सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कहानी: आम का पेड़

अस्सी वर्ष के किशनलाल जी अपने पिता के निधन पर इतना नहीं रोये थे जितना अपने दादाजी द्वारा डेढ़ सौ साल पहले लगाए गए आम के पेड़ के काट दिए जाने पर रोए थे। उनके आँसू नहीं थम रहे थे हसनपुर गाँव के उनके हमउम्र उन्हें खूब समझा रहे थे पर उनका दुख कम नहीं हो रहा था। आम का वो पेड़ ऐसा था जिसके आम सबसे मीठे होते थे उसकी केरी की चटनी बहुत अच्छी बनती थी। उस आम की घनी छाया में उनका बचपन जवानी और बुढ़ापे का बहुत सारा समय बीता था। बुढ़ापे में सब उनका साथ छोड़कर चले गए थे मगर ये पेड़ हमेशा उनके साथ रहा था। वे सोचते थे एक दिन वे तो मर जाएँगे मगर ये पेड़ जीवित रहेगा और अपने जीते जी पेड़ की हत्या उनसे सहन नहीं हो रही थी।
किशनलाल पाँच वर्ष पहले तक हसनपुर में ही रहते थे। उनका बड़ा मकान था जिसके आँगन में यह आम का पेड़ लगा हुआ था। उनके दो बेटे थे बड़े का नाम उमेश तथा छोटे का सुरेश था। दोनों भाई बैंग्लोर में अपने परिवार के साथ रहते थे। उमेश और सुरेश का बचपन हसनपुर में ही गुजरा था। उन्होंने पास के गाँव पीपलखेड़ा के स्कूल से हायर सेकेण्डरी परीक्षा पास की थी। दोनों ने बी ई किया था और इंजीनियर बनकर बैंग्लोर में ही सेटल हो गए थे। गाँव के मकान में किशनलाल और उनकी पत्नी ललिता रह रही थी। उनके पास सोलह एकड़ जमीन थी जो बेटों ने छः करोड़ रुपये में बिकवा दी थी तथा उन पैसों से बैंग्लोर में मकान खरीद लिया था। किशनलाल जी से यह कहा था कि इसके बदले वे उन्हें आजीवन पच्चीस हजार रुपये देते रहेंगे। यह सिलसिला कुछ दिनों तक तो ठीक से चलता रहा फिर वे पैसे भेजने में देर करने लगे। ललिता के बहत्तर वर्ष की आयु में निधन हो जाने पर बेटों ने बारह हज़ार रुपये महीने किशनलाल जी को देना शुरू कर दिए थे। उसमें भी बेटे कभी कभार कटौती कर दिया करते थे। किशनलाल जी एक समय में गाँव के सबसे अधिक संपन्न किसान थे। और अब उनके पास एक मकान और आम के पेड़ के अलावा कुछ नहीं था। एक दिन उनके दोनों बेटे उनके पास आए उन्होंने बड़े प्रेम से कहा कि माँ के चले जाने से जो जेवर घर में रखे हैं वे दे दो हमें, हम उन्हें बैंक के लॉकर में रखवा देते हैं वहाँ सुरक्षित रहेंगे। ललिता के पास पचास लाख के जेवर थे एक दिन दोनों बेटे उन्हें बैंक ले गए वहाँ उनसे कई जगह दस्तखत कराए गए और फिर उन्हें घर लाए। दो दिन बाद वे दोनो भाई बैंग्लोर चले गए।इसके छः महीने बाद दोनों भाईयों ने किशनलाल जी के पुश्तैनी मकान को भी बेच दिया इसके उन्हें पैसठ लाख रुपये मिले थे जो दोनों भाईयों ने आपस में बाँट लिए तथा किशनलाल जी को वृद्धाश्रम में छोड़कर अपने दायित्वों से मुक्त हो गए थे। किशनलाल जी जब अपना मकान छोड़ रहे थे तब वे आम के पेड़ से लिपटकर देर तक रोते रहे थे। उन्होंने मकान के नए मालिक से यही कहा था कि महरबानी कर के यह आम का पेड़ कभी मत काटना। लेकिन उनके जाने के बाद नए मालिक ने वो पेड़ कटवा दिया था। तथा उसकी लकड़ी से फर्नीचर बनवा लिया था। किशनलाल जी को इसका पता तब लगा था जब वे वृद्धाश्रम से हसनपुर गाँव में किसी काम के सिलसिले में आए थे। उनका मकान तुड़वाकर उस पर हवेली बना ली गई थी। इसका उनको कोई मलाल नहीं था दुख तो उन्हें आम के पेड़ के काट दिए जाने पर हुआ था।

