सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कहानी: डेढ़ एकड़ जमीन

राम किशोर के दादाजी शिवस्वरूप जी ने सौ वर्ष पूर्व डेढ़ सौ रूपये मे जो डेढ़ एकड़ जमीन खरीदी थी। आज वो पूरे परिवार की आय का मुख्य जरिया थी। बारह लोगों के परिवार के लिए सालभर का गेहूँ उस जमीन से मिलता था। तथा उसकी उपज बेचकर उनके अन्य खर्च चलते थे। आज उस जमीन की कीमत इक्कीस करोड़ रुपये थी। मगर वे उसे किसी भी हाल में बेचना नहीं चाहते थे।
संग्रामपुर गाँव की यह जमीन शहर से दो किलोमीटर दूर थी। उसके आस पास कई आवासीय कॉलोनियाँ बन गई थीं। इस जमीन के ग्राहक भी आने लगे थे लेकिन राम किशोर जी सख्ती से मना कर देते थे।
राम किशोर की उम्र ही पिचहत्तर वर्ष की हो चुकी थी। वे बताते हैं कि जब उनका जन्म हुआ तब उनके पिताजी ओम प्रकाश जी पच्चीस वर्ष के थे और दादाजी शिवस्वरूप जी पचास वर्ष के थे। तब जमीन खरीदे हुए उन्हें पच्चीस वर्ष हो गए थे। दादाजी अपनी शादी के एक साल बाद चैनपुरा गाँव से संग्रामपुर आ गए थे। संग्रामपुर गाँव में उस समय कोई बढ़ई नहीं था। तब गाँव के सेठ दीनदयाल पालीवाल ने शिवस्वरूप जी को अपने गाँव संग्रामपुर में रहने की जगह दी थी तथा मकान बनवाने के पैसे देकर उन्हें बसाया था। उस समय उनका घर गाँव के कोने पर था। शिव स्वरूप जी के यहाँ जब ओमप्रकाश जी का जन्म होने वाला था तब शिवस्वरूप जी ने एक गाय खरीदी थी। वे घर का तथा ग्वाड़े का कचरा सामने खाली पड़ी जगह पर फेंकते थे। वो जगह पालीवाल सेठ की थी जिसकी देख-रेख उनका नौकर रामलाल करता था। एक बार किसी बात पर शिवस्वरूप जी की नौकर रामलाल से कहासुनी हो गई तो उसने उनसे जमीन पर कचरा फैंकने से मना कर दिया। एक दिन पालीवाल सेठ जी उधर से गुजरे तो उन्होंने शिवस्वरूप जी से उनके हाल जाने। तब शिवस्वरूप जी ने सारी बातें बताईं। सुनकर पालीवाल सेठ जी ने कहा कि अगर डेढ़ सौ रूपये जुटा सकते हो तो मैं यह जमीन तुम्हें बेच सकता हूँ। यह सुनकर शिवस्वरूप जी मुश्किल से नब्बे रुपये जुटा पाए तो सेठ ने साठ रूपये उधार कर दिए जिसे शिवस्वरूप जी दो साल में चुका पाए थे। उस जमीन पर शिवस्वरूप जी ने कुआँ खुदवाया था जिसमें भरपूर पानी निकला था। उस डेढ़ एकड़ जमीन पर शिवस्वरूप जी खेती कर एवं उससे फल सब्जी को उत्पन्न कर बेचते थे। इस तरह वो परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। वही जमीन सौ वर्ष बीतने के बाद भी शिवस्वरूप के उत्तराधिकारियों की गुजर बसर चला रही थी।


