लाल इस शहर में अपने गाँव बिशन खेड़ा से आया था  तब मनोज गोद में था और  उसकी बहन सुमन  पाँच साल  की थी  शंकरलाल ने किराये से मकान ले लिया था  तथा ठेले पर सब्जी रखकर बेचना शुरू किया था।  शंकर लाल ने हर तरह का काम धंधा  किया था । और  पाइ पाइ जोड़कर कुछ रुपये इकठ्ठे किए थे।  जिस से लोडिंग  ऑटो खरीदा था।  शंकर लाल ने अनथक श्रम करके  परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत की थी।  और अंत में दुर्घटना से दुनिया छोड़कर चला गया था।  तभी से मनोज लोडिंग ऑटो चला रहा था । जिसकी कमाई से वो अपनी बड़ी बहन की शादी संपन्न करा सका था।


*****
रचनाकार
प्रदीप कश्यप

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

व्यंग्य : जीते जी रोटी को तरसाया मरने के बाद श्राद्ध

आज कल सोलह श्राद्ध का समय चल रहा है कई जगह पर श्राद्ध के आयोजन हो रहे हैं बहुत सारे लोगों को भोजन कराया जा रहा है अपने पितरों के श्राद्ध में लोग हज़ारों रुपये भी खर्च कर रहे हैं उनमें कुछ तो ऐसे हैं जिन्होंने जीते जी अपने बूढ़े माँ बाप की खबर तक नहीं ली और अब उनके मरने पर उनके श्राद्ध पर बड़ा आयोजन कर रहे हैं उनकी तस्वोर पर माला चढ़ा रहे हैं। ऐसे लोगों में शहर के रविकांत जी भी हैं उन्होंने अपने स्वर्गीय माता पिता की तिथि पर भव्य आयोजन किया था खूब पकवान खिलाए गए थे खूब दान किया गया था पर उन्होंने अपने माता पिता को जीते जी बहुत दुख दिए थे। उनके पिताजी सत्तासी वर्ष के थे माँ पिच्यासी वर्ष की दोनों अपने पुराने घर में रहते थे उनका बेटा रविकांत उनकी कभी खोज खबर नहीं लेता था बेटी विदेश में दामाद के साथ रह रही थी। वे दोनों ही एक दूसरे का ख्याल रख रहे थे एक दिन रविकांत जी के पिताजी का दुखद निधन हो गया तब रविकाँत घर?आया पिताजी की उत्तर क्रिया करने के बाद चला गया रविकाँत की माँ अकेली रह गई थीं वे सीधी सरल थी जबकि बेटा बहू चपल चालाक बेटे बहू ने बातों में लेकर उनकी सारे सोने चाँदी के जे...

दुर्भावना रखकर निंदा करने वाले लोग (व्यंग्य)

कबीर जी ने निंदक को इसलिए हितकारी कहा है क्योंकि वो हमारी बुराइयों को उजागर करते हैं और हम उन्हें दूर करते चले जाते हैं। इस तरह हमारा स्वभाव निर्मल हो जाता है। लेकिन आज के दौर में दुर्भावना रखकर निंदा करने वालों की संख्या ज्यादा हो गई है। ऐसे लोग हमारी बुराईयों को उजागर नहीं करते बल्कि हमारी खूबियों को छिपाकर मन में दुर्भावना रखते हुए हमारी निंदा करते हैं। इन लोगों से दूर रहने में ही भलाई है। अगर इनको साथ रखा तो ये हमारा मनोबल तोड़कर रख देंगे। हमें नकारा साबित करने की कोशिश करेंगे हमारे आत्मविश्वास को डगमगा देंगे। ये दुर्भावना रखकर निंदा करने वाले लोग अपने विरोधियों को निपटाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। उसके सारे अवसर या तो खत्म कर देते हैं या छीन लेते हैं। ये लोग हद दर्जे के मतलबी इंसान होते हैं। जिस से मतलब निकालना हो उसकी झूठी तारीफों के पुल बाँधते हैं। उसकी खूब चापलूसी करते हैं उसे महान सिद्ध कर देते हैं और समाज में एक भ्रम की स्थिति पैदा कर देते हैं। ये ग्रुप बनाने में माहिर होते हैं। जो इनके गुट में शामिल हो जाता है ये उसके हर ऐब ढँक लेते हैं। उसे स्थापित करने के हर स...

कहानी: बकरी

वनक्षेत्र के समीप स्थित गाँव खुशामदा के बकरी पालक रमणलाल ने इस बार के पशु मेले में पाँच लाख रुपये के बकरे बेचे थे। दो महीने पहले वो तीन लाख रुपये की बकरियाँ बेच चुका था इसके अलावा हर महीने वो चालीस हज़ार रुपये का बकरी का दूध भी बेच देता था। उसने गाँव में पक्का मकान बनवा लिया था और अच्छे से अपना जीवन यापन कर रहा था। जबकि दूसरी और उसका पड़ोसी किसान ओम प्रकाश दस एकड़ का भूमि स्वामी होने के बाद भी गले-गले तक कर्ज में डूबा हुआ था। दो लाख रुपये कर्ज तो रमणलाल ने भी उसे दे रखा था। रमणलाल के पास आठ साल पहले कुछ नहीं था। वो अत्यंत गरीब खेतिहर मजदूर था। महीने में कभी बीस दिन तो कभी दस दिन ही उसे काम मिलता था। जिसमें उसका मुश्किल से गुजर बसर होता था। रमणलाल ने तब गाँव के किसान हेमराज के यहाँ कुआँ की खुदाई के कार्य में मजदूरी की थी उसके एक हज़ार रुपये बकाए थे। वो अपने रुपये का तकाजा करने हेमराज के पास गया था। हेमराज को उदास देखकर उसने कारण पूछा तो हेमराज ने दौखक होकर कहा कि बच्चे को बकरी का दूध पिलाने का परामर्श वैद्य जी ने दिया था। उसके लिए मैं बाजार से बकरी लाया था जो दो चार दिन में जनने वाली थी...