सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कहानी: चुनौतियों भरी नौकरी

सुरेश सुदूर सतपुड़ा के सघन एवं दुर्गम जंगल के बीच में स्थित आदिवासियों के गाँव दुरगाँव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गणित के शिक्षक के पद पर कार्यरत था उस गाँव तक जाने का रास्ता बहुत कठिन था बीच में नर्मदा नही पड़ती थी उसे पार करने के बाद सतपुड़ा पर्वत श्रृखला का एक दुर्गम पहाड़ पड़ता था इसके बाद पाँच किलोमीटर का घना जंगल तब कहीं दुरगाँव नजर आता था सबसे ज्यादा परेशानी बरसात में होती थी। सुरेश की पत्नी सुनीता गाँव के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में नर्स के पद पर कार्यरत थी। जो उस केन्द्र की सर्वेसवा थी कहने को तो उस केन्द्र पर,एक डॉक्टर का पद भी स्वीकृत था उस केन्द्र पर दस का स्टॉफ स्वीकृत था मगर सुनीता अकेली उस केन्द्र पर विगत चार वर्षों से नर्स के पद पर कार्यरत थी।
सुरेश के हायर सेकेण्डरी स्कूल में चौदह पद थे जिनमें एक शिक्षक प्राथमिक में एक माध्यमिक में तथा एक हायर,सेकेण्री में पदस्थ था तीन शिक्षकों के ऊपर दो सौ छात्रों को शिक्षा प्रदान करने की जिम्मेदारी थी सुरेश के पास प्रभारी प्राचार्य के पद का भार भी था। उधर सुनीता भी स्वास्थ्य केन्द्र पर दिन भर व्यस्त रहती थी । सुरेश की सात वर्ष पूर्व दुरगाँव में पहली पदस्थापना हुई थी उसकी नौकरी की शुरूआत दुरगाँव से ही हुई थी । सुरेश एक ईमानदार एवं सीधे सरल स्वभाव का इंसान था उस समय सुरेश की शादी नहीं हुई थी । तीन वर्ष तक सुरेश दुरगाँव में आदिवासियों के बीच अकेला रहा था गाँव आधुनिक सुविधा साधनों से वंचित था उस गाँव में पहुँचने पर ऐसा लगता था जैसे आदिम युग में आ गए हों। सुरेश ने गाँव वालों को जीने के लिए घोर,संघर्ष करते हुए देखा था उसके सामने कई मौतें इस कारण हुई थीं क्योंकि उन्हें समय पर चिकित्सा नहीं मिली थी बारिश में गाँव के लोग मरीज को खाट पर लिटाकर तथा खाट को अपने कंधे पर रखकर बीस किलोमीटर दूर स्थित कस्बे में आते थे तब कहीं मरीज का इलाज हो पाता था सुरेश ने एक साल,तक तो यह देखा फिर गर्मियों की छुट्टी में प्राथमिक चिकित्सा का तीन महीने का कोर्स किया तथा एक निजी अस्पताल में इसकी प्रेक्टिस भी की इस बार की बरसात शुरू होने के पूर्व सुरेश अपना कोर्स पूरा करके गाँव में आ गया था बारिश में बीमारियों का अधिक प्रकोप रहता था सुरेश ने क्लीनिक खोल लिया था जिसमें वो सुब्ह शाम बैठकर मरीजों का इलाज करने लगा था। स्कूल के समय के बाद वो मरीजों का इलाज करने में व्यस्त हो जाता था। गाँव वाले उसका बहुत सम्मान करने लगे थे इस बारिश में सुरेश ने इलाज के अभाव में एक भी मौत नहीं होने दी थी। दो वर्ष तक सुरेश ने गाँव वालों की चिकित्सा की फिर उसकी शादी सुनीता से हो गई सुनीता ने नर्सिंग में बी एस सी की थी । सुरेश शादी के बाद सुनीता को दुरगाँव ले आया था यहाँ आकर सुरेश के क्लीनिक को सुनीता ने सम्हाल लिया था गाँव की महिलाओं को सुनीता के आने से इलाज की सुविधा मिल गई थी। सुनीता ने नर्स के पद के लिए स्वास्थ्य विभाग में आवेदन किया था। जिसमें उसका चयन हो गया था सुनीता ने अपनी स्वेच्छा से दुरगाँव के प्राथमिक स्वास्थ्त केन्द्र में अपनी पदस्थापना कराई थी उस स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से कोई स्टॉफ नहीं था सुनीता की पदष्थापना से केन्द्र खुलने लगा था तथा ग्रामीढों को इलाज की सुविधा मिलने लगी थी सुनीता केन्द्र,के परिसर में बने सरकारी आवास में रह रही थी सुरेश भी उसके साथ वहीं रहने लगा था सुरेश भी मरीजों के इलाज में सुनीता की पूरी सहायता कर रहा था। गाँव के लोग अत्यंत गरीब थे सुनीता और सुरेश उनकी निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे थे यही कारण था कि पूरा गाँव उनका सच्चे दिल से सम्मान करता था उनके लिए सबसे बड़ी यही खुशी थी और,यह सबसे बड़ा सम्मान भी था उनके पास दूर दूर से लोग अपना इलाज कराने आते थे और ठीक होकर उन्हें दुआएँ देकर जाते थे सुनीता तो महानगर में पली बढ़ी थी सुरेश की शिक्षा भी शहर में ही हुई थी दोनों पति पत्नी शहर के निवासी होने के बावजूद दुरगाँव जैसे दुर्गम गाँव में रहते हुए अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए अपनी नौकरी कर रहे थे तथा अपनी नौकरी से संतुष्ट भी थे आज उन्होंने दुरगाँव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कराया था जिसमें शहर,के एक बड़े निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने दिनभर रहकर मरीजों का निशुल्क इलाज किया था। इस आयोजन से सुनीता और सुरेश को असीम सुख की प्राप्ति हुई थी।


