रजनी दस साल पहले अपने जीवन से तंग आकर रात के दो बजे कुएँ में डूबकर आत्महत्या करने जा रही थी। रास्ता सुनसान था और वो तेजी से कदम बढ़ा रही थी। उसे जाते हुए राकेश ने देखा तो पहले तो वो डरा फिर उसने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। कुएँ की तरफ तेजी से बढ़ते हुए देखकर राकेश को उसके इरादे भाँपते हुए एक पल की भी देरी नहीं लगी और उसने उसके छलाँग लगाने से पहले ही उसे पकड़ लिया था। वही रजनी आज राकेश की पत्नी थी तथा राकेश के दोनों बच्चों की माँ भी। हाइवे पर उनकी छोटी सी होटल थी जिसमें उनकी गुजर बसर आराम से चल रही थी। रजनी की जान बचाने पर पहले तो वह राकेश पर खूब गुस्सा हुई फिर बेबसी से रोने लगी। पूछने पर उसने राकेश को बताया कि उसके पिताजी ने चार साल पहले उसकी शादी सोमेश से की थी। शादी के चार साल बाद तक भी जब रजनी को कोई बच्चा नहीं हुआ था तब सोमेश तथा उसके माता पिता की नजर से रजनी उतर चुकी थी, वो उसे छोड़कर सोमेश की शादी कहीं ओर करना चाहते थे। सोमेश का बर्ताव भी बदल गया था आखिर एक दिन सोमेश ने श्यामली से शादी कर ली और उसे घर ले आया।रजनी का विरोध कमजोर होता चला गया। एक दिन स...