*****
रचनाकार
प्रदीप कश्यप

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

व्यंग्य : जीते जी रोटी को तरसाया मरने के बाद श्राद्ध

आज कल सोलह श्राद्ध का समय चल रहा है कई जगह पर श्राद्ध के आयोजन हो रहे हैं बहुत सारे लोगों को भोजन कराया जा रहा है अपने पितरों के श्राद्ध में लोग हज़ारों रुपये भी खर्च कर रहे हैं उनमें कुछ तो ऐसे हैं जिन्होंने जीते जी अपने बूढ़े माँ बाप की खबर तक नहीं ली और अब उनके मरने पर उनके श्राद्ध पर बड़ा आयोजन कर रहे हैं उनकी तस्वोर पर माला चढ़ा रहे हैं। ऐसे लोगों में शहर के रविकांत जी भी हैं उन्होंने अपने स्वर्गीय माता पिता की तिथि पर भव्य आयोजन किया था खूब पकवान खिलाए गए थे खूब दान किया गया था पर उन्होंने अपने माता पिता को जीते जी बहुत दुख दिए थे। उनके पिताजी सत्तासी वर्ष के थे माँ पिच्यासी वर्ष की दोनों अपने पुराने घर में रहते थे उनका बेटा रविकांत उनकी कभी खोज खबर नहीं लेता था बेटी विदेश में दामाद के साथ रह रही थी। वे दोनों ही एक दूसरे का ख्याल रख रहे थे एक दिन रविकांत जी के पिताजी का दुखद निधन हो गया तब रविकाँत घर?आया पिताजी की उत्तर क्रिया करने के बाद चला गया रविकाँत की माँ अकेली रह गई थीं वे सीधी सरल थी जबकि बेटा बहू चपल चालाक बेटे बहू ने बातों में लेकर उनकी सारे सोने चाँदी के जे...

दुर्भावना रखकर निंदा करने वाले लोग (व्यंग्य)

कबीर जी ने निंदक को इसलिए हितकारी कहा है क्योंकि वो हमारी बुराइयों को उजागर करते हैं और हम उन्हें दूर करते चले जाते हैं। इस तरह हमारा स्वभाव निर्मल हो जाता है। लेकिन आज के दौर में दुर्भावना रखकर निंदा करने वालों की संख्या ज्यादा हो गई है। ऐसे लोग हमारी बुराईयों को उजागर नहीं करते बल्कि हमारी खूबियों को छिपाकर मन में दुर्भावना रखते हुए हमारी निंदा करते हैं। इन लोगों से दूर रहने में ही भलाई है। अगर इनको साथ रखा तो ये हमारा मनोबल तोड़कर रख देंगे। हमें नकारा साबित करने की कोशिश करेंगे हमारे आत्मविश्वास को डगमगा देंगे। ये दुर्भावना रखकर निंदा करने वाले लोग अपने विरोधियों को निपटाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। उसके सारे अवसर या तो खत्म कर देते हैं या छीन लेते हैं। ये लोग हद दर्जे के मतलबी इंसान होते हैं। जिस से मतलब निकालना हो उसकी झूठी तारीफों के पुल बाँधते हैं। उसकी खूब चापलूसी करते हैं उसे महान सिद्ध कर देते हैं और समाज में एक भ्रम की स्थिति पैदा कर देते हैं। ये ग्रुप बनाने में माहिर होते हैं। जो इनके गुट में शामिल हो जाता है ये उसके हर ऐब ढँक लेते हैं। उसे स्थापित करने के हर स...

कहानी: बकरी

वनक्षेत्र के समीप स्थित गाँव खुशामदा के बकरी पालक रमणलाल ने इस बार के पशु मेले में पाँच लाख रुपये के बकरे बेचे थे। दो महीने पहले वो तीन लाख रुपये की बकरियाँ बेच चुका था इसके अलावा हर महीने वो चालीस हज़ार रुपये का बकरी का दूध भी बेच देता था। उसने गाँव में पक्का मकान बनवा लिया था और अच्छे से अपना जीवन यापन कर रहा था। जबकि दूसरी और उसका पड़ोसी किसान ओम प्रकाश दस एकड़ का भूमि स्वामी होने के बाद भी गले-गले तक कर्ज में डूबा हुआ था। दो लाख रुपये कर्ज तो रमणलाल ने भी उसे दे रखा था। रमणलाल के पास आठ साल पहले कुछ नहीं था। वो अत्यंत गरीब खेतिहर मजदूर था। महीने में कभी बीस दिन तो कभी दस दिन ही उसे काम मिलता था। जिसमें उसका मुश्किल से गुजर बसर होता था। रमणलाल ने तब गाँव के किसान हेमराज के यहाँ कुआँ की खुदाई के कार्य में मजदूरी की थी उसके एक हज़ार रुपये बकाए थे। वो अपने रुपये का तकाजा करने हेमराज के पास गया था। हेमराज को उदास देखकर उसने कारण पूछा तो हेमराज ने दौखक होकर कहा कि बच्चे को बकरी का दूध पिलाने का परामर्श वैद्य जी ने दिया था। उसके लिए मैं बाजार से बकरी लाया था जो दो चार दिन में जनने वाली थी...