*****
रचनाकार
प्रदीप कश्यप

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

व्यंग्य : जीते जी रोटी को तरसाया मरने के बाद श्राद्ध

आज कल सोलह श्राद्ध का समय चल रहा है कई जगह पर श्राद्ध के आयोजन हो रहे हैं बहुत सारे लोगों को भोजन कराया जा रहा है अपने पितरों के श्राद्ध में लोग हज़ारों रुपये भी खर्च कर रहे हैं उनमें कुछ तो ऐसे हैं जिन्होंने जीते जी अपने बूढ़े माँ बाप की खबर तक नहीं ली और अब उनके मरने पर उनके श्राद्ध पर बड़ा आयोजन कर रहे हैं उनकी तस्वोर पर माला चढ़ा रहे हैं। ऐसे लोगों में शहर के रविकांत जी भी हैं उन्होंने अपने स्वर्गीय माता पिता की तिथि पर भव्य आयोजन किया था खूब पकवान खिलाए गए थे खूब दान किया गया था पर उन्होंने अपने माता पिता को जीते जी बहुत दुख दिए थे। उनके पिताजी सत्तासी वर्ष के थे माँ पिच्यासी वर्ष की दोनों अपने पुराने घर में रहते थे उनका बेटा रविकांत उनकी कभी खोज खबर नहीं लेता था बेटी विदेश में दामाद के साथ रह रही थी। वे दोनों ही एक दूसरे का ख्याल रख रहे थे एक दिन रविकांत जी के पिताजी का दुखद निधन हो गया तब रविकाँत घर?आया पिताजी की उत्तर क्रिया करने के बाद चला गया रविकाँत की माँ अकेली रह गई थीं वे सीधी सरल थी जबकि बेटा बहू चपल चालाक बेटे बहू ने बातों में लेकर उनकी सारे सोने चाँदी के जे...

दुर्भावना रखकर निंदा करने वाले लोग (व्यंग्य)

कबीर जी ने निंदक को इसलिए हितकारी कहा है क्योंकि वो हमारी बुराइयों को उजागर करते हैं और हम उन्हें दूर करते चले जाते हैं। इस तरह हमारा स्वभाव निर्मल हो जाता है। लेकिन आज के दौर में दुर्भावना रखकर निंदा करने वालों की संख्या ज्यादा हो गई है। ऐसे लोग हमारी बुराईयों को उजागर नहीं करते बल्कि हमारी खूबियों को छिपाकर मन में दुर्भावना रखते हुए हमारी निंदा करते हैं। इन लोगों से दूर रहने में ही भलाई है। अगर इनको साथ रखा तो ये हमारा मनोबल तोड़कर रख देंगे। हमें नकारा साबित करने की कोशिश करेंगे हमारे आत्मविश्वास को डगमगा देंगे। ये दुर्भावना रखकर निंदा करने वाले लोग अपने विरोधियों को निपटाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। उसके सारे अवसर या तो खत्म कर देते हैं या छीन लेते हैं। ये लोग हद दर्जे के मतलबी इंसान होते हैं। जिस से मतलब निकालना हो उसकी झूठी तारीफों के पुल बाँधते हैं। उसकी खूब चापलूसी करते हैं उसे महान सिद्ध कर देते हैं और समाज में एक भ्रम की स्थिति पैदा कर देते हैं। ये ग्रुप बनाने में माहिर होते हैं। जो इनके गुट में शामिल हो जाता है ये उसके हर ऐब ढँक लेते हैं। उसे स्थापित करने के हर स...

कहानी: बकरी

वनक्षेत्र के समीप स्थित गाँव खुशामदा के बकरी पालक रमणलाल ने इस बार के पशु मेले में पाँच लाख रुपये के बकरे बेचे थे। दो महीने पहले वो तीन लाख रुपये की बकरियाँ बेच चुका था इसके अलावा हर महीने वो चालीस हज़ार रुपये का बकरी का दूध भी बेच देता था। उसने गाँव में पक्का मकान बनवा लिया था और अच्छे से अपना जीवन यापन कर रहा था। जबकि दूसरी और उसका पड़ोसी किसान ओम प्रकाश दस एकड़ का भूमि स्वामी होने के बाद भी गले-गले तक कर्ज में डूबा हुआ था। दो लाख रुपये कर्ज तो रमणलाल ने भी उसे दे रखा था। रमणलाल के पास आठ साल पहले कुछ नहीं था। वो अत्यंत गरीब खेतिहर मजदूर था। महीने में कभी बीस दिन तो कभी दस दिन ही उसे काम मिलता था। जिसमें उसका मुश्किल से गुजर बसर होता था। रमणलाल ने तब गाँव के किसान हेमराज के यहाँ कुआँ की खुदाई के कार्य में मजदूरी की थी उसके एक हज़ार रुपये बकाए थे। वो अपने रुपये का तकाजा करने हेमराज के पास गया था। हेमराज को उदास देखकर उसने कारण पूछा तो हेमराज ने दौखक होकर कहा कि बच्चे को बकरी का दूध पिलाने का परामर्श वैद्य जी ने दिया था। उसके लिए मैं बाजार से बकरी लाया था जो दो चार दिन में जनने वाली थी...