सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कहानी: छोटी सी दुकान

राजेन्द्र की बस स्टैण्ड पर चाय समोसा पोहा जलेबी की छोटी सी दुकान थी। इस दुकान को खोले हुए उसे पाँच वर्ष ही हुए थे पर इस दुकान ने उसे गरीबी तथा बेरोजगारी से उबार दिया था। उसकी शादी हो गई थी और वो दो बच्चों का पिता भी बन गया था।
राजेन्द्र के पिता रमेश कृषि विभाग में क्लर्क थे। वे सात साल पहले रिटायर हुए थे यह बात तभी की है। तब नगरपालिका ने बस स्टैण्ड से अतिक्रमण हटाया था। उससे जो जगह निकली थी उस पर नगर पालिका ने दुकानें बनवाईं थीं। दुकानें तैयार होने के बाद उनकी नीलामी की तारीख नगर पालिका ने निर्धारित की थी। उस नीलामी में हिस्सा लेने के लिए रमेश जी भी पहुँच गए थे। इसकी सूचना उन्होंने किसी को भी नहीं दी थी। सारी दुकाने नीलाम होती जा रही थीं। उन दुकानों में एक आठ बाई आठ फुट की सबसे छोटी दुकान भी थी जिसे लेने में किसी की रूचि नहीं थी। उसे रमेश जी ने तीन लाख रुपये में ले लिया था। जब यह ख़बर रमेश जी ने घर पर सुनाई तो सब उन पर बहुत नाराज हुए। पत्नी बोली कौन चलाएगा वो दुकान रिटायरमेन्ट के तीन लाख रुपये बर्बाद कर दिए इससे अच्छा तो घर की मरम्मत ही करा लेते। इस बुढ़ापे में आप क्या दुकान चलाएँगे। रमेश जी ने राजेन्द्र की तरफ देखा तो राजेन्द्र बोला मैं दुकान नहीं चलाने वाला मैंने बी कॉम किया है। और मैं भी आगे चलकर नौकरी ही करूँगा। रमेश जी घर का रुख देखकर जरा भी विचलित नहीं हुए। उन्होंने दुकान हैण्डओवर ली तथा उसमें ताला लगा दिया। अब राजेन्द्र को नौकरी की तलाश थी। नौकरी की तलाश में वो पूरे दो साल भटका लेकिन उसे छोटी मोटी नौकरी तक नहीं मिली। पिताजी की पेन्शन से मुश्किल से घर का गुजारा चल रहा था। राजेन्द्र की जेब में तो एक रुपया भी नहीं था। ऐसी स्थिति में नुक्कड़ पर रहने वाले हलवाई जगत मामा ने राजेन्द्र से कहा कि चाँदपुर गाँव में वार्षिक मेला लग रहा है जो पूरे पाँच दिन चलेगा। पाँच दिन के मैं तुम्हें पूरे ढाई हजार रुपये दूँगा अगर तुम मेरे साथ काम करना पसंद करोगे तो। तुम्हें लेबर की तरह काम नहीं करना है बस काउण्टर पर बैठकर रुपये पैसे का हिसाब रखना है। राजेन्द्र यह जानकर काम करने को तैयार हो गया तथा मामा के साथ मेले में आ गया। मेले में मामा ने होटल खोली थी। इन पाँच दिनों में राजेन्द्र का नजरिया पूरी तरह बदल चुका था। पाँच दिनों में मामा ने अच्छा रुपया कमाया था। मेले में ही राजेन्द्र की मामा की दुकान के हलवाई सोहन से बात हुई तो उसने कहा मामा मुझे एक दिन काम करने के महज तीन सौ रुपये देते हैं जिससे उनका परिवार मुश्किल से चल रहा था। अगर आपकी नजर में कोई कहीं नौकरी हो तो बताना। अचानक राजेन्द्र के मन में विचार आया और उसने हाँ कह दी थी। कहा था अपनी बस स्टैण्ड पर एक छोटी सी दुकान है उसमें काम करना है। सोहन ने कहा तो ठीक है। और मेले से आते ही राजेन्द्र ने बस स्टेण्ड स्थित दुकान की साफ सफाई की और वो दुकान खोल ली थी। सोहन शुरू से ही दुकान में हलवाई का काम कर रहा था।