*****
रचनाकार
प्रदीप कश्यप
भोपाल मध्यप्रदेश

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

व्यंग्य : जीते जी रोटी को तरसाया मरने के बाद श्राद्ध

आज कल सोलह श्राद्ध का समय चल रहा है कई जगह पर श्राद्ध के आयोजन हो रहे हैं बहुत सारे लोगों को भोजन कराया जा रहा है अपने पितरों के श्राद्ध में लोग हज़ारों रुपये भी खर्च कर रहे हैं उनमें कुछ तो ऐसे हैं जिन्होंने जीते जी अपने बूढ़े माँ बाप की खबर तक नहीं ली और अब उनके मरने पर उनके श्राद्ध पर बड़ा आयोजन कर रहे हैं उनकी तस्वोर पर माला चढ़ा रहे हैं। ऐसे लोगों में शहर के रविकांत जी भी हैं उन्होंने अपने स्वर्गीय माता पिता की तिथि पर भव्य आयोजन किया था खूब पकवान खिलाए गए थे खूब दान किया गया था पर उन्होंने अपने माता पिता को जीते जी बहुत दुख दिए थे। उनके पिताजी सत्तासी वर्ष के थे माँ पिच्यासी वर्ष की दोनों अपने पुराने घर में रहते थे उनका बेटा रविकांत उनकी कभी खोज खबर नहीं लेता था बेटी विदेश में दामाद के साथ रह रही थी। वे दोनों ही एक दूसरे का ख्याल रख रहे थे एक दिन रविकांत जी के पिताजी का दुखद निधन हो गया तब रविकाँत घर?आया पिताजी की उत्तर क्रिया करने के बाद चला गया रविकाँत की माँ अकेली रह गई थीं वे सीधी सरल थी जबकि बेटा बहू चपल चालाक बेटे बहू ने बातों में लेकर उनकी सारे सोने चाँदी के जे...

दुर्भावना रखकर निंदा करने वाले लोग (व्यंग्य)

कबीर जी ने निंदक को इसलिए हितकारी कहा है क्योंकि वो हमारी बुराइयों को उजागर करते हैं और हम उन्हें दूर करते चले जाते हैं। इस तरह हमारा स्वभाव निर्मल हो जाता है। लेकिन आज के दौर में दुर्भावना रखकर निंदा करने वालों की संख्या ज्यादा हो गई है। ऐसे लोग हमारी बुराईयों को उजागर नहीं करते बल्कि हमारी खूबियों को छिपाकर मन में दुर्भावना रखते हुए हमारी निंदा करते हैं। इन लोगों से दूर रहने में ही भलाई है। अगर इनको साथ रखा तो ये हमारा मनोबल तोड़कर रख देंगे। हमें नकारा साबित करने की कोशिश करेंगे हमारे आत्मविश्वास को डगमगा देंगे। ये दुर्भावना रखकर निंदा करने वाले लोग अपने विरोधियों को निपटाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। उसके सारे अवसर या तो खत्म कर देते हैं या छीन लेते हैं। ये लोग हद दर्जे के मतलबी इंसान होते हैं। जिस से मतलब निकालना हो उसकी झूठी तारीफों के पुल बाँधते हैं। उसकी खूब चापलूसी करते हैं उसे महान सिद्ध कर देते हैं और समाज में एक भ्रम की स्थिति पैदा कर देते हैं। ये ग्रुप बनाने में माहिर होते हैं। जो इनके गुट में शामिल हो जाता है ये उसके हर ऐब ढँक लेते हैं। उसे स्थापित करने के हर स...

कहानी: बकरी

वनक्षेत्र के समीप स्थित गाँव खुशामदा के बकरी पालक रमणलाल ने इस बार के पशु मेले में पाँच लाख रुपये के बकरे बेचे थे। दो महीने पहले वो तीन लाख रुपये की बकरियाँ बेच चुका था इसके अलावा हर महीने वो चालीस हज़ार रुपये का बकरी का दूध भी बेच देता था। उसने गाँव में पक्का मकान बनवा लिया था और अच्छे से अपना जीवन यापन कर रहा था। जबकि दूसरी और उसका पड़ोसी किसान ओम प्रकाश दस एकड़ का भूमि स्वामी होने के बाद भी गले-गले तक कर्ज में डूबा हुआ था। दो लाख रुपये कर्ज तो रमणलाल ने भी उसे दे रखा था। रमणलाल के पास आठ साल पहले कुछ नहीं था। वो अत्यंत गरीब खेतिहर मजदूर था। महीने में कभी बीस दिन तो कभी दस दिन ही उसे काम मिलता था। जिसमें उसका मुश्किल से गुजर बसर होता था। रमणलाल ने तब गाँव के किसान हेमराज के यहाँ कुआँ की खुदाई के कार्य में मजदूरी की थी उसके एक हज़ार रुपये बकाए थे। वो अपने रुपये का तकाजा करने हेमराज के पास गया था। हेमराज को उदास देखकर उसने कारण पूछा तो हेमराज ने दौखक होकर कहा कि बच्चे को बकरी का दूध पिलाने का परामर्श वैद्य जी ने दिया था। उसके लिए मैं बाजार से बकरी लाया था जो दो चार दिन में जनने वाली थी...