******
रचनाकार
प्रदीप कश्यप

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

व्यंग्य : जीते जी रोटी को तरसाया मरने के बाद श्राद्ध

आज कल सोलह श्राद्ध का समय चल रहा है कई जगह पर श्राद्ध के आयोजन हो रहे हैं बहुत सारे लोगों को भोजन कराया जा रहा है अपने पितरों के श्राद्ध में लोग हज़ारों रुपये भी खर्च कर रहे हैं उनमें कुछ तो ऐसे हैं जिन्होंने जीते जी अपने बूढ़े माँ बाप की खबर तक नहीं ली और अब उनके मरने पर उनके श्राद्ध पर बड़ा आयोजन कर रहे हैं उनकी तस्वोर पर माला चढ़ा रहे हैं। ऐसे लोगों में शहर के रविकांत जी भी हैं उन्होंने अपने स्वर्गीय माता पिता की तिथि पर भव्य आयोजन किया था खूब पकवान खिलाए गए थे खूब दान किया गया था पर उन्होंने अपने माता पिता को जीते जी बहुत दुख दिए थे। उनके पिताजी सत्तासी वर्ष के थे माँ पिच्यासी वर्ष की दोनों अपने पुराने घर में रहते थे उनका बेटा रविकांत उनकी कभी खोज खबर नहीं लेता था बेटी विदेश में दामाद के साथ रह रही थी। वे दोनों ही एक दूसरे का ख्याल रख रहे थे एक दिन रविकांत जी के पिताजी का दुखद निधन हो गया तब रविकाँत घर?आया पिताजी की उत्तर क्रिया करने के बाद चला गया रविकाँत की माँ अकेली रह गई थीं वे सीधी सरल थी जबकि बेटा बहू चपल चालाक बेटे बहू ने बातों में लेकर उनकी सारे सोने चाँदी के जे...

दुर्भावना रखकर निंदा करने वाले लोग (व्यंग्य)

कबीर जी ने निंदक को इसलिए हितकारी कहा है क्योंकि वो हमारी बुराइयों को उजागर करते हैं और हम उन्हें दूर करते चले जाते हैं। इस तरह हमारा स्वभाव निर्मल हो जाता है। लेकिन आज के दौर में दुर्भावना रखकर निंदा करने वालों की संख्या ज्यादा हो गई है। ऐसे लोग हमारी बुराईयों को उजागर नहीं करते बल्कि हमारी खूबियों को छिपाकर मन में दुर्भावना रखते हुए हमारी निंदा करते हैं। इन लोगों से दूर रहने में ही भलाई है। अगर इनको साथ रखा तो ये हमारा मनोबल तोड़कर रख देंगे। हमें नकारा साबित करने की कोशिश करेंगे हमारे आत्मविश्वास को डगमगा देंगे। ये दुर्भावना रखकर निंदा करने वाले लोग अपने विरोधियों को निपटाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। उसके सारे अवसर या तो खत्म कर देते हैं या छीन लेते हैं। ये लोग हद दर्जे के मतलबी इंसान होते हैं। जिस से मतलब निकालना हो उसकी झूठी तारीफों के पुल बाँधते हैं। उसकी खूब चापलूसी करते हैं उसे महान सिद्ध कर देते हैं और समाज में एक भ्रम की स्थिति पैदा कर देते हैं। ये ग्रुप बनाने में माहिर होते हैं। जो इनके गुट में शामिल हो जाता है ये उसके हर ऐब ढँक लेते हैं। उसे स्थापित करने के हर स...

कहानी: बकरी

वनक्षेत्र के समीप स्थित गाँव खुशामदा के बकरी पालक रमणलाल ने इस बार के पशु मेले में पाँच लाख रुपये के बकरे बेचे थे। दो महीने पहले वो तीन लाख रुपये की बकरियाँ बेच चुका था इसके अलावा हर महीने वो चालीस हज़ार रुपये का बकरी का दूध भी बेच देता था। उसने गाँव में पक्का मकान बनवा लिया था और अच्छे से अपना जीवन यापन कर रहा था। जबकि दूसरी और उसका पड़ोसी किसान ओम प्रकाश दस एकड़ का भूमि स्वामी होने के बाद भी गले-गले तक कर्ज में डूबा हुआ था। दो लाख रुपये कर्ज तो रमणलाल ने भी उसे दे रखा था। रमणलाल के पास आठ साल पहले कुछ नहीं था। वो अत्यंत गरीब खेतिहर मजदूर था। महीने में कभी बीस दिन तो कभी दस दिन ही उसे काम मिलता था। जिसमें उसका मुश्किल से गुजर बसर होता था। रमणलाल ने तब गाँव के किसान हेमराज के यहाँ कुआँ की खुदाई के कार्य में मजदूरी की थी उसके एक हज़ार रुपये बकाए थे। वो अपने रुपये का तकाजा करने हेमराज के पास गया था। हेमराज को उदास देखकर उसने कारण पूछा तो हेमराज ने दौखक होकर कहा कि बच्चे को बकरी का दूध पिलाने का परामर्श वैद्य जी ने दिया था। उसके लिए मैं बाजार से बकरी लाया था जो दो चार दिन में जनने वाली थी...